Karmakshetra TV Bihar

Karmakshetra TV Bihar कर्मक्षेत्र टीवी जो बनता है, आप का सारथी, रहता है आपके साथ !

हम है कर्मक्षेत्र टीवी (आपका सारथी आपके साथ )

12/05/2026

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Digital India विजन और Digital Farmer व Agri-State Farmer Registry जैसी पहल किसानों के लिए बड़ी मदद साबित होंगी। इससे जमीन के रिकॉर्ड मजबूत होंगे, बंटवारा और म्यूटेशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा और सरकारी सब्सिडी सीधे सही किसानों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इससे बिचौलियों, माफियाओं और भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी।

भोजपुर जिले में एमएलसी चुनाव में 97.96% मतदान दर्ज।मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई मतदान प...
12/05/2026

भोजपुर जिले में एमएलसी चुनाव में 97.96% मतदान दर्ज।
मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया।

11/05/2026

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेगा टाउनशिप प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए कहा कि करीब 66 हजार एकड़ क्षेत्र में पाटलिपुत्र टाउनशिप विकसित की जाएगी। सरकार का दावा है कि यह परियोजना बिहार के शहरी विकास में बड़ा बदलाव लाएगी।

11/05/2026

सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए पीएम मोदी, मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे

गुजरात के पवित्र सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। यह भव्य आयोजन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया।

सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम में देशभर से श्रद्धालु और संत मौजूद रहे। पीएम मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक शक्ति को लेकर अपने विचार भी साझा किए।

10/05/2026

पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल का सोच-समझकर उपयोग करने की अपील की है। तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोग जहां संभव हो, वहां मेट्रो, कारपूल और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत केवल आर्थिक जरूरत नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक अहम कदम है। पीएम मोदी ने नागरिकों से ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का भी आह्वान किया।

10/05/2026

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है और वे अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

09/05/2026

वैशाली के पातेपुर निवासी 18 वर्षीय रोहन कुमार जयपुर से पटना लौटने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, 5 मई को जयपुर जंक्शन से ट्रेन यात्रा के दौरान वह अपने भाई से बिछड़ गए, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। पटना जंक्शन GRP में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है।

अगर किसी को रोहन कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें:
📞 9576162328 / 7870093653

#हाजीपुर #वैशाली #बिहारNews

09/05/2026

पटना, बिहार: अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनने और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद बंगाल में यह एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि है और इसके लिए सभी को बधाई।

09/05/2026

Rupa Ganguly को Deputy CM बनाए जाने पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेताओं ने इसे महिला सशक्तिकरण और “नारी शक्ति” के सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि PM नरेंद्र मोदी महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। महाभारत में द्रौपदी की भूमिका निभाने वाली रूपा गांगुली को लेकर इसे गौरव का क्षण बताया गया।

09/05/2026

| पटना, बिहार: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा,
“मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे ईमानदारी से निभाने की कोशिश कर रहा हूं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास करूंगा। गरीब- अमीर, ग्रामीण या शहरी, हर जगह बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश होगी।”

09/05/2026

गया, बिहार: HAM(S) MLC संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा,
“जब तेजस्वी यादव हाफ पैंट पहनते थे, तब से मैं राजनीति कर रहा हूं। मैंने BJP और ABVP में कार्यकर्ता के रूप में संघर्ष किया है। कुछ लोग सीधे डिप्टी सीएम बन गए, लेकिन उन्होंने अपनी काबिलियत साबित नहीं की।”

बयान के बाद बिहार की राजनीति में सियासी घमासान तेज हो गया है।

Address

Patna
Lucknow
800008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Karmakshetra TV Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Karmakshetra TV Bihar:

Share