12/10/2026
बहरगांव की सड़क और नाली की समस्या पर परशुराम चौहान एवं मोहम्मद हन्जला फारूकी ने उठाई आवाज़, नगर निगम को दी चेतावनी:
ब्यूरो रिपोर्ट आमिर मिर्ज़ा
प्रयागराज।बहरगांव, दरियाबाद स्थित आजाद मस्जिद के पास जर्जर सड़क और बदहाल नाली की समस्या को लेकर इलाहाबाद जन कल्याण समिति ने आवाज़ उठाई है। समिति के अध्यक्ष **मोहम्मद हन्जला फारूकी** और सचिव **परशुराम चौहान** ने नगर निगम प्रशासन से जनसमस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने और नाली की हालत खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए भी इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद समस्या का समाधान न होना चिंता का विषय है।
**मोहम्मद हन्जला फारूकी और परशुराम चौहान ने कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।** यदि जल्द ही सड़क और नाली के निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो इलाहाबाद जन कल्याण समिति जनता के अधिकारों के लिए नगर निगम मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर सड़क एवं नाली के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाए।
समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर निगम प्रयागराज से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर स्थानीय नागरिकों को राहत दिलाने की मांग की।
इस दौरान **जुबैर अहमद, परशुराम चौहान एवं मोहम्मद हन्जला फारूकी** जनसमस्या के समाधान के प्रयासों में मौजूद रहे।
जनता का सवाल— आखिर कब बनेगी बहरगांव की सड़क?
**मोहम्मद हन्जला फारूकी**
अध्यक्ष, इलाहाबाद जन कल्याण समिति
**परशुराम चौहान**
सचिव, इलाहाबाद जन कल्याण समिति