Madhepura Headlines

Madhepura Headlines अपने आस पास की खबरों की हकीकत से रूबरू होने के लिए एवं बिहार सहित देश की खबरों से अपडेट रहने के लिए Madhepura Headlines News से जुड़े

मधेपुरा हेडलाईनस
बिना भेदभाव के निष्पक्ष और निष्ठा पूर्वक खबर के प्रति समर्पित पोर्टल न्यूज़ है

21/09/2026

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय शंकर कुमार जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें मधेपुरा हेडलाइंस न्यूज़ परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
स्वर्गीय शंकर कुमार जी…
सिर्फ एक पत्रकार नहीं थे, बल्कि अपने साथियों के लिए एक मार्गदर्शक थे।
उन्होंने अपनी लेखनी और अपने विचारों से समाज को जागरूक करने और दूसरों को रास्ता दिखाने का कार्य किया।
जी न्यूज़ मधेपुरा के प्रिय सहयोगी एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में उनकी यादें आज भी हमारे बीच जीवंत हैं।
उनका असामयिक निधन पत्रकारिता जगत और हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
आज भले ही शंकर कुमार जी हमारे बीच नहीं हैं,
लेकिन उनकी बातें, उनकी यादें और उनका मार्गदर्शन हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा।
इस प्रथम पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
स्वर्गीय शंकर कुमार जी को शत-शत नमन।
मधेपुरा हेडलाइंस न्यूज़ परिवार की ओर से भावपूर्ण एवं सच्ची श्रद्धांजलि। 🙏

21/09/2026

मधेपुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से

20/09/2026

मधेपुरा मे बड़ी हनुमान मंदिर
पुरानी कचहरी के परिसर
मे गणपति बाप्पा का पूजा का 7वा दिन महिलाओ का काफ़ी भीर तस्वीर के माध्यम से आप देख सकते हैं

19/09/2026

मधेपुरा में सिविल सर्जन पर बड़ी कार्रवाई! डॉ. विजय कुमार निलंबित, Madhepura Headlines News

पत्रकारों की सुरक्षा और सत्यापन को लेकर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापनमधेपुरा पत्रकारों की सुरक्षा को ...
18/09/2026

पत्रकारों की सुरक्षा और सत्यापन को लेकर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मधेपुरा

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन, मधेपुरा की ओर से जिलाधिकारी अभिषेक रंजन को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के प्रभारी प्रमंडलीय अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष डॉ. सुलेन्द्र कुमार ने ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकारों को समाचार संकलन के दौरान कई बार दुर्व्यवहार, धमकी और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संगठन ने सहरसा में एक डॉक्टर द्वारा पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
संगठन की ओर से मांग की गई है कि डीपीआरओ के माध्यम से जिले और प्रखंड के पत्रकारों की सूची तैयार कर प्रशासन के पास रखी जाए। सूची संबंधित थानों और अधिकारियों को भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वास्तविक पत्रकारों की पहचान हो सके।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि किसी पत्रकार के खिलाफ शिकायत या कार्रवाई की स्थिति में, जहां तत्काल कानूनी कार्रवाई जरूरी नहीं है, वहां कार्रवाई से पहले पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष को इसकी सूचना दी जाए। इससे संगठन को अपने स्तर से मामले को सुलझाने का प्रयास करने का मौका मिल सके।
संगठन ने पत्रकारों की सदस्यता और पहचान का सत्यापन संबंधित संस्थान के साथ-साथ पत्रकार संगठन के स्तर से कराने की मांग की है, ताकि फर्जी पत्रकारिता पर रोक लगाई जा सके।
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। मौके संरक्षक चंदन कुमार, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्रीकांत राय, सचिव डॉ. सविता नंदन कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष रुद्रनारायण यादव,
मधेपुरा हेडलाइंस न्यूज के सम्पादक महताब जी
सहित अन्य मौजूद रहे।

