Asif Jafri TNC

Asif Jafri TNC Syed Asif Raza Jafri is a media influencer and Senior journalist, currently serving as Editor of The News Corner magazine.

11/07/2026

भारतीय टूरिस्ट से भरी एक बोट वेयतनाम के समुद्र मे पलट गयी इस बोट मे 35 से अधिक लोग सवार थे । जिनमे से 15 भारतीयों की मौत हो गयी और 21 लोग बचा लिये गए। कुछनलोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

11/07/2026

मेरठ में ज्वेलरी शोरूम में खरीदारी करने पहुंची महिला टीचर को प्यास लगी तो पानी माँगा! दुकानदार ने बिसलेरी की बोतल दी। बोतल मुंह में लगाते ही वो चीख़ उठी!बोतल मे पानी की जगह तेज़ाब था!पीते ही जलन शुरू हो गई।हालत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचाया गया!डॉक्टरों ने उनके मुंह, गले और पेट में गंभीर क्षति बताई है! दुकानदार का दावा है कि बोतल पूरी तरह सीलबंद थी और पास की कन्फेक्शनरी से मंगाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है!शोरूम स्टाफ और बोतल सप्लायर से पूछताछ की जा रही है!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से अपनी जान को खतरा बताया है और कहा है कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो उन्हों...
11/07/2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से अपनी जान को खतरा बताया है और कहा है कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो उन्होंने पहले से ही जवाबी कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मैं काफी समय से उनके निशाने पर हूं। अगर मेरे साथ कुछ होता है तो मैंने ऐसे हमले के निर्देश दिए हैं जैसा ईरान ने पहले कभी देखा नहीं होगा। इजरायली खुफिया एजेंसियों ने अमेरिका को जानकारी दी है कि ईरान कथित तौर पर ट्रंप की हत्या की नई साजिश पर काम कर रहा है।इसी खतरे का हवाला देते हुए ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य नीति को उचित ठहराया।
Syed Asif Raza Jafri The News Corner Up Sayed Asif Jafri Asif Jafri TNC TNC Cultural The News Corner

10/07/2026

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री व भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा को दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट न देना भाजपा को भारी पड़ा है।पार्टी में बगावत हो गयी है।कार्यकर्ता पार्टी के फैसले का विरोध करने दतिया की सड़कों पर उतर आए हैं ।बीजेपी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह समेत पूरी जिला कार्यकारिणी ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। समर्थकों ने 24 घंटे में टिकट न बदलने पर पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी है।टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने दतिया-झांसी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। बाजार बंद करा दिये ।भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को यहां उम्मीदवार बनाया है।कांग्रेस के राजेंद्र भारती पिछले चुनाव में नरोत्तम को हरा कर विधायक बन गए थे । 1998 के बैंक घोटाले के आरोप में सजा होने के बाद उनकी विधायकी चली गयी। जिसके चलते 30 जुलाई को यहां उपचुनाव होना है।

10/07/2026

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने यूपी के IAS अफसरों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए उनकी जम कर बखिया उधेड़ी है। अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में पहुंची राज्यपाल ने 90% अंक की शर्त पर मिलने वाली स्कूटी योजना को लेकर अफसरों की कार्यशैली पर चिंता व्यक्त की। उनके भाषण का यह महत्वपूर्ण अंश ज़रूर सुनें और समझें के अफसर सरकारों को कैसे अपने इशारे पे नचाते हैं। गद्दी पे चाहे जो बैठा हो ।

09/07/2026

लखनऊ । स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज लखनऊ में थे ।समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज सुबह उन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न धार्मिक और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई ।

09/07/2026

जब जान पर बन आती है तो दोस्त दुश्मन सब एक हो जाते हैं।इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप से दिल छू लेने वाला दृश्य सामने आया है।यहां अचानक आई भीषण बाढ़ के दौरान तेज़ बहाव में एक बाघ फंस गया। तभी एक हाथी उसे बचाने की कोशिश करता है।प्रकृति का एक बेहद दुर्लभ दृश्य कैमरे में कैद हो गया ।और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

DM ने 8 व्यक्तियों के 9 शस्त्र लाइसेंस किये निरस्त ।यूपी/आजमगढ़  के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने 8 व्यक्तियों के नौ शस्त्...
08/07/2026

DM ने 8 व्यक्तियों के 9 शस्त्र लाइसेंस किये निरस्त ।
यूपी/आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने 8 व्यक्तियों के नौ शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। जिन के लाइसेंस निरस्त हुए हैं उन पर मुकदमे दर्ज हैं।अतरौलिया के बृजेश उपाध्याय, पवई के जयप्रकाश सिंह, फूलपुर के अशहद उर्फ चुन्नू शेख, गंभीरपुर के मो. आरिफ (दो शस्त्र लाइसेंस), कोतवाली के मंजीत उर्फ रंजीत सिंह, महाराजगंज के मो. फैसल और निजामाबाद के जिलेदार यादव शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए थे। पुलिस विभाग ने इनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की थी।
The News Corner Syed Asif Raza Jafri Sayed Asif Jafri Asif Jafri TNC TNC Cultural The News Corner Up

मित्र सुरेंद्र राजपूत की वाल से स आभार ।
08/07/2026

मित्र सुरेंद्र राजपूत की वाल से स आभार ।

उत्तर प्रदेश की विजलेंस विभाग की टीम ने परिवहन विभाग के एक छोटे अफसर ललित कुमार (रिटायर) के लखनऊ समेत कई घर व ठिकानों पर...
08/07/2026

उत्तर प्रदेश की विजलेंस विभाग की टीम ने परिवहन विभाग के एक छोटे अफसर ललित कुमार (रिटायर) के लखनऊ समेत कई घर व ठिकानों पर छापा मार के भारी मात्रा में नकदी ,सोने चांदी की ईंट व करोड़ो रु की कीमती प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किये हैं । कार्रवाई के दौरान कुल 13 किलो सोना , नौ किलो चाँदी ,एक करोड़ बासठ लाख रु नकद बरामद किये हैं ।DGP राजीव कृष्ण ने टीम को एक लाख रुपये का इनाम दिया है।

Address

303-IMT Golden Habitat Building MM Marg Hazratganj
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Asif Jafri TNC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share