Exclusive News 24 Bharat

Exclusive News 24 Bharat EXCLUSIVE NEWS 24 BHARAT COVERS BREAKING NEWS, LATEST NEWS IN POLITICS, SPORTS, BUSINESS & CINEMA

20/02/2026
18/02/2026

कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने समेत ऑडिटोरियम, सर्किट हाउस बनवाने की विधानसभा में कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने उठायी मांग

- कुबेरस्थान और टेकुआटार को नगर पंचायत बनाए जाने की उठाया मुद्दा
- कुबेरस्थान शिवपुर मार्ग को बनवाने और मैनपुर में घाघी नदी पर डेलीहवा के समीप पुल बनवाने की मांग
- यूपी बजट 2026 का किया सराहना

कसया। बुधवार को लखनऊ विधानसभा में कुशीनगर विधायक पी. एन पाठक ने कुशीनगर के विकास के मुद्दों को उठाया। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कुशीनगर विधायक पी. एन पाठक ने विधानसभा के दौरान उन्होंने कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विकास का मुद्दा उठाया और यूपी बजट 2026 का सराहना किया।

कुशीनगर विधायक पी. एन पाठक ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश के चौतरफा आर्थिक विकास का आईना है। यह बजट विकसित विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को नई गति देगा। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और उद्योग जैसे क्षेत्रों में निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यूपी का बजट समाज के सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया गया है। यह बजट गरीब परिवार के सर्वांगीण विकास के साथ मध्यम वर्ग के लोगों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सरकार बिना भेदभाव के सर्वांगीण विकास कर रही है। यह बजट गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित है। बजट में उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना निहित है। यह बजट जनहित में है। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक पेंशन, गरीब, युवा, किसान, महिला धार्मिक पर्यटन और महिलाओं के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है।

कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थली कुशीनगर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान उड़ान जल्द शुरू कराने की मांग की, जिससे जनपदवासियों, बौद्ध श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिल सके। आगे कुशीनगर विधायक पी. एन पाठक ने कुशीनगर के विकास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। जहां देश विदेश से श्रद्धालु व पर्यटक आते है। कुशीनगर में ऑडिटोरियम और सर्किट हाउस बनाने को लेकर व कुबेरस्थान शिवपुर मार्ग को बनवाने और मैनपुर में घाघी नदी पर डेलीहवा के समीप पुल बनवाने की मांग की, कुबेरस्थान और टेकुआटार को नगरपंचायत की बनाने की मांग की।

ब्रेकिंग कुशीनगर।- एक एसआई समेत दो सिपाही लाइन हाजिर - चौराखास थाना पर तैनात एसआई देवीलाल यादव,सिपाही यशवंत चौहान लाइन ह...
17/02/2026

ब्रेकिंग कुशीनगर।

- एक एसआई समेत दो सिपाही लाइन हाजिर
- चौराखास थाना पर तैनात एसआई देवीलाल यादव,सिपाही यशवंत चौहान लाइन हुए हाजिर
- तरयासुजान थाना पर तैनात सिपाही सुनील यादव भी हुए लाइन हाजिर

16/02/2026

जल्द बनाएंगे पार्टी, सामान्य और ओबीसी मतदाता भाजपा से हुए दूर -- अलंकार अग्निहोत्री, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट बरेली

- पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट ने की कुशीनगर स्थित एक निजी होटल में की प्रेसवार्ता
- भाजपा सरकार पर बोला तीखा जुबानी हमला
- जल्द बनाएंगे सनातनी संस्कृति पार्टी

