Congress seva Dal

  • Home
  • Congress seva Dal

Congress seva Dal This page is for promote our best political party CONGRESS....
Motive of this join more & more people to promote this page and give strength to our party

21/03/2024

पढ़े लिखे होकर अनपढ़ को सुनना और वो भी बिना हँसे..एक साधना से कम नही..!

🤔🤔🤔

रेडी, वेन यू आर ..  कई बार लिखा है, कि "कांग्रेस, गवर्नेस के दायरे में राजनीति करती है, और भाजपा, राजनीति के दायरे में ग...
31/05/2021

रेडी, वेन यू आर ..

कई बार लिखा है, कि "कांग्रेस, गवर्नेस के दायरे में राजनीति करती है, और भाजपा, राजनीति के दायरे में गवरनेंस"।

इसे समझिये तो समझ आएगा, की क्यो कांग्रेस क्यो विपक्ष में असफल है और भाजपा सरकार में।
--
कांग्रेस का मूल डीएनए नेहरूवियन है। याने वेलफेयर, सोशलिज्म, सुनने की क्षमता, और किसी ड्रास्टिक चेंज से परहेज करना, जो अचानक सामाजिक आर्थिक सन्तुलन को अस्थिर कर दे।

वह क्रांतिबाजी से बचती है। याद कीजिये, वह सुभाष से असहमत है, वो रॉयल इंडियन नेवी में विद्रोह के नेताओं को समर्थन देने से इनकार करती है। इसलिए कि कोई भी क्रांति या एंटी एस्टबलिशमेंट सेंटीमेंट फैलाना, अंततः सोसायटी को उठापटक और अराजकता की ओर ले जाती है।

और जिस संवेधानिक तन्त्र को इसी काँग्रेस ने खड़ा किया, उस पर हमला कैसे करे। उसकी राजनीति, गवरनेंस की सीमाओं में है। अब वह सत्ता में रहे, या विपक्ष में।
--
तो सत्ता में वो अधिक से अधिक, मुसलमानों को खुश करने के लिए कोर्ट का फैसला पलट सकती है, निरापद स्थान पर हिंदुओ को खुश करने के लिए मन्दिर का शिलान्यास करवा सकती है।

मगर विपक्ष रहने पर "वहीं बनाएंगे" जैसे बालहठ पर मस्जिद नही फोड़ सकती। जितना चाहे जनेऊ दिखा ले, दंगे नही भड़का सकती। वो आपको भड़काने के लिए जघन्य वीडियो नही भेज सकती।
--
दूसरी तरफ जनसंघ/बीजेपी के इतिहास में सत्ता अलभ्य थी। तो सत्ता के बंधन, एस्टबलिशमेंट की मजबूरियां, राजधर्म, और व्यवस्था को बनाना उसके सर की बला नही थी।असल मे पूरा कॉडर , इंडियन एस्टबलिशमेंट के विरुद्ध पला बढ़ा हैं।

एक-एक कार्यकर्ता, एंटी एस्टबलिशमेंट है। एक सीट पाने या बचाने के लिए, किसी भी हद तक जाना उसकी शिक्षा मे है। लोकतन्त्र में बोलने की आजादी लेकर यह कैडर, बेखटके.. व्यवस्था और उसके प्रतीकों के विरुद्ध जहर उगलता रहा।

नेहरू, सम्विधान, तिरंगे के प्रति यह पुराना जहर ही है जो शाखाओं और क्लोज्ड सर्कल से निकल, अब आपके व्हाट्सप पर तैरता है। ये एक्सट्रीम एक्शन और बिगोटरी, विपक्ष होने का ट्रेडमार्क बन गया।

