04/06/2026
बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के करीब 3:55 बजे आईसीयू वार्ड में भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के बाद AC में धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई।
इस हृदयविदारक हादसे में 4 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग झुलस गए। धुएं से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और कई मरीजों को तत्काल दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करना पड़ा।
सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि आग लगते ही कुछ डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों को छोड़कर भाग गए। वहीं 95 वर्षीय राधा देवी ने अद्भुत साहस दिखाते हुए अपना ऑक्सीजन मास्क हटाकर बाहर आकर नर्सों को आग की सूचना दी, जिसके बाद बचाव अभियान तेज हुआ।
फायर ब्रिगेड ने खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर कई मरीजों की जान बचाई। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
सवाल यह है कि अस्पताल में फायर सेफ्टी के इंतजाम थे या नहीं? अगर लापरवाही साबित होती है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।