22/08/2025
लखनऊ नगर निगम निकम्मा! गंदगी से त्रस्त जनता का फूटा गुस्सा
लखनऊ से बड़ी खबर!
नगर निगम मुख्यालय के बाहर आज जनता फूट-फूटकर गुस्से में उतर आई। नाली और सीवर की सफाई को लेकर भारी लापरवाही ने लोगों को मजबूर कर दिया कि वे सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करें। गली-गली की गंदगी, जाम पड़े सीवर और बदबूदार माहौल ने नागरिकों का जीना मुश्किल कर दिया है।
महिलाएं भी बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हुईं और नगर निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं होती और सफाईकर्मी कामचोरी कर रहे हैं। मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
क्या यही है स्मार्ट सिटी का हाल?
लखनऊ के लोगों ने साफ संदेश दिया है—अगर हालात नहीं सुधरे, तो विरोध और तेज होगा।
पूरा मामला जानिए इस वीडियो में।