कुशीनगर। सोमवार देर शाम को बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देकर चर्चा में आए निलंबित मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री बुद्ध स्थली कुशीनगर पहुंचे। कुशीनगर पहुंचने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बीते 13 जनवरी 2026 को जारी नए UGC नियमों को सवर्णों के खिलाफ बताते हुए इस्तीफ़ा दे दिया था।
उन्होंने कुशीनगर स्थित एक निजी होटल में प्रेसवार्ता कर भाजपा पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु का नौवें अवतार भगवान बुद्ध की पावन स्थली कुशीनगर पहुंचने पर आध्यात्मिक अनुभूति हो रही है।अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी कानून को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कानून लाकर सवर्णो और ओबीसी समाज को आपस में बांटने का भाजपा सरकार ने षड्यंत्र रचा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन नियमों के जरिए सामान्य और ओबीसी वर्ग को बांटना चाहती है और 2027 के यूपी चुनाव प्रभावित करने की साजिश रच रही है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के मतदाता भाजपा से दूर हो चुके हैं। भाजपा दिखावटी सनातनी है। ये लोग सिर्फ हिंदू-मुस्लिम भेदभाव और दंगों का डर दिखाकर चुनाव जीतते आए हैं। यह समय की मांग है कि एक नया विकल्प सामने आए। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं से सलाह ली जा रही है। उन्होंने कुछ दिनों में सनातनी संस्कृति पार्टी बनाने की घोषणा करते हुए साफ कर दिया कि वह सनातन मूल्यों और सांस्कृतिक संरक्षण के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि भविष्य में समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर विचार किया जा सकता है। अलंकार ने कहा कि भाजपा का अस्तित्व अब खत्म होने को है। एपस्टीन फाइल्स को लेकर कहा कि विदेश में लोग इस्तीफा दे रहे हैं। अपने देश में एपस्टीन फाइल का सच छिपाया जा रहा है। देश की बेटी रुचि तिवारी के साथ दिल्ली में हुई घटना दुखद है।

भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव–2026 का कुशीनगर में भव्य शुभारंभ 16 फरवरी सेकुशीनगर/लखनऊ। भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृति...
14/02/2026

भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव–2026 का कुशीनगर में भव्य शुभारंभ 16 फरवरी से

कुशीनगर/लखनऊ। भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संस्कृति-पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा “भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव–2026” का आयोजन 16 से 28 फरवरी, 2026 तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भव्य रूप से किया जा रहा है। यह महोत्सव भारत और नेपाल के बीच प्राचीन काल से चली आ रही सांस्कृतिक निकटता, आध्यात्मिक परंपराओं एवं सामाजिक सहभागिता को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।
महोत्सव का शुभारंभ 16 फरवरी, 2026 को कुशीनगर में अपराह्न 01:00 बजे बुद्ध पी.जी. महाविद्यालय परिसर में होगा। 16 एवं 17 फरवरी को आयोजित कार्यक्रमों में भारत-नेपाल मैत्री पर आधारित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। विशेष आकर्षण के रूप में पद्मश्री नलिनी कमलिनी जी द्वारा भगवान बुद्ध पर आधारित भावपूर्ण नृत्य-नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जनपद के लोक कलाकारों द्वारा लोकनृत्य, लोकगीत एवं पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को भारतीय एवं नेपाली लोकसंस्कृति की समृद्ध विरासत से परिचित कराया जाएगा।
महोत्सव के अंतर्गत भारत-नेपाल मैत्री पर केंद्रित सांस्कृतिक प्रदर्शनी, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) उत्पादों का प्रदर्शन, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक मुखौटा प्रदर्शनी, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित चित्रकला एवं रंगोली प्रदर्शनी, पशुपतिनाथ मंदिर (नेपाल) एवं राममंदिर (अयोध्या) पर आधारित विशेष प्रदर्शनी तथा भारत-नेपाल के पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
यह महोत्सव क्रमशः सिद्धार्थनगर (18-19 फरवरी), महाराजगंज (20 फरवरी), बलरामपुर (21 फरवरी), श्रावस्ती (22 फरवरी), बहराइच (24 फरवरी), लखीमपुर खीरी (26 फरवरी) तथा पीलीभीत (27-28 फरवरी) में आयोजित होगा, जहां 28 फरवरी को समापन समारोह संपन्न होगा।
भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव सीमावर्ती क्षेत्रों में सांस्कृतिक एकात्मता, पारंपरिक कलाओं के संरक्षण, पर्यटन संवर्धन तथा दोनों देशों के बीच जन-जन के संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगा।
संस्कृति-पर्यटन

गोरखपुरजनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यना...
14/02/2026

गोरखपुर

जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मन्दिर में पूजा पाठ और गौ सेवा करने के बाद जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री कैंपियरगंज क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे कैंपियरगंज क्षेत्र के जंगल कौड़िया पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री नवनिर्मित ब्लॉक भवन और प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे गोरखपुर महानगर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का उद्घाटन करेंगे। इस कल्याण मंडपम के शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है और सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला लिया है. अब राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के छह अंतरों...
11/02/2026

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला लिया है. अब राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के छह अंतरों वाला पूरा संस्करण (जो 3 मिनट 10 सेकंड का है) कई आधिकारिक अवसरों पर बजाया या गाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है. कई रिपोर्टस में बताया गया है कि ये आदेश 28 जनवरी 2026 को जारी किया गया है और ये 10 पन्नों का है. ये आदेश सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों और संवैधानिक संस्थाओं को भेजा गया है.....

11/02/2026

जमीन विवाद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे बाद उतरा..... विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव गौरी श्रीराम का है मामला.....

11/02/2026

कन्नौज -- एक युवक एयरटेल टावर पर चढ़ा, 100 फीट से ज्यादा ऊंचे टावर से युवक ने छलांग लगाई, नीचे गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, डायल 112 पुलिस ने घायल युवक को गुरसहायगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर तिर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पूराभोज गांव का है।

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कुशीनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल🔹 राजपत्रित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव🔹 जयन्त यादव बने ...
11/02/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कुशीनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
🔹 राजपत्रित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
🔹 जयन्त यादव बने क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज
🔹सीओ राकेश प्रताप सिंह को मिला पुलिस उपाधीक्षक अपराध का जिम्मेदारी
🔹 राकेश प्रताप सिंह को सहायक नोडल यूपी डायल 112 और स्वाट टीम व सर्विलांस सेल के पर्यवेक्षण की भी मिली जिम्मेदारी

मंगलवार को विपक्षी पार्टियों ने ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी. विपक्ष ने आरोप लगाया है क...
11/02/2026

मंगलवार को विपक्षी पार्टियों ने ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी. विपक्ष ने आरोप लगाया है कि ओम बिरला ने सदन में 'खुलेआम पार्टीबाज़ी' की और इस वजह से मामला सुलझने तक उन्हें कार्यवाही की अध्यक्षता से हटना पड़ा.....

11/02/2026

बेलगाम थार का तांडव, दूधमुंहे संग ऑटो से कूदकर महिला ने बचाई जान

यूपी/कसया। मंगलवार शाम कसया नगर के पुराने फाजिलनगर मार्ग पर एक तेज रफ्तार काले रंग की थार ने जमकर तांडव मचाया। पुलिस के रोकने पर थार चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और सामने आने वाले वाहनों को टक्कर मारते हुए भाग निकला।

इस दौरान थार ने एक ऑटो में भी टक्कर मारी, जिसमें बैठी एक महिला अपने दूधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर चलती गाड़ी से कूद कर जान बचाती है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि एक्सक्लुसिव न्यूज 24 भारत इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोला बाजार से होते हुए पुराने फाजिलनगर रोड पर दो सिपाही बाइक से थार का पीछा कर रहे थे। सिपाहियों ने शीशे पर हाथ मारकर वाहन रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने पुलिस की परवाह किए बिना वाहन की गति बढ़ा दी। भागते हुए थार ने सामने से आ रहे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पीछे की ओर घिसट गया।
इसके बाद सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार को भी चपेट में ले लिया। अचानक हुई टक्कर से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि टक्कर लगते ही ऑटो में बैठी एक महिला अपने दूधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर चलती गाड़ी से कूद जाती है, जिससे उसकी और बच्चे की जान बच पाती है। वीडियो में एक युवक गुस्से में थार पर पत्थर फेंकते हुए भी नजर आता है। हालांकि थार चालक गाड़ी लेकर फरार होने में कामयाब हो जाता है। कसया थाना प्रभारी अभिनव मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त प्रकरण में थाना कसया पुलिस द्वारा घटना कारित करने वाले वाहन को चिन्हित कर लिया गया है। वाहन चालक के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Address

Lucknow

Website

http://www.exclusivenews24bharat.com/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Exclusive News 24 Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share