18/09/2026

मधेपुरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार

17/09/2026

मधेपुरा में विक्की मेहता हत्याकांड का खुलासा! 48 घंटे में 4 गिरफ्तार ws

17/09/2026

अब आपके हर प्रचार को मिलेगा दमदार आवाज़ और प्रोफेशनल अंदाज़!
स्कूल हो या कोचिंग…
हॉस्पिटल हो या मॉल…
दुकान हो या कोई प्रतिष्ठान…
पंचायत चुनाव का प्रचार हो या किसी कार्यक्रम का ऐलान…
हर तरह के छोटे-बड़े प्रचार ऑडियो बनवाने के लिए संपर्क करें!
दमदार डॉल्बी साउंड… आकर्षक आवाज़… और शानदार प्रस्तुति!
तो देर किस बात की?
📞 आज ही संपर्क करें — महताब मेडिको!
📍 पुरानी कचहरी, रोड से पश्चिम, मधेपुरा।
महताब मेडिको — आपके प्रचार की दमदार आवाज़!
9431413393

16/09/2026

मधेपुरा वार्ड 18 में रोड से ऊंचा बन रहा था नाला, समाजसेवी आलोक मंडल ने उठाई आवाज़ | तानिया कुमारी ने दिया निर्देश hedlinsnews

मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव जी… आखिर आपकी निद्रा कब टूटेगी?मधेपुरा की जनता आज आपसे एक सीधा सवाल पूछ रही है—आखिर कब...
15/09/2026

मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव जी… आखिर आपकी निद्रा कब टूटेगी?
मधेपुरा की जनता आज आपसे एक सीधा सवाल पूछ रही है—
आखिर कब होगा मधेपुरा का कल्याण?
कब मिलेगी मधेपुरा से महानगरों के लिए सीधी ट्रेन?
आज 16 साल हो गए…
लेकिन मधेपुरा की जनता के लिए महानगरों तक जाने वाली एक भी सीधी ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पाई।
मधेपुरा से दिल्ली जाना हो, मुंबई जाना हो, कोलकाता जाना हो या देश के दूसरे बड़े शहरों में जाना हो—
आज भी मधेपुरा के लोगों को सहरसा जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी है।
मधेपुरा की जनता आखिर कब तक इस रेल की बैसाखी के सहारे चलेगी?
वहीं दूसरी तरफ हमारे पड़ोसी जिले सुपौल में हाल के वर्षों में बड़ी रेल लाइन की सुविधा आने के बाद रेल सेवाओं का विस्तार हुआ, और आज वहाँ से यात्रियों को कई ट्रेन सुविधाएँ मिल रही हैं।
तो सवाल उठता है—
जब सुपौल आगे बढ़ सकता है,
तो मधेपुरा क्यों पीछे है?
मधेपुरा की जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ आपको अपना सांसद चुना था।
जनता को उम्मीद थी कि आप विकास की आवाज़ को मजबूती से दिल्ली तक पहुँचाएंगे।
लेकिन आज वही जनता पूछ रही है—
सांसद जी, आखिर मधेपुरा के लिए आपकी प्राथमिकता क्या है?
आपकी सरकार है…
रेल मंत्रालय तक आपकी पहुँच है…
क्षेत्र की जनता ने आपको अपना प्रतिनिधि बनाकर दिल्ली भेजा है…
तो फिर मधेपुरा से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और देश के अन्य महानगरों के लिए सीधी ट्रेन की मांग कब पूरी होगी?
मधेपुरा सिर्फ एक जिला नहीं है—
यह लाखों लोगों की उम्मीद है।
यहाँ के छात्र, व्यापारी, मरीज, नौकरीपेशा लोग और आम यात्री रोज़ सहरसा जाकर ट्रेन पकड़ने को मजबूर हैं।
मधेपुरा के लोगों का समय भी कीमती है…
पैसा भी कीमती है…
और सम्मान भी।
इसलिए आज मधेपुरा की जनता की आवाज़ है—
**सांसद जी, निद्रा से जागिए!
मधेपुरा की रेल समस्या पर ध्यान दीजिए!
मधेपुरा को महानगरों से सीधी रेल सेवा दिलाइए!**
16 साल का इंतजार बहुत लंबा हो चुका है।
अब आश्वासन नहीं…
मधेपुरा को परिणाम चाहिए।
अब सवाल सिर्फ ट्रेन का नहीं है—
सवाल मधेपुरा के विकास और मधेपुरा की जनता के अधिकार का है।
आखिर कब चलेगी मधेपुरा से महानगरों के लिए सीधी ट्रेन?
मधेपुरा की जनता जवाब चाहती है।

Address

Madhepura
852113

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madhepura Headlines posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share