विपक्ष का ये ट्रेडमार्क द्रविड़ राजनीति से उत्तर भारत के रीजनल दलों ने भी अपनाया। किसी का बहाना हिन्दू धर्म रहा, तो किसी का भाषाई उपराष्ट्र, किसी की जातीय शोषण। हमने हमेशा गैर जिम्मेदार विपक्ष देखा है। उसे इस्टेबलिशमेंट पर प्रहार करते ही देखा है।
--
लेकिन फिर हमने एक दिन बिसात पलट दी। टेलीविजन पर एक क्रांति का हिस्सा बने, पीछे पीछे ऊंचे सुर में "सबके साथ सबका विकास" की स्पीच भी आयी। जनता ऊंचा सुनती है, सुन लिया।

विपक्ष सत्ता हुआ, सत्ता विपक्ष। सात साल हो गए, सत्ता अपने विपक्षी एक्स्ट्रिमिजम में फंसी है, हर फैसला सीटो के गणित और चुनावी मजबूरियों के दायरे मे है। विपक्ष गवरनेन्स की जिम्मेदारी नही भूल पा रहा।

मजा देखिये। विपक्ष कोविड से लड़ने की नीति ट्वीट कर रहा है, पत्र लिख रहा रहा है, ऑक्सीजन जुगाड़ रहा है। सत्ता अपनी पुरानी तासीर से विवश , सुझाव फाड़कर फेंक रही है, और ऑक्सीजन देने वालो को रोड़ा अटका रही है। गृहमंत्री विपक्ष से पूछते है कि तुमने क्या किया?? फिर बाद मे डस्टबिन से वही कागज निकालकर पढते है, लागू करते हैं।

इतिहास की ऐसी अनोखी सरकार है जिसे आज तक यकीन नही की वही सिस्टम है। सिस्टम होकर, सिस्टम को गरिया रहा रही है। ।
--
गजब तमाशा है। आदतन गवर्न करने वाले के पास गवरनेंट नही, आदतन विपक्ष के पास अपोजिशन नही। और उनकी मालिक, याने जनता - वो खुद भी आदतों से मजबूर है।

हम चाहते हैं कि गैस महंगी हो गयी, यह राहुल आकर बताये। जेब खाली हो गयी, राहुल आंदोलन करें। दवा आक्सीजन के अभाव मे आपके परीजन मर गए, यह राहुल आपको सचेत करे। चक्का जाम करे, अनशन करे, क्रांति करे।

हमे विपक्ष मुर्दा दिखता है, इसलिए कि कपड़े फाड़कर नारे लगाते, और पीएम को चूड़ियां भेजते कांग्रेसी, मीडिया पर नजर नही आते। फंडेबाजी, हो हल्ले, गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी को विपक्ष का काम समझा है। खरीद फरोख्त, गुण्डई, भाषण और नौटंकी को राजनैतिक चातुर्य समझा है।

इसे योग्यता समझकर, इनाम मे गवर्नेंस की जिम्मेदारी नवाजते है। आपने सोशल डिवीजन, खरीद फरोख्त और गुंडागर्दी से सरकार बनाने को पैनेपन, बुद्धिमत्ता का पैमाना समझ रखा है। तो ऐसी राजनीति में राहुल 100%, पप्पू है। नो डाऊट।
--
लेकिन जीना मरना हमें है, तो हमे ही राजनीति और गवरनेंस का फर्क पकड़ना होगा। वैसे भी आजाद देश के 74% साक्षरों को बेसिक बात समझाने के लिए भड़काऊ कार्यक्रमों, आंदोलनों, घर घर प्रचार की जरूरत क्यो है?? इस निराशा, क्षोभ, बेबसी को विपक्ष के स्पार्क प्लग की जरूरत क्यों है??

