14/06/2026
यूट्यूब की दुनिया में एक नया इतिहास बन गया है. दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिएटर्स में शामिल मिस्टर बीस्ट (MrBeast) ने 50 करोड़ यानी 500 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही वह यूट्यूब के इतिहास में इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले व्यक्तिगत क्रिएटर बन गए हैं. इस मौके पर यूट्यूब के CEO नील मोहन ने खुद उन्हें ख़ास प्ले बटन सौंपा.