News Punch 24

  • Home
  • News Punch 24
Call Contact the business

News Punch 24 NEWS PUNCH 24 सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए हमें FOLLOW करें ।


Email : [email protected]
contact : +91-8218677920

19/09/2026

बरसाना में Radha Rani के जन्म उत्सव की धूम ❤️

15/09/2026

मथुरा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा ।

मथुरा : छाता को मिली बड़ी सौगात। 200 करोड़ की लागत से बनेगा इथेनॉल प्लांट । प्रदेश सरकार ने मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र क...
15/09/2026

मथुरा : छाता को मिली बड़ी सौगात। 200 करोड़ की लागत से बनेगा इथेनॉल प्लांट । प्रदेश सरकार ने मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र को बड़ी औद्योगिक सौगात देते हुए करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से इथेनॉल प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

मथुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता । 2 दिन के अंदर चोरी की घटना का किया खुलासा । मथुरा : सर्राफा की दुकान से 10 किलो सोना और...
15/09/2026

मथुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता । 2 दिन के अंदर चोरी की घटना का किया खुलासा ।

मथुरा : सर्राफा की दुकान से 10 किलो सोना और 15 लाख की चोरी का हुआ खुलासा ।

ADG आगरा रेंज एसके भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी ।

पूर्व का कर्मचारी पप्पू सोनी निकला घटना का मास्टर माइंड ।

पुलिस ने पप्पू सोनी, मोहन सोनी ओर 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।

7.5 किलो सोना,11 लाख रुपए की नगदी,DVR, लॉकर की चाबी, गैस कटर किया बरामद ।

खुलासे में लगी थी STF सहित पुलिस की 10 टीम,100 से CCTV कैमरे भी खंगाले ।

थाना कोसी कला इलाके के कस्बे में 13 सितंबर की दिया था चोरी की बारदात को अंजाम ।

15/09/2026

चोर का CCTV वीडियो वायरल । बेख़ौफ़ अंदाज़ में आया नज़र… पुलिस पर खड़े हुए सवाल ।



MATHURA BREAKING NEWS :

10 किलो सोना और 15 लाख की चोरी का CCTV आया सामने |

चोरी का माल कंधे पर लेकर बेख़ौफ़ अंदाज़ में जाता दिखाई दिया शातिर चोर |

CCTV वीडियो के सामने आते ही कोसीकला पुलिस की कार्यशैली पर उठे सबाल |

रात में कहां थी पुलिस की पेट्रोलिंग क्षेत्र में इतनी बड़ी चोरी पर पुलिस को भनक तक नहीं लगी |

बढ़ते क्राइम पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल |

CCTV सामने आने के बाद आखिर चोर कब होगा गिरफ्तार ?

13 सितंबर की रात्रि छत काटकर दिया गया था चोरी की वारदात को अंजाम।

कोसीकला थाना प्रभारी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिखी बड़ी लापरवाही |

चोरी की बड़ी वारदात को लेकर स्थानीय और सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश |

देहात क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है क्राइम का ग्राफ |

🚨 MATHURA BREAKING NEWS 🚨मथुरा : हॉस्पिटल की व्यवस्था पर गंभीर सवालहॉस्पिटल के बोर्ड पर MBBS डॉक्टरों की लंबी लिस्ट,इलाज...
11/09/2026

🚨 MATHURA BREAKING NEWS 🚨

मथुरा : हॉस्पिटल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल

हॉस्पिटल के बोर्ड पर MBBS डॉक्टरों की लंबी लिस्ट,

इलाज कर रहा BAMS डॉक्टर, मरीज के साथ हो रहा खिलवाड़

हॉस्पिटल में मानकों के पालन पर भी उठे गंभीर सवाल

अंट्रेंड स्टाफ से मरीजों की देखभाल का आरोप

आख़िर कब जागेगा स्वास्थ्य विभाग

कब होगी नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई ।

पूरे मामले की पड़ताल जारी...

10/09/2026

मिष्ठान कारोबारियों की समस्याओं पर मंथन । विभागीय अधिकारियों से हुआ सीधा संवाद…

अखिल भारत हिंदू महासभा में बड़ा फेरबदल, दिनेश कुमार बने उत्तर भारत प्रभारीनई दिल्ली। अखिल भारत हिंदू महासभा ने संगठन के ...
06/09/2026

अखिल भारत हिंदू महासभा में बड़ा फेरबदल, दिनेश कुमार बने उत्तर भारत प्रभारी

नई दिल्ली। अखिल भारत हिंदू महासभा ने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए दिनेश कुमार को उत्तर भारत प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य सनातन सम्राट जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के आशीर्वाद एवं निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दिनेश कुमार ने कहा कि उत्तर भारत में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की विचारधारा और संगठन के उद्देश्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

दिनेश कुमार की नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शिवा गोस्वामी, दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेंद्र गोस्वामी, मयंक सक्सेना (स्वास्तिक ग्रुप), अक्षत कौशिक, राजीव यादव तथा रमेश सूरी, पठानकोट सहित विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि दिनेश कुमार के नेतृत्व में उत्तर भारत में संगठन के सदस्यता अभियान और विस्तार को नई गति मिलेगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

नई जिम्मेदारी संभालने के बाद अब संगठन की नजर उत्तर भारत में आगामी विस्तार रणनीति पर है। माना जा रहा है कि सदस्यता अभियान, युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी और बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना आने वाले समय में प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उक्त जानकारी नवनियुक्त उत्तर भारत प्रभारी दिनेश कुमार ने दी। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

05/09/2026

विकास के नाम पर कमीशन का खेल EXPOSED ! ON कैमरा खुली विधायकों की पोल…

मथुरा में हुई केला देवी प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत । अब घर बैठे करायें अपनी वीडियो एडिटिंग… News एडिटिंग, कथा प्रवचन एडिटि...
05/09/2026

मथुरा में हुई केला देवी प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत । अब घर बैठे करायें अपनी वीडियो एडिटिंग… News एडिटिंग, कथा प्रवचन एडिटिंग, रील्स एडिटिंग, सोसल मीडिया वर्क वीडियो एडिटिंग, वीडियो प्रमोशन । आज ही संपर्क करें : +91-8218677920

Address

Indira Nagar

226016

Telephone

+918650232052

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Punch 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Punch 24:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed media company?

Share