03/07/2018
किसी भी सरकार के प्रमुख कार्य शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली,पानी,आवास एवं ट्रांसपोर्ट ही हैं। जब सबकुछ प्राइवेट हाथों में ही देना है तो सरकार का काम ही क्या है ?????
1. शिक्षा:- प्राइवेट हाथों में दे दी ।
2. स्वास्थ्य :- प्राइवेट अस्पतालों को बढ़ावा दे रहे हैं सरकारी में जांच मशीनों के लिए बजट नहीं है ।
3. सड़क :- प्राइवेट हाथों में देकर गुंडागर्दी कराकर टोल की वसूली कराई जाती है ।
4. बिजली :- लगभग प्राइवेट हाथों में दे दी गई है ।
5. पानी :- कई स्थानों मेंप्राइवेट हाथों में दे दी गई है ।
6. आवास :- आम आदमी के खरीदने के बस के बाहर, प्राइवेट बिल्डरों को किसानों की जमीनें दी जा रही हैं ।
7. ट्रांसपोर्ट :- रेलवे ने स्टेशन दे दिए हैं रेल को प्राइवेट देने की तैयारी चल रही है ।
अब आप ही बताइये जब सब कुछ ही प्राइवेट होना है तो सरकार की आवश्यक्ता ही क्या है ? पहले जो कार्य ईस्ट इंडिया कंपनी करती थी अब वही कार्य फिर शुरु हो गया है ?