Internet ki Awaaz

Internet ki Awaaz आपके गांव, शहर, समाज और हर उस मुद्दे की आवाज, जो अक्सर भीड़ में दब जाती है। क्योंकि ‘इंटरनेट की आवाज’ है डिजिटल दौर में आम लोगों की बेबाक आवाज़
(3)

Internet Ki Awaaz is a Digital Plateform For News , Politics And Local issues .

09/09/2026

कायदे में रहो मुख्यमंत्री के बारे में टिप्पणी करोगे ! तुम्हारी इतनी बड़ी हैसियत .. गोंडा में बैंक मैनेजर पर भड़के भाजपा विधायक अजय सिंह फोन पर हुई तीखी बहस युवा उद्यमी योजना के तहत लोन में देरी की शिकायत पर विधायक अजय सिंह ने लगाई फटकार.. बैंक मैनेजर को दी गालियाँ

08/09/2026

गोंडा के तरबगंज में सपा का शक्ति प्रदर्शन सपा नेता राम भजन चौबे के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने बढ़ते चीनी के दाम, गन्ना किसानों के भुगतान और विद्यालयों के जर्जर भवन समेत समेत 7 बिंदुओं पर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

08/09/2026

गोंडा में फीस वृद्धि और प्राइवेट विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ RCP का प्रदर्शन , पुलिस और छात्रों में हल्की नोकझोक पुलिस फोर्स की भारी मौजूदगी के बावजूद RCP के कार्यक्रम में पहुंचे हजारों छात्र , RCP अध्यक्ष ने प्रशासन को सौंपा 4 सूत्रीय मांगपत्र

08/09/2026

गोंडा में राष्ट्रीय छात्र पंचायत द्वारा आयोजित शिक्षा बचाओ आंदोलन कार्यक्रम में सड़को पर उतर गए छात्र पुलिस द्वारा रस्सियों और बेरिकेडिंग के सहारे रोकने का किया जा रहा प्रयास

07/09/2026

गोंडा में राष्ट्रीय छात्र पंचायत के बैनर तले 8 सितंबर को होने जा रहे शिक्षा बचाओ जन आंदोलन को नहीं मिली अनुमति कार्यक्रम स्थल पर पुलिस का पहरा , राष्ट्रीय छात्र पंचायत अध्यक्ष शिवम पांडे ने लगाए कई आरोप , प्रदर्शन स्थल पर अड़े RCP अध्यक्ष

06/09/2026

12 साल भारतीय सेना में सेवा देकर गोंडा लौटे मेजर प्रभाकर देव सिंह का हजारों लोगों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत ..

गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय जानकी नगर में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे 35 वर्षीय युवक का शव मिलने ...
04/09/2026

गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय जानकी नगर में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के हाथ पर ‘ललित कुमार’ नाम लिखा मिला, जबकि उसकी पहचान और पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

गोंडा में बीते रविवार को परसपुर थाने में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ वारंटी अभियुक्त , लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी तत्काल प्...
31/08/2026

गोंडा में बीते रविवार को परसपुर थाने में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ वारंटी अभियुक्त , लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू , दरअसल वारंट अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में राजा टोला निवासी आरोपी आलोक सिंह को गिरफ्तार कर थाना परसपुर लाया गया था जहां से वह फरार हो गया ,हालांकि स्थानीय पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर का0 अजय सिंह, का0 अमित कुमार, का0 शुभम वर्मा एवं का0 राहुल पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष कमला शंकर चतुर्वेदी, उ0नि0 विजय बहादुर यादव एवं हेड मोहर्रिर आशुतोष पाण्डेय के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं ड्यूटी पर तैनात 03 होमगार्डों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित प्राधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है। वहीं 01 पीआरडी जवान के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिला युवा कल्याण अधिकारी, गोण्डा को पत्र प्रेषित किया गया है।

29/08/2026

सुल्तानपुर में फायरिंग के मामले में फरार आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गोली लगने से घायल; कुल 3 गिरफ्तार।

28/08/2026

गोंडा एसपी अभिषेक झा का जिले को पहला संदेश , जनशिकायतो के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त , शिकायतों की मिलेगी रिसीविंग , साइबर अपराध के रोकथाम को लेकर भी बढ़ाई जायेगी जागरूकता , Abhishek Jha

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Internet ki Awaaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Internet ki Awaaz:

Shortcuts

Share