Rakesh Yadav Indian live

Rakesh Yadav Indian live Rakesh Yadav Indian live

01/06/2026

बच्चे को इसलिए नहीं मारा कि मेरी उससे कोई दुश्मनी थी... मेरी दुश्मनी उसकी मां से थी! सुनिए क्या कहा आरोपी ने

@

🚨 लखनऊ ब्रेकिंग | महिगवां पुलिस की बड़ी सफलता 🚨23 मई से लापता दो युवतियों को महिगवां पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के ...
30/05/2026

🚨 लखनऊ ब्रेकिंग | महिगवां पुलिस की बड़ी सफलता 🚨

23 मई से लापता दो युवतियों को महिगवां पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सफल कार्रवाई की। इस अभियान में उपनिरीक्षक जयप्रकाश एवं कांस्टेबल लाल बहादुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अथक प्रयासों के बाद दोनों युवतियों को सुरक्षित खोज लिया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिवार को सौंप दिया गया। बेटियों के सकुशल मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है।

📍 क्षेत्र में महिगवां पुलिस की सक्रिय कार्यशैली और मुस्तैदी की सराहना हो रही है।

30/05/2026

जिला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से आई यह घटना दिल दहला देने वाली है। डेढ़ साल की मासूम उम्र, जिसमें बच्चे दुनिया को पहचानना शुरू करते हैं, उसी उम्र में एक मासूम की जिंदगी बेरहमी से छीन ली गई।

आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने डेढ़ वर्षीय बच्चे की जमीन पर पटक–पटककर हत्या कर दी। वह बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और करीब 8 बार जमीन पर पटका.. !😡

तत्काल संज्ञान लें

28/05/2026

"राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या! ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में पिस्टल लहराते फरार हुए बदमाश।
#लखनऊ #यूपी_कानून_व्यवस्था

26/05/2026
25/05/2026

#कहां_कितने रुपए #लीटर मिलेगा पेट्रोल और डीजल -

#लखनऊ में #पेट्रोल ₹2.61 महंगा होकर ₹101.89 प्रति लीटर और डीजल ₹2.72 महंगा #होकर ₹95.36 प्रति लीटर हो गया है।
#कोलकाता में #पेट्रोल ₹2.86 महंगा #होकर ₹113.47 प्रति लीटर और डीजल ₹2.80 महंगा होकर ₹99.82 प्रति लीटर हो गया है। ₹मुंबई में #पेट्रोल ₹2.76 महंगा #होकर ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹2.81 महंगा होकर ₹97.83 प्रति लीटर हो गया है।
#चेन्नई में #पेट्रोल ₹2.46 महंगा #होकर ₹107.77 प्रति लीटर और डीजल ₹2.57 महंगा #होकर ₹99.55 प्रति लीटर हो गया है।
#बेंगलुरु में #पेट्रोल ₹2.52 महंगा #होकर ₹110.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.55 महंगा होकर ₹98.54 प्रति लीटर हो गया है।
#नोएडा में #पेट्रोल ₹2.41 महंगा #होकर ₹101.92 प्रति लीटर और डीजल ₹2.53 महंगा होकर ₹95.37 प्रति लीटर हो गया है।
#गुरुग्राम में #पेट्रोल ₹2.53 महंगा #होकर ₹102.69 प्रति लीटर और डीजल ₹2.63 महंगा होकर ₹95.36 प्रति लीटर हो गया है।
#चंडीगढ़ में #पेट्रोल ₹2.59 महंगा #होकर ₹101.54 प्रति लीटर और डीजल ₹2.53 महंगा होकर ₹89.47 प्रति लीटर हो गया है।
#लखनऊ में #पेट्रोल ₹2.61 महंगा #होकर ₹101.89 प्रति लीटर और डीजल ₹2.72 महंगा होकर ₹95.36 प्रति लीटर हो गया है।
#पटना में #पेट्रोल ₹3.07 महंगा #होकर ₹113.54 प्रति लीटर और डीजल ₹3.01 महंगा होकर ₹99.54 प्रति लीटर हो गया है।
#दिल्ली में #पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर हो गई है।

"पेट्रोल ने मारी सेंचुरी.. सौ पार,  #महंगाई_डायन का और बढ़ेगा आकार"......!!बीते 11 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के...
25/05/2026

"पेट्रोल ने मारी सेंचुरी.. सौ पार, #महंगाई_डायन का और बढ़ेगा आकार"......!!

बीते 11 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम।

पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 2.61 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

पेट्रोल ने 15 मई को 3 रुपए प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई थी।

19 मई को फिर करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई।

23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

आज फिर रेट 2.71 और 2.61 रुपए बढ़ गया।

तैयार रहिए- आटा-दाल का भाव भी उसी तेजी से बढ़ेगा जैसे पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ रहा है।

 #दर्दनाक : बिजली नहीं थी, घर के बाहर सो रहे थे,  #डंपर ने कुचला, तीन  #बच्चों समेत  #चार की मौत..!  #पत्नी की हालत खराब...
23/05/2026

#दर्दनाक : बिजली नहीं थी, घर के बाहर सो रहे थे, #डंपर ने कुचला, तीन #बच्चों समेत #चार की मौत..!

#पत्नी की हालत खराब

रात में #बिजली न आने की वजह से घर के बाहर सो रहा था परिवार

सुबह चार बजे डंफर ने कुचला

बाराबंकी जिले फतेहपुर थाना क्षेत्र के #फतेहपुर_महमूदाबाद_मार्ग स्थित झांसा गांव में शनिवार भोर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार #डंफर ने सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे एक परिवार को कुचल दिया, जिससे पिता समेत तीन मासूम #बच्चों_की_मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। एक ही परिवार के #चार_लोगों_की_मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

#झांसा गांव निवासी 35 वर्षीय नीरज अपनी पत्नी आरती और तीन बच्चों 13 वर्षीय अनुराग, 10 वर्षीय अंशिका तथा 6 वर्षीय आंशू के साथ घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। क्षेत्र में देर रात बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण भीषण गर्मी से परेशान परिवार घर के बाहर सोने को मजबूर था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर रात तेज रफ्तार डंफर अचानक अनियंत्रित हो गया और पहले सड़क किनारे खड़े पेड़ से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन सीधे चारपाई पर चढ़ गया और परिवार को कुचलते हुए आगे निकल गया।

हादसा इतना भयावह था कि नीरज और उसके बेटे अनुराग की मौके पर ही #दर्दनाक मौत हो गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर रूप से घायल अंशिका, आंशू और आरती को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंशिका और आंशू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में आरती को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक नीरज किराए पर मैजिक वाहन चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मेहनत मजदूरी कर किसी तरह परिवार की जिंदगी चल रही थी, लेकिन एक पल में पूरा परिवार उजड़ गया। गांव वालों के अनुसार नीरज बेहद मिलनसार और मेहनती व्यक्ति था। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश भी देखने को मिला।

सूचना पर फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि डंफर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

22/05/2026

बाराबंकी में अनोखा जन्मदिन! पौधारोपण कर बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश |
या
जन्मदिन पर केक नहीं, पौधारोपण 🌱 | धर्म कुमार यादव की अनोखी पहल |

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rakesh Yadav Indian live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rakesh Yadav Indian live:

Share