14/07/2026
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक हैं। वह 60 साल के हो चुके हैं। इस उम्र में भी वह लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। लड़के भी सलमान खान को बहुत फॉलो करते हैं। उनके फैशन, हेयरस्टाइल और लुक को लाखों लोग कॉपी करते हैं। सलमान खान का फैशन, हेयरस्टाइल और लुक अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। कुछ हफ्ते पहले सलमान खान 'तेरे नाम' वाले लुक में नजर आए थे। उन्होंने अपने बाल छोटे करवा लिए थे। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था। लोगों ने इस लुक को देखकर 'तेरे नाम 2' की चर्चा भी शुरू कर दी थी।
'तेरे नाम' लुक के बाद अब सल्लू मियां काउबॉय लुक में नजर आए हैं। उनका यह नया लुक भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हर कोई इस लुक की चर्चा कर रहा है। सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। रविवार रात वह मुंबई के बांद्रा स्थित एक डबिंग स्टूडियो पहुंचे थे। जब वह स्टूडियो से बाहर निकले, तो पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया। इस दौरान सलमान काउबॉय हैट पहने हुए नजर आए। उनके गले में एक पेंडेंट भी था।
सलमान खान का यह काउबॉय लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वहीं, अब उनकी तुलना हॉलीवुड स्टार्स से की जा रही है। हॉलीवुड फिल्मों में अक्सर स्टार्स काउबॉय लुक में नजर आते हैं और इस थीम पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। ऐसे में सलमान को इस अंदाज में देखकर लोग उन्हें हॉलीवुड स्टार जैसा बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सलमान खान अपने काउबॉय लुक से हॉलीवुड स्टार्स को भी टक्कर दे सकते हैं।
आपको सलमान खान का यह काउबॉय लुक कैसा लगा? इस लुक को आप 10 में से कितने नंबर देंगे?