ABN Bihar

ABN Bihar Follow us for all the updates from Bihar
जानिए कम शब्दों में पूरी खबर
(1)

27/08/2026
समस्तीपुर में महिला DCLR कंचन झा पर कार्रवाई!समस्तीपुर में 2 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते महिला DCLR कंचन झा की गिरफ्ता...
27/08/2026

समस्तीपुर में महिला DCLR कंचन झा पर कार्रवाई!

समस्तीपुर में 2 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते महिला DCLR कंचन झा की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान उनके घर से 13 लाख रुपये नकद बरामद होने की बात कही जा रही है। आरोप है कि जमीन विवाद निपटाने के बदले पैसे के साथ वॉशिंग मशीन की मांग भी की गई थी।

मामले की जांच निगरानी विभाग द्वारा की जा रही है।

26/08/2026

आपदा और त्रासदी की कोई सीमा नहीं होती…!

बेघर हुए लोग अब अपने घरों में नहीं, बल्कि पहाड़ों पर रात गुजारने को मजबूर हैं। चारों ओर तबाही, आंखों में बेबसी और सिर पर आसमान—यह मंजर हर किसी को झकझोर देने वाला है।
मुश्किल की इस घड़ी में इंसानियत और मदद ही सबसे बड़ी उम्मीद है। 🤲

#आपदा #त्रासदी #नेपाल #बाढ़ #बाढ़_की_तबाही #मानवीय_संकट #प्राकृतिक_आपदा #नेपालबाढ़

26/08/2026

नेपाल में बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर!
चारों ओर पानी का सैलाब, तबाही और बेबसी का दृश्य। प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

#नेपाल #नेपालबाढ़ #बाढ़कीतबाही #नेपालआपदा #बाढ़ #प्राकृतिकआपदा

26/08/2026

नेपाल में तबाही के बीच सामने आया एक और वीडियो, अचानक बाढ़ की वजह पर उठे सवाल!

नेपाल में आई भीषण बाढ़ से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जो चीन के कब्जे वाले तिब्बत स्थित एक इमिग्रेशन सेंटर का बताया जा रहा है। नेपाल के मौसम विभाग के अनुसार, इलाके में बारिश हुई थी, लेकिन इतनी नहीं कि इस तरह अचानक और भयावह बाढ़ आ जाए।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तिब्बत में किसी ग्लेशियल झील के अचानक फटने (GLOF) से भारी मात्रा में पानी नेपाल की ओर आया हो सकता है। फिलहाल इस आशंका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

आखिर नेपाल में अचानक आई इस जलप्रलय की असली वजह क्या है?

#नेपाल #नेपालबाढ़ #तिब्बत #ग्लेशियललेक #अचानकबाढ़ #बाढ़कीतबाही #नेपालआपदा #नेपालसमाचार #भारतनेपाल #बिहार

26/08/2026

सैलाब के बीच जिंदगी की जंग!
नेपाल में नदी के बीच फंसी इमारत की छत से एक युवक ने सेना के हेलीकॉप्टर से मदद मांगी। जवानों ने साहस दिखाते हुए युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

नेपाल से रेस्क्यू का दिल दहला देने वाला वीडियो।

#नेपाल #नेपालबाढ़ #रेस्क्यू #बाढ़ #नेपालसमाचार

26/08/2026

नेपाल में तबाही, बिहार में बढ़ी चिंता!

चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों, बाजारों और अन्य संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

रिपोर्ट के अनुसार, 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 142 भारतीयों समेत 251 विदेशी पर्यटकों के लापता होने की सूचना है। नेपाल की इस भयावह स्थिति ने बिहार की चिंता भी बढ़ा दी है। नेपाल सीमा से लगे बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

सीमा क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। लोगों से भी सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील है।

#नेपाल #नेपालबाढ़ #रसुवा #भोटेकोशीनदी #नेपालहाईअलर्ट #बिहार #बिहारहाईअलर्ट #सीमाक्षेत्र #बाढ़ #नेपालभारत

26/08/2026

गंगा-जमुनी तहज़ीब और इंसानियत की खूबसूरत मिसाल

मधुबनी के #मेयर_अरूण_राय की ओर से गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत मिसाल पेश की गई। भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए पानी और जूस पिलाकर इंसानियत का संदेश दिया गया।

ऐसी पहलें समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और आपसी विश्वास को मजबूत करती हैं। यही हमारी साझा संस्कृति की खूबसूरती है—जहाँ इंसानियत सबसे ऊपर है। ❤️🇮🇳

#सामाजिक_सौहार्द #आपसी_भाईचारा #इंसानियत #सद्भाव #भाईचारा

सौहार्द और भाईचारे का संदेश बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्...
26/08/2026

सौहार्द और भाईचारे का संदेश

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
उनकी यह शुभकामना आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करने वाला संदेश है। 🇮🇳✨

Address

Madhubani
Madhubani
847211

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABN Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share