UPKhabar

UPKhabar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from UPKhabar, Hazratganj, Lucknow.

UP Khabar | Digital News Channel - उत्तर प्रदेश की हर खबर सबसे पहले 📢
सच, साहस और ज़मीनी रिपोर्टिंग

12/08/2026

देहरादून के प्रसिद्द हनुमान जी और वहाँ का भोजन अद्धभुत रहा 🙏

इस बच्ची को क्यों मोदी और अजीत डोभाल से डर लगता है?यासीन मलिक की बेटी अब पाकिस्तान सरकार से Z+ सुरक्षा की भीख मांग रही ह...
11/08/2026

इस बच्ची को क्यों मोदी और अजीत डोभाल से डर लगता है?
यासीन मलिक की बेटी अब पाकिस्तान सरकार से Z+ सुरक्षा की भीख मांग रही है!
वजह? उसे नए भारत, पीएम मोदी और डोभाल नीति का खौफ सता रहा है।
​एक दौर वह भी था जब केंद्र की तत्कालीन सरकारें यासीन मलिक जैसे अलगाववादियों के सामने नरमी बरतती थीं। लेकिन आज वक्त बदल चुका है और नीतियां भी!
​आज हालात ये हैं कि भारत की नई सुरक्षा नीति के आगे भारत-विरोधी ताकतों का एक-एक करके हिसाब हो रहा है।
​जब राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है, तो आतंकवादियों और उनके आकाओं में खौफ का होना लाजमी है—और यह डर बेहद जरूरी है।
​वक्त बदलता है, तो देश की साख और दुश्मनों की तस्वीरें भी बदल जाती हैं!

 #राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत में युवक की हत्या का खुलासा!! #पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को...
10/08/2026

#राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत में युवक की हत्या का खुलासा!!

#पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है!!

6 #अगस्त की रात सालेह नगर तिराहे के पास स्विफ्ट डिजायर!!

#कार में युवक का शव मिला था कार का नंबर UP33BB8989 बताया गया है!!

#मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र उदय भान सिंह के रूप में हुई!!

#ज्ञानेंद्र सिंह रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के बरा गांव का निवासी था!!

#शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी!!

#पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया!!

#मृतक के भाई शिवेंद्र सिंह की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया!!

मामले में मु0अ0सं0 207/2026, धारा 103(1) BNS के तहत FIR दर्ज हुई!!

पुलिस टीम ने #घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली!!

CCTV और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को हत्या से जुड़े अहम सुराग मिले!!

जांच में सामने आया कि #ज्ञानेंद्र के साथ शराब पीने की बात को लेकर मारपीट हुई थी!!

आरोप है कि मारपीट के दौरान ज्ञानेंद्र की हत्या कर दी गई!!

इसके बाद शव को कार में रखकर सालेह नगर तिराहे के पास छोड़ दिया गया!!

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे!!

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सचिन उर्फ चाइना को गिरफ्तार किया!!

दूसरे आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जीत के रूप में हुई है!!

दोनों आरोपियों को औरंगाबाद अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया!!

पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है!!

प्रेमी ने की पति की हत्या...प्रेमी और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्जमेरठ के तालिब की शादी 2022 में मुजफ्फरनगर की मीना से हुई...
09/08/2026

प्रेमी ने की पति की हत्या...प्रेमी और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मेरठ के तालिब की शादी 2022 में मुजफ्फरनगर की मीना से हुई थी........

शादी के पहले से ही मुजफ्फरनगर में मीना का एक आशिक था. नाम था आसिम. 2 साल पहले आसिम से लव-अफेयर को लेकर तालिब और मीना का झगड़ा हुआ और मीना अपने घर चली गयी.

25 जुलाई को तालिब अपनी बीबी मीना से मिलने मुजफ्फरनगर पहुंचा. बातचीत के बाद मीना के कहने पर तालिब 4 अगस्त से अपनी ससुराल में आ गया था.

8 अगस्त की सुबह आसिम आया और तालिब और आसिम के बीच कहासुनी हुई.

अचानक आसिम गोश्त काटने का हथियार बुगदा उठा लाया. उसने एक मिनट में तालिब के ऊपर बुगदा से 17 प्रहार किये और उसे मार डाला. पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है.

