Purvanchal News

Purvanchal News “ब्रेकिंग न्यूज़ | पूर्वांचल अपडेट | ग्राउंड रिपोर्ट
हर खबर सबसे तेज़ "

16/04/2026
15/04/2026

01/04/2026

UPPSC 2024 Abhishek soni Interview

हैसर बाजार के अभिषेक सोनी का यूपीएससी में चयन, भव्य स्वागत से गूंजा धनघटा चौराहासंत कबीर नगर जनपद के हैसर बाजार निवासी अ...
31/03/2026

हैसर बाजार के अभिषेक सोनी का यूपीएससी में चयन, भव्य स्वागत से गूंजा धनघटा चौराहा

संत कबीर नगर जनपद के हैसर बाजार निवासी अभिषेक सोनी की सफलता ने पूरे इलाके को गौरवान्वित कर दिया है। साधारण परिवार से आने वाले अभिषेक ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार पद के लिए चयनित होकर एक मिसाल कायम की है।

मंगलवार को जैसे ही अभिषेक सोनी धनघटा चौराहे पर पहुंचे, पहले से मौजूद सैकड़ों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाते हुए उन्हें बधाई दी। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

व्यापार मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में वक्ताओं ने अभिषेक की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि लगन, मेहनत और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अभिषेक ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधन भी बड़ी सफलता के आड़े नहीं आते।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अभिषेक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अभिषेक सोनी की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा जनपद गर्व महसूस कर रहा है।

Address

Lucknow
Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Purvanchal News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share