Bolta Lucknow

Bolta Lucknow Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bolta Lucknow, News & Media Website, station Road chitwapur, Lucknow.

30/07/2026

लखनऊ: समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में राजभवन घेराव के आवाहन पर 1090 चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। भारी संख्या में पहुंचे छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और छात्रों को न्याय देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी भी देखने को मिली।

23/07/2026

नीट परीक्षा में दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और संसद परिसर में धरने पर बैठे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के समर्थन में आज लखनऊ की सड़कों पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के साथ न्याय, निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और पूरे प्रदर्शन पर नजर बनाए रखी गई।

20/07/2026

लखनऊ में सपा का प्रदर्शन, दिल्ली जंतर मंतर से सांसद डिंपल यादव की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और विरोध दर्ज कराने को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन।

20/07/2026

सोनम वांगचुक के समर्थन में लखनऊ विश्वविद्यालय के सभी छात्र संगठनो विश्वविद्यालय से लेकर परिवर्तन चौक तक निकाला पैदल मार्च प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। बाद में पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लेकर प्रदर्शन समाप्त कराया।

20/07/2026

🚒 लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। राहत और बचाव कार्य जारी।

Address

Station Road Chitwapur
Lucknow
226001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bolta Lucknow posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share