The Police Voice

The Police Voice सकारात्मक विचारों के साथ

आप हैं डीएसपी अनिरुद्ध सिंह।यूपी पुलिस में अपराधियों के बीच अनिरुद्ध सिंह का नाम खौफ का नाम है, लेकिन आम जनता के बीच अनि...
23/02/2026

आप हैं डीएसपी अनिरुद्ध सिंह।
यूपी पुलिस में अपराधियों के बीच अनिरुद्ध सिंह का नाम खौफ का नाम है, लेकिन आम जनता के बीच अनिरुद्ध सिंह एक भरोसे का नाम हैं।
कानून तोड़ने वालों के साथ डीएसपी साहब का रवैया जितना कठोर होता है, उससे कई गुना ज्यादा आम जनता के साथ सौम्य।

संवेदनशील खाकी..मैनपुरी के बिछवां थानाध्यक्ष आशीष दुबे के मोबाइल फोन पर देर रात अचानक एक कॉल आया कि एक दिव्यांग महिला को...
05/02/2026

संवेदनशील खाकी..
मैनपुरी के बिछवां थानाध्यक्ष आशीष दुबे के मोबाइल फोन पर देर रात अचानक एक कॉल आया कि एक दिव्यांग महिला को किसी ट्रक ने टक्कर मार दी है।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तुरंत मौके पर गए और देखा कि महिला पैरों से दिव्यांग है और सड़क किनारे बैठी रो रही थीं। थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने महिला से पूछा कि कहीं चोट लगी है ?
तो महिला ने बताया कि चोट तो बहुत हल्की लगी है लेकिन..
जब रोने का कारण पूछा..तब बताया कि मैं और मेरे पति, दोनों लोग दिव्यांग हैं। हम चाय का ठेला लगाकर जीवन यापन कर रहे हैं। ट्रक की टक्कर से रिक्शा का पहिया टेड़ा हो गया है, ट्रक वाला हमारा नुकसान करके चला गया।
दिव्यांग महिला के आंसुओं ने खाकी में छुपे एसओ साहब के दिल को हिला दिया। उन्होंने महिला को आश्वस्त किया की 'आप रोइए मत, ईश्वर का धन्यवाद करिये कि आपको ज्यादा चोट नहीं आयी है, आप सकुशल हो बाकी रिक्शा की टेंशन न लो, इसे कल मैं ठीक करवा दूँगा।
एसो साहब ने अपनी गाड़ी में ही उनकी ट्राइसाइकिल को रखवा कर, महिला को कुछ मेडिसिन दिलवाईं औऱ उन्हें उनके पति के पास खुद छोड़ कर आए।
खाकी में धड़कते दिल को सलाम!❣️

02/02/2026

बिहार पुलिस की ट्रैफिक सिपाही तारा कुमारी ने सड़क पर ड्यूटी को ही अपना फर्ज नहीं माना बल्कि वर्दी के साथ जुड़ी सुरक्षा की जनभावना को महसूस करते हुए पटना के दीघा घाट पर नदी में डूबते बच्चों की जान बचाने के लिए बिना अपनी जान की परवाह किये छलांग लगा दी।
ट्रैफिक कांस्टेबल तारा के पास उस वक्त न कोई लाइफ जैकेट थी न कोई सुरक्षा। तारा को उस वक्त खुद की सुरक्षा से ज्यादा चिंता थी तो बस उन बच्चों की।
तारा जी, आपके साहस और सेवा भाव को पूरे देश का सलाम!

खाकी ने दौड़ कर किया रास्ता साफ..कानपुर के हैलट हॉस्पिटल के पास जाम में एक मरीज फंस गया तो उनके परिजन को जब कुछ नहीं सूझा...
08/01/2026

खाकी ने दौड़ कर किया रास्ता साफ..
कानपुर के हैलट हॉस्पिटल के पास जाम में एक मरीज फंस गया तो उनके परिजन को जब कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने 112 पर कॉल कर अपनी समस्या बताई। सड़क पर लगे जाम के बीच मरीज की लोकेशन की जानकारी मिलते ही डायल 112 के सिपाहियों ने भीड़ में फंसे मरीज के ई रिक्शा को ढूंढ कर सड़क पर ई रिक्शा के आगे आगे दौड़ते हुए लोगों को किनारे करवाया औऱ मरीज को समय से हैलट हॉस्पिटल पहुंचाया। ❤️

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ में SPGI लखनऊ के सहयोग से ...
01/11/2025

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ में SPGI लखनऊ के सहयोग से आयोजित किये गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने स्वयं रक्तदान कर किया।

लखनऊ के हजरतगंज थाने के रौबदार इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का दिल उस वक्त पिघल गया जब गोमती तट पर छठ पूजा करने आई एक माँ एक अ...
29/10/2025

