VOiCE Of UP

VOiCE Of UP Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from VOiCE Of UP, News & Media Website, Lucknow.

VOiCE OF UP उत्तर प्रदेश की जनता की आवाज़ है। हम लाते हैं आपके लिए सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें – राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और जमीनी रिपोर्ट के साथ। हमारा लक्ष्य है जनता तक सच्ची और महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना।

10/08/2026

प्रयागराज

पुलिस ने 27 गाड़ियों पर FIR दर्ज की है। इन गाड़ियों में अतीक अहमद के बेटे उमर के समर्थक थे, जो लखनऊ जेल से उमर के पीछे–पीछे प्रयागराज तक आए। आरोप है कि इन गाड़ियों ने टोल नहीं दिया और बैरियर तोड़कर फरार हो गईं।

नवाबगंज टोल प्लाजा पर काफिले में शामिल वाहनों ने टोल बैरियर तोड़कर बिना शुल्क दिए निकलने की कोशिश की। इस दौरान टोल कर्मचारियों से कथित तौर पर मारपीट और उन्हें कुचलने का प्रयास भी किया गया।
टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक जयप्रकाश यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के मुताबिक घटना रात करीब 3:50 बजे टोल बूथ नंबर-3 पर हुई। उमर अहमद को पुलिस स्कोर्ट के साथ लखनऊ से प्रयागराज लाया जा रहा था।
टोल बैरियर तोड़कर निकलने का आरोप
सरकारी वाहनों के गुजरने के बाद पीछे से कई वाहन एक साथ टोल प्लाजा पहुंचे। आरोप है कि काफिले में शामिल वाहनों के चालकों ने टोल शुल्क दिए बिना तेज रफ्तार में बैरियर तोड़कर निकलना शुरू कर दिया। टोल कर्मचारियों ने वाहनों को रोकने की कोशिश की तो उनके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया।
तहरीर में यह भी आरोप है कि कुछ वाहन चालकों ने टोल कर्मचारियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। कर्मचारी किसी तरह तेजी से किनारे हटे और अपनी जान बचाई। इसके बाद वाहन तेज रफ्तार में टोल प्लाजा से निकल गए। इस दौरान टोल प्लाजा का बैरियर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
शिकायतकर्ता ने बिना टोल शुल्क दिए वाहनों के निकलने से राजस्व की क्षति होने की बात भी कही है। शिकायत में कुछ वाहनों के नंबर अधूरे होने और कई वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं होने का भी उल्लेख किया गया है।
CCTV फुटेज से होगी जांच
नवाबगंज थाना प्रभारी पंकज अवस्थी के मुताबिक टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, टोल कर्मचारियों के बयान और तहरीर में दर्ज वाहनों के नंबरों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय कौन-कौन से वाहन टोल प्लाजा से गुजरे और बैरियर को किस वाहन से नुकसान पहुंचा। मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


08/08/2026

प्रयागराज

"छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के लिए मंच तैयार..

बेहद विषम परिस्थितियों को नकारते हुए हजारों की संख्या में केपी कालेज ग्राउंड में पहुंचे छात्र छात्राएं..

#उत्तरप्रदेश

06/08/2026

संभल

चेहल्लुम जुलूस के दौरान इंस्पेक्टर सुधीर पंवार ने एक मुस्लिम व्यक्ति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बजरंगदल ने इस पर आपत्ति जताई। इंस्पेक्टर को हटाया गया, दूसरे थाने में भेजा गया।

#उत्तरप्रदेश

बरेली जंक्शन पर भाजपा विधायक ने लगाया अभद्रता का आरोप, डीआरएम से की जांच और कार्रवाई की मांगबरेली जंक्शन पर आयोजित एक उद...
06/08/2026

बरेली

जंक्शन पर भाजपा विधायक ने लगाया अभद्रता का आरोप, डीआरएम से की जांच और कार्रवाई की मांग

बरेली जंक्शन पर आयोजित एक उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने रेलवे अधिकारी के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

