14/09/2026
लगभग चार साल से iPhone 12 चला रहा हूँ। सोच रखा था, 18 Pro आते ही अपग्रेड करूँगा।
पर लॉन्च के बाद, आईफोन 18 का भाव देख, पुराने फोन से प्यार वापस हो गया। 😷🤣
वैसे भी कमी क्या है इसमें .. व्हाट्सएप, फेसबुक चल रहा है, ईमेल चेक हो जातीं है, फोन पर बात भी बढ़िया हो जाती है। .. फोटो के लिए Samsung Fold Z7 है ही,… बस कमी इतनी है हर दो घंटे में आईफोन चार्ज करना पड़ता है पर इसके बदले सर्दियों में heating की सुविधा complimentary मिलती है। 🔥😂
धन्यवाद Apple! पुराने रिश्तों की अहमियत समझाने के लिए। .. फिलहाल upgrade अगले आदेश तक स्थगित। 😷🏃♂️