लखनऊ के हजरतगंज थाने के रौबदार इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का दिल उस वक्त पिघल गया जब गोमती तट पर छठ पूजा करने आई एक माँ एक अपनी दुधमुंही बच्ची को गोद में लिए असमंजस में थी की बच्ची को छोड़े बिना पूजा कैसे करे ?
ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने उस माँ की परेशानी समझी, मुस्कुराते हुए मासूम बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया।
मोहब्बत हर तरफ है, बस दिल चाहिए उसे महसूस करने को।❤️

28/10/2025

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 57 पीसीएस अधिकारियों के स्थायीकरण का आदेश जारी।
विशेष सचिव (नियुक्ति) आईएएस अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा जारी किया गया आदेश।
स्थायीकरण का लाभ उन अधिकारियों को मिला है जो तहसीलदार पद से प्रोन्नत होकर 2020 और 2022 बैच में बने उपजिलाधिकारी।

28/10/2025

इस माह उत्तर प्रदेश संवर्ग के दो IPS अधिकारी सेवानिवृत्त हो सकते हैं। एक आरआर (DG Rank) अधिकारी अभय कुमार प्रसाद (1991 बैच) और दूसरे SP Rank के एसपीएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय।
अभय कुमार प्रसाद की सेवानिवृत्ति के बाद डीजी रैंक के पद पर 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी डी.के. ठाकुर को पदोन्नति मिलने की संभावना है।
इसके साथ ही अगले महीने 1990 बैच की डीजी (ट्रेनिंग) तिलोत्तमा वर्मा के सेवानिवृत्त होने के उपरांत, उसी बैच के ग्रुप सदस्य 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय को भी डीजी रैंक पर पदोन्नत किया जाएगा।

28/10/2025

छठ पूजा की हार्दिक बधाई!
💐💐💐💐

वर्दी के पीछे भी धड़कता है दिल ❤️संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में एक महिला कांस्टेबल अपने बच्चे के साथ अवक...
27/10/2025

वर्दी के पीछे भी धड़कता है दिल ❤️संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में एक महिला कांस्टेबल अपने बच्चे के साथ अवकाश लेने पहुँची तो पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा बच्चे को गोद में लेकर दुलार करने लगे। पुलिस अधीक्षक के इस अपनत्व भरे व्यवहार से महिला कांस्टेबल की आँखें भी नम हो गईं।

24/10/2025

आत्महत्या करने जा रही महिला को PVR ने बचाया।
यूपी के चित्रकूट में बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एचवारा गांव में पारिवारिक विवाद की वजह से आत्महत्या करने जा रही महिला की सूचना मिलते ही PRV टीम ने तुरंत कार्यवाही कर उसकी जान बचा ली।

हरियाणा के नवनियुक्त डीजीपी OP Singh ने एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय लिया है, जो सॉफ्ट पुलिसिंग और जनसरोकार की दिशा मे...
23/10/2025

हरियाणा के नवनियुक्त डीजीपी OP Singh ने एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय लिया है, जो सॉफ्ट पुलिसिंग और जनसरोकार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
"राज्य के सभी पुलिस अधिकारी अपना ऑफिस टेबल छोटा करें और चेयर पर तौलिया न रखें।"
डीजीपी ने कहा कि जो अधिकारी जनता से संवाद और पब्लिक डीलिंग का सलीका नहीं जानते, उन्हें थाने या चौकी जैसे पदों से हटाया जाए।
DGP ने स्पष्ट कहा कि सरकारी दफ्तर जनता के पैसों से बने हैं। ये स्थान लोगों की सहायता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हैं, न कि किसी प्रकार की सत्ता या पद के प्रदर्शन के लिए।
साथ ही उन्होंने पब्लिक डीलिंग को 'एक फाइन आर्ट' बताते हुए कहा कि 'जनता से संवाद करने की कला का सीधा सम्बन्ध आपके ऑफिस डिज़ाइन, सॉफ्ट-स्किल्स और प्रबंधन क्षमता से होता है।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
१-ऑफिस का टेबल छोटा करें।
२-आपकी और आगंतुक की कुर्सी का स्तर एक समान हो।
३-कुर्सी पर तौलिया रखना बंद करें, यह अनावश्यक है।
४-जनता की शिकायत को गंभीरता से सुनें।
५-शिकायतकर्ता से बात करते समय मोबाइल दूर रखें।
६-ध्यानपूर्वक सुनें और हर सप्ताह कम-से-कम एक कार्रवाई अवश्य करें।
डीजीपी ने सख्त लहजे में कहा 'जो पुलिसकर्मी जनता के साथ शालीन व्यवहार नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें सुधारें या फिर ऐसी जिम्मेदारी से हटा दें। बढ़ई को हलवाई का काम देना समझदारी नहीं है।'

👉आप सभी लोग अपना सहयोग और विचार यूँ ही साझा करते रहें।

Address

Gomti Nagar
Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Police Voice posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category