News Story By Jai

News Story By Jai upsets newsand current affairs
(1)

12/09/2026

महिलाओं के बाद अब पुरुषों के अधिकारों की लड़ाई! अमिताभ ठाकुर की बड़ी पहल, यूपी में बनी ‘पुरुष अधिकार ब्रिगेड’

#पुरुषअधिकारब्रिगेड #पुरुषअधिकार #आजादअधिकारसेना #समानन्याय

01/09/2026

अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा—
“सरकार अपना पैसा बर्बाद न करे बच्चों के खेल में, क्योंकि बच्चों का खेल खेलोगे तो हम भी खेलेंगे।”
अखिलेश यादव के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके बयान को लेकर समाजवादी पार्टी समर्थकों में उत्साह है, वहीं विपक्षी दलों की ओर से इस पर प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है।
अखिलेश यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना होगा कि सरकार और बीजेपी की ओर से इस पर क्या जवाब सामने आता है।

30/08/2026

PDA पंचायत में भाजपा पर बरसे अम्ब्रीश पुष्कर, बोले- 2027 में अखिलेश को CM बनाना है

लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा के ग्रामसभा मऊ स्थित कोहिनूर लॉन में रविवार को समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर वाहिनी की ओर से “संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ PDA पंचायत” का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर के नेतृत्व में हुई पंचायत में हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहब का संविधान लोगों को अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने की ताकत देता है। उन्होंने कहा—“संविधान बचेगा तो आरक्षण बचेगा।”
वहीं पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगाई, किसानों की समस्याओं और शिक्षा-चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें।
PDA पंचायत के दौरान संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को लामबंद किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के चलते कार्यक्रम राजनीतिक रूप से खासा चर्चा में रहा।

ंचायत #संविधानबचाओ #आरक्षणबचाओ #मिठाईलालभारती #अम्ब्रीशसिंहपुष्कर #अखिलेशयादव

22/08/2026

लखनऊ में बारिश का कहर! निगोहां में घरों में घुसा पानी, मासूम बच्चे पानी में चलने को मजबूर… राशन की दुकान भी डूबी! आखिर जिम्मेदार कौन?
#बारिश #लखनऊ #निगोहां #जलभराव #बारिशकाकहर #यूपी_न्यूज

21/08/2026

त्योहार से पहले चीनी में ₹20 की छलांग! 45 से 65 रुपये किलो पहुंचा भाव
रक्षाबंधन से पहले बढ़े दाम, मिठाइयां होंगी महंगी
लखनऊ में चीनी के दामों ने बिगाड़ा बजट, त्योहार से पहले जेब पर बड़ा वार!
मिठास पर महंगाई की मार! चीनी 65 रुपये किलो, गुड़ भी 70 के पार
रक्षाबंधन से पहले महंगी हुई मिठास, चीनी के बढ़े दाम से बढ़ी टेंशन
#चीनी #महंगाई #महंगाईकीमार #रक्षाबंधन

19/08/2026
18/08/2026

पारा में पुलिस-नगर निगम टीम से बदसलूकी, DCP ने बताया पूरा मामला

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान हुए विवाद को लेकर पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। मामले में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
पारा थाना क्षेत्र में नगर निगम की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान टीम के साथ दुर्व्यवहार किए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने बाइट के जरिए घटना की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट:
पुलिस उपायुक्त पश्चिमी — कमलेश दीक्षित

पारा में नगर निगम-पुलिस टीम से दुर्व्यवहार के मामले में DCP West का बयान, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई।

18/08/2026

पुलिस फायरिंग पर 10 साल का हिसाब! अमिताभ ठाकुर ने NHRC से मांगी हर केस में FIR

लखनऊ: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश में पिछले 10 वर्षों के दौरान हुई पुलिस फायरिंग की प्रत्येक ऐसी घटना में, जिसमें किसी व्यक्ति की मौत या शारीरिक चोट हुई हो, तत्काल FIR दर्ज करने और जांच CBCID से कराने की मांग की है।

अमिताभ ठाकुर ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) को भेजे पत्र में कहा कि पुलिस अक्सर फायरिंग की घटनाओं को आत्मरक्षा या मुठभेड़ बताकर अपना पक्ष रखती है और गोली लगने वाले व्यक्ति के खिलाफ ही FIR दर्ज कर देती है। उनका कहना है कि पुलिस फायरिंग की वैधता का फैसला पुलिस के शुरुआती दावे के आधार पर नहीं, बल्कि FIR और निष्पक्ष विवेचना के बाद होना चाहिए।

उन्होंने 2017 के सुमित गुर्जर, 2018 के जितेन्द्र यादव और इरशाद अहमद तथा 2021 के जीशान हैदर समेत कई मामलों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में बाद में मानवाधिकार आयोग या अदालतों के हस्तक्षेप की जरूरत पड़ी।

अमिताभ ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट के PUCL बनाम महाराष्ट्र सरकार, 2014 मामले में दिए दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए NHRC से उत्तर प्रदेश में पिछले 10 वर्षों की सभी संबंधित घटनाओं में अनिवार्य FIR सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी व्यवस्था पूरे देश में लागू किए जाने की मांग की गई है।

Address

Lucknow
226302

Telephone

+18574445177

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Story By Jai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share