15/08/2026
जमालपुर थाना प्रभारी प्रमोद राज ने देशवासियों को संबोधित करते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को सदैव याद रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी देशवासियों से देश की प्रगति, शांति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की।