11/02/2026
सरकार से अपनी नाराजगी में ये इतने गिर जाएंगे किसी ने सोचा नहीं था। ये अपने बयानों से जनता को सरकार के प्रति उकसाना चाहते हैं। झूठे, विवादास्पद एवं अमर्यादित बयान देकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। यही कारण है कि ये रिटायर्ड होने के बावजूद IPS लेटर पैड और Govt Emblem use कर रहे हैं। सेवानिवृत्त के बाद भी इनके द्वारा अपने निजी लेटर पैड पर भारत सरकार का चिह्न का उपयोग किया जा रहा है जो मुख्य रूप से 'भारत का राज्य प्रतीक (अनुचित उपयोग निषेध) अधिनियम, 2005' और 'द स्टेट एम्बलेम ऑफ इंडिया (रेगुलेशन ऑफ यूज) रूल्स, 2007' के तहत दंडनीय अपराध है। साथ ही एक जनतांत्रिक एवं चुने हुए सरकार पर ऐसे अपुष्ट खबर फैलाकर राष्ट्र की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए इन्हें NSA Act लगना चाहिए।
Samrat Choudhary