सही है कि माहौल निराश है, गुस्सा अपार है, किसी विपक्ष के लिए मौका बढ़िया है। पर ऐसे विस्फोटक मिश्रण में आम दिनों के विपक्ष की तरह, राहुल से चिंगारी फूंकने की आशा मत कीजिये। राहुल को इसके कोलेटरल डेमेज का अंदाजा है।

वो चुनाव का इंतजार करेंगे। अफसोस, कि फिर हारे तो फिर इंतजार ही करेंगे, पर एस्टबलिशमेंट पर गैरजिम्मेदाराना प्रहार नही करेंगे। मन मसोसकर मुझे स्वीकारना पड़ता है कि मनमोहन, राजन, या राहुल जैसे लोगो की ये तासीर नही।
---
खुद समझिये, विकल्प जांचिए, भविष्य में झांकिये। उम्मीदें बदलिये, लक्ष्य बदलिये, कोर्स करेक्शन कीजिये। उंचा सुनना छोडिये, मद्धिम कराहटें सुनिये। आने वाले दौर में पॉलिटिक्स नही गवरनेंस के लिए आदेश दीजिये।

ही इज ऑनली रेडी, वेन "यू आर"

वरना गंगा, एक और लाश झेलने से मना तो नही कर रही।
"आपकी लाश"

26/04/2021

ऑक्सीजन के लिए भटकते मरीज़ों के लिए गुरुद्वारे में शुरू हुआ "ऑक्सीजन लंगर"..
सेवा पगडी और टोपी ही कर रहे है
चड्डी दूर-दूर तक नज़र नही आ रही है!
🤔🤔🤔

आस्ट्रेलियन अख़बार लिख रहा है कि घमंड, अंध राष्ट्रवाद और नौकरशाही की अयोग्यता ने भारत को तबाही में धकेल दिया। घमंड की पह...
26/04/2021

आस्ट्रेलियन अख़बार लिख रहा है कि घमंड, अंध राष्ट्रवाद और नौकरशाही की अयोग्यता ने भारत को तबाही में धकेल दिया। घमंड की पहचान किससे हैं ? किसके घमंड की बात हो रही है बताने की ज़रूरत नहीं। आप जानते हैं। कमेंट डिलीट करा कर पेज बंद करा कर आप सच दबाना चाहते हैं आपको मुबारक। जो करना है कीजिए।फ़ेसबुक और ट्विटर और चैनलों के बग़ैर भी लोग जान जाएँगे कि उनके अपने अस्पताल के बाहर तड़प कर मर गए।

26/04/2021

चर्चा बहुत हो चुकी।

देशवासियों को वैक्सीन मुफ़्त मिलनी चाहिए- बात ख़त्म।

मत बनाओ भारत को भाजपा system का victim!

अंधभक्तों:  देश को कांग्रेस ने क्या दिया हैं??👇👇 #उद्घाटन_जीवी
21/03/2021

अंधभक्तों: देश को कांग्रेस ने क्या दिया हैं??👇👇
#उद्घाटन_जीवी

CBI की कस्टडी में से 103 किलो सोना हुआ चोरी,,70 साल के इतिहास में पहली बार CBI की जांच करेगी पुलिस.!🤣🤣https://www.google...
15/12/2020

CBI की कस्टडी में से 103 किलो सोना हुआ चोरी,,

70 साल के इतिहास में पहली बार CBI की जांच करेगी पुलिस.!🤣🤣

https://www.google.com/amp/s/indianexpress.com/article/india/gold-missing-from-cbi-custody-probe-underway-says-agency-7102631/lite/

The agency said the gold was not kept in the CBI’s malkhana after inventory but was stored under a seal on the premises of Surana Corporation Ltd — the company the agency was probing.

03/12/2020

बांटने में भी माहिर हैं
देश की जड़ें काटने में भी माहिर
हम इन दलाल मीडिया पर थूकें भी तो कैसे?
ससुरे थूक चाटने में भी माहिर हैं
😂😂😂

स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री 'भा...
14/11/2020

स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन। नेहरू जी ने आजीवन लोकतांत्रिक सिद्धांतों का प्रचार करते हुए समूचे विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Congress seva Dal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Congress seva Dal:

Shortcuts

  • Address
  • Alerts
  • Contact The Business
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share