पुलिस शुरूआती जांच में इसे मीना और उसके प्रेमी की साजिश मान रही है. दोनो के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.

दिल्ली - जस्टिस महेश त्रिपाठी , बॉम्बे हाईकोर्ट के CJ बने ,जस्टिस अश्विनी मिश्र , पंजाब - हरियाणा HC के CJ बने !! आज के ...
09/08/2026

दिल्ली - जस्टिस महेश त्रिपाठी , बॉम्बे हाईकोर्ट के CJ बने ,

जस्टिस अश्विनी मिश्र , पंजाब - हरियाणा HC के CJ बने !!

आज के आदेश के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट से ताल्लुक रखने वाले जज अब विभिन्न हाईकोर्ट्स में चीफ जस्टिस हो गए !!

अयोध्या में कैशिफाई के 266वें स्टोर का भव्य शुभारंभ, श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने किया उद्घाट...
08/08/2026

अयोध्या में कैशिफाई के 266वें स्टोर का भव्य शुभारंभ, श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने किया उद्घाटन

अयोध्या। आज रामपथ, रिकाबगंज स्थित अलका टावर के सामने कैशिफाई शोरूम की अयोध्या शाखा का शुभारंभ डॉ. अनिल मिश्रा जी द्वारा विधिवत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं व्यापार जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल मिश्रा जी ने कैशिफाई परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि देश के प्रमुख शहरों के साथ अब अयोध्या में भी यह सुविधा उपलब्ध होना स्थानीय नागरिकों के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आगामी 21 अगस्त को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समवेत परिक्रमा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर कैशिफाई के नॉर्थ इंडिया हेड मोहित कक्कड़ ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कैशिफाई में पुराने मोबाइल फोन और लैपटॉप का उचित मूल्य दिया जाता है। साथ ही कंपनी पुराने उपकरणों को रिफर्बिश करके अपने ब्रांड नाम से ग्राहकों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराती है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित व्यापार अधिकार मंच के संयोजक सुशील जायसवाल ने कैशिफाई के 266वें स्टोर के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए इसे अयोध्या के व्यापारिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

शुभारंभ समारोह के दौरान अतिथियों ने नए शोरूम का अवलोकन किया और कैशिफाई की सेवाओं की सराहना की।

 #अयोध्या से पवन पांडे को चुनाव लड़ाएंगे अखिलेश #समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ पार्टी कार्याल...
06/08/2026

#अयोध्या से पवन पांडे को चुनाव लड़ाएंगे अखिलेश

#समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ पार्टी कार्यालय में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन से 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया

#कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने अयोध्या विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री पवन पांडेय को पार्टी का प्रत्याशी बनाने के स्पष्ट संकेत दिए......

 #फैशन टीवी कैफे में अवैध हुक्का बार का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार #लखनऊ.... #थाना विभूतिखंड पुलिस ने किसान बाजार स्थित फैशन ट...
06/08/2026

#फैशन टीवी कैफे में अवैध हुक्का बार का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

#लखनऊ.... #थाना विभूतिखंड पुलिस ने किसान बाजार स्थित फैशन टीवी कैफे में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से कैफे के 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि संचालक शारिब शेख मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से चालू हालत में जलते कोयले और फ्लेवर लगे 8 बड़े हुक्के व 6 छोटे हुक्के, 13 हुक्का पाइप व 14 चिलम 2 हीटर किया बरामद।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैफे में उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर अवैध रूप से कम उम्र के युवाओं को हुक्का परोसा जा रहा है। उप-निरीक्षक राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय की टीम ने घेराबंदी कर मौके से राबिन (निवासी रायबरेली) और अर्जित पाण्डेय (निवासी अयोध्या) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे कैफे मालिक आरिफ और संचालक शारिब शेख के इशारे पर काम करते थे। पुलिस ने तंबाकू उत्पाद प्रतिषेध अधिनियम 2003 (धारा 4/25) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार संचालक की तलाश जारी है।

Address

Hazratganj
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UPKhabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to UPKhabar:

Shortcuts

Share