विधायक का आरोप है कि नॉर्दर्न रेलवे के सीएमआई ने उनके और उनके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधि के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए डीआरएम मुरादाबाद से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

विधायक का कहना है कि यदि आरोप सही हैं, तो इस तरह का व्यवहार यात्रियों के प्रति रेलवे अधिकारियों के रवैये पर भी सवाल खड़ा करता है। फिलहाल मामले को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।


#उत्तरप्रदेश

06/08/2026

राजस्थान

आपने कभी देखा है कि विधानसभा की छत या प्लास्टर गिर गया हो और किसी नेता या विधायक को चोट लगी हो? छत हमेशा सरकारी स्कूल, अस्पताल और कॉलेज की ही गिरती है। घटना राजस्थान के चुरू जिले की है जहां एक सरकारी अस्पताल में छत से प्लास्टर सीधे महिला के सिर पर गिरा।

 #प्रतापगढ़ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम महुली में जर्जर मकान गिरने से हुई दर्दनाक दुर्घटना के बाद जिलाधिकारी अभिषे...
06/08/2026

#प्रतापगढ़

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम महुली में जर्जर मकान गिरने से हुई दर्दनाक दुर्घटना के बाद जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 02:00 बजे प्रमोद श्रीवास्तव पुत्र कामता प्रसाद का जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे परिवार के छह सदस्य मलबे में दब गए। इस भीषण हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव (60 वर्ष), रीता (55 वर्ष), नितिन (25 वर्ष), माधुरी (23 वर्ष), माधव (01 वर्ष) तथा अद्विक उर्फ बाबू (10 माह) की दुःखद मृत्यु हो गई। वहीं अमन पुत्र प्रमोद (28 वर्ष) सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा राहत कार्यों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ित परिवार को अनुमन्य राहत सहायता तत्काल उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मृत छह व्यक्तियों के लिए दैवीय आपदा राहत मद के अंतर्गत प्रति मृतक ₹4 लाख की दर से कुल ₹24 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकान के लिए ₹1.20 लाख तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत ₹1 लाख की सहायता भी स्वीकृत कर प्रदान की गई है। इस प्रकार पीड़ित परिवार को कुल ₹26.20 लाख की राहत सहायता उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें आवश्यकतानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने लगातार हो रही वर्षा के मद्देनजर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर जर्जर एवं असुरक्षित मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि घटना से संबंधित सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार कराई जा रही है। सभी मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया तथा आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की गईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हादसे में दिवंगत हुए सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
-----

#उत्तरप्रदेश

06/08/2026

झांसी

माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत। अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई। इस हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई।

प्रयागराज से झांसी जेल में अपने भाई से मिलने जा रहे थे अबान।

#उत्तरप्रदेश

02/08/2026

सांसद साक्षी महराज ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कहा -

विदेशी नारी से पैदा बालक कभी राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता...

उसे बागडोर नहीं दी जा सकती!

#उत्तरप्रदेश

02/08/2026

मोदी जी की सीता कौन है... इसका फैसला मोदी जी कर लें...❓

-कांग्रेस राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी…


#उत्तरप्रदेश

02/08/2026

लखनऊ

दरोगा की मिसाल, नदी में डूबे युवक को बाहर निकालने के लिए छलांग लगाई

लखनऊ। मड़ियांव थाने में तैनात दरोगा विमलेश सिंह चंदेल ने कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित सूझबूझ का परिचय दिया है। नदी में युवक के डूबने की सूचना मिलते ही दरोगा चंदेल ने बिना एक पल गंवाए तुरंत नदी में छलांग लगा दी।
अपनी तत्परता और अदम्य साहस का परिचय देते हुए उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद डूबे हुए युवक को नदी से बाहर निकाला।

यद्यपि युवक को बचाया नहीं जा सका, लेकिन दरोगा विमलेश सिंह चंदेल के इस त्वरित प्रयास और कर्तव्यनिष्ठा की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

#उत्तरप्रदेश

#लखनऊ

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VOiCE Of UP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share