17/05/2026
Agra में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कांस्टेबल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। रामबाग चौराहे पर ड्यूटी कर रहीं कांस्टेबल नेहा को सड़क पर नोटों से भरा एक बैग मिला, लेकिन उन्होंने बिना देर किए बैग उसकी मालकिन को लौटा दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला अपने ससुर के साथ ऑटो से उतरी थी, तभी उसका बैग सड़क पर गिर गया। बैग में 500-500 रुपये के नोटों की करीब 6 गड्डियां थीं। महिला करीब 50 मीटर आगे निकल चुकी थी, लेकिन कांस्टेबल नेहा ने आवाज देकर उसे वापस बुलाया और बैग सौंप दिया।
अपना खोया हुआ बैग वापस मिलने पर महिला बेहद भावुक हो गई। सोशल मीडिया पर लोग महिला कांस्टेबल की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।