Purvanchal Bharat

Purvanchal Bharat आप दे हमारा साथ, हम बनेंगे आपकी आवाज 💪💪
सच की आवाज ���
ख़बरें ऐसी जो दिल छू जाये

04/05/2026

गोपालगंज में आयोजित उपनयन संस्कार में पहुँचे अनन्त सिंह का डांस देखते हुए वीडियो हुआ वायरल......
#पूर्वांचलभारत #अनन्त

03/05/2026

सिद्धार्थनगर हादसा: टंकी पर चढ़े 5 बच्चों में एक की दर्दनाक मौत 😔
प्रशासन की मुस्तैदी से 2 बच्चों को हेलीकॉप्टर 🚁 से सुरक्षित बचाया गया, 2 का इलाज जारी
#पूर्वांचलभारत

03/05/2026

मुस्लिम परिवार पर पोखरे व बंजर जमीन पर कब्जे का आरोप, गांव में बढ़ा तनाव !
सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, बीमारी फैलने का खतरा ...

#पूर्वांचलभारत #

28/04/2026

कुशीनगर के कप्तानगंज बभनौली गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना से इलाके में तनाव, पुलिस कार्रवाई की मांग तेज

#पूर्वांचलभारत

18/04/2026

सबके सामने हुआ ये चौंकाने वाला कारनामा!
देखकर पसीने-पसीने हुए Manoj Tiwari!

#पूर्वांचलभारत

V.C.- Dharmendra Rajbhar FB

18/04/2026

टूटा विकलांग अजय पांडेय का उम्मीद, क्या मिल पाएगी कोई सहायता....
#पूर्वांचलभारत Yogi Adityanath

राजस्थान के एंटी-करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को एक सब डिविज़नल मजिस्ट्रेट (SDM) समेत दो अन्य लोगों को 60,000 रुपये की रिश्व...
18/04/2026

राजस्थान के एंटी-करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को एक सब डिविज़नल मजिस्ट्रेट (SDM) समेत दो अन्य लोगों को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। राजस्थान एंटी-करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, करौली जिले के नादौती उपखंड में तैनात सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO) काजल मीणा को कथित तौर पर 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

यह रिश्वत उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और सीनियर असिस्टेंट प्रवीण धाकड़ के जरिए ली जा रही थी।

यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर सवाई माधोपुर यूनिट ने की। छापेमारी के दौरान एसीबी ने 4 लाख रुपये नकद की ‘संदिग्ध’ राशि भी बरामद की।

जमीन की डिक्री के बदले रिश्वत

राजस्थान के एंटी-करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता की जमीन की अंतिम डिक्री जारी करने के बदले रिश्वत ली जा रही थी। एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि सवाई माधोपुर यूनिट को शिकायत मिली थी कि करौली जिले की एसडीएम काजल मीणा अपने रीडर दिनेश कुमार सैनी के जरिए शिकायतकर्ता को परेशान कर रही थीं और डिक्री जारी करने के बदले 50,000 रुपये की रिश्वत मांग रही थीं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, शुरुआत में 1 लाख रुपये की मांग की गई थी लेकिन बाद में बात 50,000 रुपये पर तय हो गई। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि शिकायत को चुपचाप वेरिफाई किया गया। वेरिफिकेशन के दौरान पता चला कि एसडीएम के रीडर दिनेश कुमार ने कथित तौर पर 50,000 रुपये एसडीएम के लिए और 10,000 रुपये अपने लिए मांगे थे।

गुरुवार को एसडीएम दफ्तर में शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये की रिश्वत ली गई। एंटी-करप्शन ब्यूरो के अनुसार, जिस बैग में रिश्वत की रकम रखी गई थी, उससे करीब 4 लाख रुपये की ‘संदिग्ध’ नकदी बरामद की गई। सूत्रों का कहना है कि यह रकम भी एसडीएम कार्यालय द्वारा कथित रूप से ली गई दूसरी रिश्वत हो सकती है। हालांकि, एसीबी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि इस संदिग्ध पैसे को लेकर जांच जारी है।

यह पूरी कार्रवाई एसीबी के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल डॉक्टर रामेश्वर सिंह की निगरानी में की गई। सवाई माधोपुर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। आरोपियों से पूछताछ एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव की निगरानी में की जा रही है जबकि यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक एस परिमाला के निर्देशों पर की गई।

एसीबी ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

कौन हैं एसडीएम काजल मीणा?

