The Global Bulletin of India

The Global Bulletin of India Most welcome to "The Global Bulletin of India".. update with latest news and information of world...

09/05/2025

ऑपरेशन सिंदूर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तगड़ा रिएक्शन आया कि ये नया भारत है, मांद में घुसकर मारता है।।

The Global Bulletin Of India - GBI






09/05/2025

भारत ने पाकिस्तान को दिया एक और करारा झटका, जवाबी कार्रवाई में तबाह हुआ पाकिस्तान लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम

The Global Bulletin Of India - GBI





09/05/2025

पाकिस्तानी दुस्साहस को फिर मिला कड़ा जवाब,
भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले के सारे प्रयास विफल किये गये।

The Global Bulletin Of India - GBI





09/05/2025

"आरंभ" पेंटिंग प्रदर्शनी का समापन समारोह आज, 26 अप्रैल 2025 को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

The Global Bulletin Of India - GBI

"आरंभ" पेंटिंग प्रदर्शनी का समापन समारोह के अवसर पर डॉ. ए. के. शुक्ला पूर्व अपर निदेशक चिकित्सा एवं(पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चेयरमैन आस्था वृद्धाश्रम ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. शुक्ला ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी उभरते कलाकारों के कार्यों की सराहना की और उन्हें अपनी कला साधना को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उनकी उपस्थिति ने समारोह को गरिमा प्रदान की और कला के सामाजिक एवं भावनात्मक महत्व को उजागर किया।

यह प्रदर्शनी क्षेत्र के अनेक प्रतिभाशाली कलाकारों की चित्रकृतियों का सुंदर संगम थी, जिसे दर्शकों का भरपूर स्नेह और समर्थन मिला। "आरंभ" प्रदर्शनी ने न केवल कलाकारों को मंच प्रदान किया, बल्कि समाज में कला की एकजुट करने वाली शक्ति को भी रेखांकित किया।

हम सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद करते हैं, जिनके सहयोग से "आरंभ" प्रदर्शनी एक अविस्मरणीय संस्करण बन पाई।

राज्य ललित कला अकादमी में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनीं में सम्मानित कलाकारों में अभिनव, अनन्या, आरती, हर्षाली, हार्दिक, सोफिया, सौम्या, मानसी, अंतरा, प्रियांशी, आदित्य, स्वरा, श्वेता, सचित, अलीजा, रोमिला और यामिनी शामिल थे।





#आरंभ_पेंटिंग_प्रदर्शनी


09/05/2025

कश्मीर के पहलगाम मे पर्यटकों की आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्याकांड के विरोध मे दिव्यागों ने कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ किया प्रदर्शन।

The Global Bulletin Of India - GBI

दिनांक 25/04/2024 शुक्रवार को सांय 7:30 बजे उन्नाव आवास विकास कालोनी के पटेल पार्क मे अटल भारतीय हिन्दू फांउडेशन दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुमार द्विवेदी के संयोजन मे 22/04/2025 को कश्मीर के पहलगाम मे हमारे 28 पर्यटको की आतंकवादियो द्वारा जो निर्मम हत्याकांड किया गया उसके विरोध मे दिव्यांग प्रकोष्ठ ने एक श्रद्धांजलि सभा कैंडल जलाकर मृत आत्माओ को श्रद्धांजलि दी।

इसमे शामिल रहे भाजपा दिव्यांगप्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधीर कुमार, भाजपा बुथ अध्यक्ष और दिव्यांगप्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह, भाजपा दिव्यांगप्रकोष्ठ प्रकोष्ठ की महिला जिलाध्यक्ष एडवोकेट सीमा सिंह परिहार, एडवोकेट हाईकोर्ट अन्शूमान शर्मा, प्रमोद कुमार, रामू शर्मा ,उमेश शुक्ला,प्रदीप कुमार, रामू कश्यप, समाज सेवक बसंत लाल,ब्रजेश गौड़,पूनम शुक्ला, केतकी देवी, शील कुमार मिश्रा।



ारतीय_हिन्दू_फांउडेशन

#दिव्यांग_प्रकोष्ठ




09/05/2025
09/05/2025

पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान - भारत को डराया नहीं जा सकता, करारा जवाब देंगे

The Global Bulletin Of India - GBI

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दो टूक कहा कि भारत को डराया नहीं जा सकता है, और जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने साफ किया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसके अलावा, जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रची है, उन तक भी पहुंचा जाएगा।

09/05/2025
09/05/2025

एक्टर सलमान खान को राम मंदिर वाली घड़ी पहनना पड़ गया भारी, करना पड़ा आलोचनाओं का सामना।

The Global Bulletin Of India - GBI

एक्टर सलमान खान को राम मंदिर वाली घड़ी पहनना पड़ गया भारी, करना पड़ा आलोचनाओं का सामना।
मुस्लिम धर्म गुरुओं ने इसे अवैध बताया।
सिकंदर मूवी के प्रचार के दौरान, सलमान खान ने अपनी राम मंदिर वाली घड़ी पहनी दिखाई, जिस पर प्रतिक्रियाएं और विवाद दोनों ही उठने लगे। मौलाना रजवी ने इसके लिए फिल्म अभिनेता सलमान खान की आलोचना की और इसे उनकी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अवैध बताया।।














09/05/2025

ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा, RBI ने दी मंजूरी।

The Global Bulletin Of India - GBI

RBI ने बताया कि एक मई 2025 से मुफ्त मासिक लेनदेन के बाद 🏧 से पैसे निकालने पर 2 रूपये से लेकर 23 रूपये तक लगेगा शुल्क।
🏧 इंटरचेंज शुल्क वह राशि है जो एक बैंक दूसरे बैंक को 🏧 लेनदेन की सुविधा के लिए देता है। बैंक आमतौर पर इस लागत को ग्राहकों पर डाल देते हैं।।








09/05/2025

लखनऊ शहर में चाय के साथ पत्रकारों से लखनऊ शहर की चर्चा।
R.N. Verma & Ajeet Pratap Singh

The Global Bulletin Of India - GBI

Address

Lucknow Utter Pradesh
Utter Pradesh
226022

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Global Bulletin of India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Global Bulletin of India:

Share