05/06/2026
Rahul Gandhi ने हाल ही में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का दौरा किया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं। तस्वीरों के साथ राहुल गांधी ने कहा कि अंडमान-निकोबार में दुनिया के सबसे सुंदर तटीय पर्यटन केंद्रों में से एक बनने की अपार क्षमता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास के साथ-साथ पारिस्थितिक संतुलन और सतत विकास को प्राथमिकता देना बेहद आवश्यक है, ताकि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण सुरक्षित रह सके। राहुल गांधी ने इस द्वीप समूह को भारत की अनमोल प्राकृतिक धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन विकास की वकालत की।