2024 बैच की राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी काजल मीणा एसटी वर्ग से टॉपर रही थीं। इससे पहले वह टोंक में असिस्टेंट कलेक्टर (प्रशिक्षु) के रूप में तैनात रही थीं। इसके बाद उनकी पोस्टिंग प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा में सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO) के तौर पर हुई और फिर मौजूदा पद पर नियुक्ति मिली।

आरएएस अधिकारी बनने से पहले उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की थी।

मॉक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह टेक्निकल फील्ड छोड़कर प्रशासनिक सेवा में क्यों आना चाहती हैं तो उन्होंने कहा था कि आरएएस राज्य की प्रमुख सर्विस है जो प्रतिष्ठा के साथ अच्छा वेतन और सुविधाएं प्रदान करती है। उन्होंने यह भी कहा था कि ‘एक प्रशासनिक अधिकारी अपनी वैध शक्तियों का इस्तेमाल कर आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।’

*👉🏼विषय: बाल-विकास परियोजना सेवरही, जनपद कुशीनगर में ऑगनवाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति में अवैध वसूली एवं बिना हस्ताक्षर न...
18/04/2026

*👉🏼विषय: बाल-विकास परियोजना सेवरही, जनपद कुशीनगर में ऑगनवाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति में अवैध वसूली एवं बिना हस्ताक्षर नियुक्ति पत्र वितरण का मामला*

*👉🏼सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाल-विकास परियोजना सेवरही, जनपद कुशीनगर के अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं में निकले ऑगनवाड़ी सहायिका पद पर चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता आरोप*।

*प्रमुख बिंदु:*

1. *👉🏼मेरिट लिस्ट में हेरफेर का आरोप*: *👉🏼प्रथम स्थान पर चयनित आवेदिकाओं से सी०डी०पी०ओ० सेवरही के निर्देश पर मुख्य सेविका द्वारा नियुक्ति के नाम पर अवैध वसूली का है आरोप*।

2. *ऑनलाइन शिकायत दर्ज*: *इस संबंध में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या *40018926009550* *दर्ज कराई जा चुकी है*।

*3 👉🏼ऑनलाइन शिकायत पता चलते ही आन्न फान में ही विना हस्ताक्षर के वितरण हुआ नियुक्त पत्र*

4 *बिना हस्ताक्षर नियुक्ति पत्र वितरण*: *मामला उजागर होते ही आनन-फानन में सी०डी०पी०ओ० सेवरही द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के नियुक्ति पत्र बिना किसी अधिकारी के हस्ताक्षर के वितरित कर दिए गए*।

5. *सोशल मीडिया पर वायरल*: *बिना हस्ताक्षर वाले नियुक्ति पत्र की प्रतियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं*।

*निष्कर्ष*: *यह पूरा प्रकरण जांच का विषय है। नियुक्ति में पारदर्शिता न होना, अवैध वसूली के आरोप और बिना हस्ताक्षर दस्तावेज जारी करना* *नियमों का* *उल्लंघन है*।

*जिला कार्यक्रम अधिकारी, कुशीनगर एवं जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध है कि शिकायत संख्या* *40018926009550 का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर* *कार्रवाई की जाए, ताकि मेरिट के आधार पर चयनित पात्र अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके*।

बिहार के अगले मुख्यमंत्री का ऐलान , जल्द लेंगे CM पद की शपथ सम्राट चौधरी....
14/04/2026

बिहार के अगले मुख्यमंत्री का ऐलान , जल्द लेंगे CM पद की शपथ सम्राट चौधरी....

14/04/2026

गैस एजेंसी पर दबंगई! मारपीट, कालाबाजारी और फर्जी गैस वितरण के आरोप, वीडियो वायरल

पढ़े पूरी खबर 👇

कसया क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मंगलपुर स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर दबंगई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आरोप है कि एजेंसी पर पहुंचे ग्राहकों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। इतना ही नहीं बल्कि पासबुक फाड़ने और फर्जी तरीके से ग्राहकों का गैस सिलेंडर किसी और को देने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का दावा है कि एजेंसी पर खुलेआम कालाबाजारी चल रही है, जिसके चलते जरूरतमंदों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है।

झुग्गवा निवासी वीरेंद्र शर्मा ने इस पूरे मामले में एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना से नाराज ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

👉 फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Ministry of Petroleum and Natural Gas, Government of India UP Police Yogi Adityanath #पूर्वांचलभारत

14/04/2026

🚨 **ब्रेकिंग**

कसया के मंगलपुर इंडियन गैस एजेंसी पर दबंगई का वीडियो वायरल!

ग्राहकों से मारपीट, गाली-गलौज, पासबुक फाड़ने और फर्जी तरीके से गैस देने के आरोप ⚠️

ग्रामीणों का दावा—कालाबाजारी जारी, जरूरतमंदों को नहीं मिल रही गैस

झुग्गवा के वीरेंद्र शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

➡️ आक्रोशित लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की

Ministry of Petroleum and Natural Gas, Government of India
UP Police

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Purvanchal Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share