Laukahi Jan Jan News

Laukahi Jan Jan News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Laukahi Jan Jan News, News & Media Website, Laukahi, Madhubani.

डबल मर्डर केस: मासूम बच्चों की हत्या में मां और प्रेमी को फांसी की सजा, झंझारपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसलामधुबनी/घोघरडीहा,...
03/07/2026

डबल मर्डर केस: मासूम बच्चों की हत्या में मां और प्रेमी को फांसी की सजा, झंझारपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

मधुबनी/घोघरडीहा, बड़ी खबर घोघरडीहा में तीन साल पहले हुए दो मासूम बच्चों की हत्या के सनसनीखेज मामले में झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। एडीजे प्रथम की अदालत ने दोषी मां अनिता देवी और उसके प्रेमी जयप्रकाश मंडल को फांसी की सजा सुनाई है।
यह वारदात 10 जुलाई 2023 की है, जिसने पूरे फुलपरास अनुमंडल और घोघरडीहा क्षेत्र को झकझोर दिया था। घोघरडीहा के किसनीपट्टी लिंक रोड पर दो मासूम बच्चों की हत्या से हड़कंप मच गया था।
मामले में अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरही निवासी प्रमोद कुमार साफी ने अपनी पत्नी अनिता देवी और उसके प्रेमी जयप्रकाश मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रमोद ने बताया था कि उनकी पत्नी 4 जुलाई 2023 से दोनों बच्चों के साथ लापता थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि अनिता देवी और उसके प्रेमी जयप्रकाश मंडल ने चार वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और ढाई वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी की हत्या कर शव को भुतही बलान नदी में फेंक दिया था। घटना के दौरान लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस ने मौके से एक बच्चे का शव बरामद किया, जबकि दूसरे बच्चे का शव 48 घंटे बाद नदी से निकाला गया।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि प्रेमी जयप्रकाश मंडल और प्रेमिका अनिता देवी अपने दोनों बच्चों के साथ घटना से 6 दिन पूर्व से घोघरडीहा नगर पंचायत वार्ड-4 स्थित सिद्धि विनायक रेस्ट हाउस में रह रहे थे। रेस्ट हाउस संचालक ने एक माह के लिए 3 हजार रुपए में कमरा किराए पर दिया था। इस बात का खुलासा रेस्ट हाउस के रजिस्टर और CCTV फुटेज से हुआ था।
झंझारपुर अदालत द्वारा दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाए जाने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई। लोगों ने अदालत के फैसले का स्वागत किया और इसे न्याय की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया।

02/03/2026

बिहार के मधुबनी में फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल 16 शिक्षक सेवामुक्त, वेतन वसूली का आदेश,एफ आई आर दर्ज

लौकही सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौ #त ।                                                                     बताया जा ...
11/12/2025

लौकही सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौ #त । बताया जा रहा है लौकही थाना क्षेत्र के कोरियाही चौक के समीप बुधवार शाम एक बाइक सवार युवक का सड़क हादसे में मौत हो गया युवक का पहचान थाना क्षेत्र के ककहिया गांव निवासी महादेव मंडल के 21 वर्षीय पुत्र सोनेलाल मंडल बताया गया जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची लौकही थाना पुलिस ने युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौकही लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर कागज़ी प्रकिया के बाद पोस्मार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया वहीं घटना की पता चलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया गांव में शोक का लहर है बता दें मृत सोनेलाल मंडल का मात्र एक छोटा सा पुत्र हैं चार भाई में यह छोटा भाई था पिता महादेव मंडल ब्लॉक चौक पर छोटा सा चाय पान का दुकान चलाता है मां पहले गुजर गयी थी बड़े भाई अशोक मंडल का रो-रो कर बुरा हाल हैं वहीं प्रशासन घटना की छानबीन में जुटी हुई हैं...

लौकही में तेज रफ्तार का कहर... चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार ठोकर!  बाइक के परखच्चे उड़ गए!बाइक सवार युवक क...
26/11/2025

लौकही में तेज रफ्तार का कहर... चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार ठोकर!
बाइक के परखच्चे उड़ गए!
बाइक सवार युवक की मौत...!
#मधुबनी जिला अंतर्गत #लौकही ब्लॉक से पूरब की घटना।

अन्धरामठ थाना पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए महादेवमठ चौक से एक देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस के साथ महादेवमठ निवासी 19 वर्ष...
20/11/2025

अन्धरामठ थाना पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए महादेवमठ चौक से एक देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस के साथ महादेवमठ निवासी 19 वर्षीय शिवम कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मधुबनी

ब्रेकिंग न्यूज 5 kg गांजा के साथ अंधरामठ थाना क्षेत्र के सुवाटोल गांव से 1 युवक को पकड़ा गया |युवक की पहचान लौकही थाना क...
17/11/2025

ब्रेकिंग न्यूज
5 kg गांजा के साथ अंधरामठ थाना क्षेत्र के सुवाटोल गांव से 1 युवक को पकड़ा गया |
युवक की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के करियौत गांव के योगनंदन यादव पिता राजेन्द्र यादव के रूप में हुई |

ब्रेकिन न्यूज लालू यादव की लाड़ली बेटी रोहिणी आचार्य ने राजद का दामन छोड़ दिया और परिवार से भी नाता तोड़ लिया |कारण- संज...
15/11/2025

ब्रेकिन न्यूज
लालू यादव की लाड़ली बेटी रोहिणी आचार्य ने राजद का दामन छोड़ दिया
और परिवार से भी नाता तोड़ लिया |
कारण- संजय यादव से नाराजगी

Address

Laukahi
Madhubani
847108

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Laukahi Jan Jan News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share