Hari Dhara TV

Hari Dhara TV Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hari Dhara TV, TV Channel, 7, Mahendergarh.

श्री रामकथा: जनक ने सीता िववाह के िलए रखी शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्तमहेंद्रगढ़। स्थानीय सब्जीमंडी के नजदीक स्थ...
21/08/2023

श्री रामकथा: जनक ने सीता िववाह के िलए रखी शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त
महेंद्रगढ़। स्थानीय सब्जीमंडी के नजदीक स्थित कमला भवन धर्मशाला के प्रांगण में श्री राम प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित 7 दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन सोमवार को इलाहाबाद प्रयागराज से पधारे कथावाचक अरविंद महाराज के द्वारा सीता स्वयंवर (राम विवाह)का प्रसंग सुनाया गया जिसमें मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में कैलाश शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी ज्योति शर्मा ने राम और सीता की झांकी प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश राठी थे। जिन्होंने सपरिवार पहुंच कर सीता का कन्यादान किया। जबकि यजमान के रूप में अनिल कुमार योगेश कुमार ने सपरिवार पहुंच कर पूजा सम्पन्न करवाई। सीता स्वयंवर का वर्णन करते हुए गुरुजी ने बताया कि मिथिला नगर के राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर में यह शर्त रखी थी कि जो भी महारथी सामने रखे हुए शिव धनुष को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा उसी से सीता का विवाह कर दिया जाएगा । जब कोई भी महारथी स्वयंवर की शर्त को पूरा नहीं कर सके तो ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्री रामचंद्र उठे और उन्होंने एक हाथ से ही धनुष को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाई जिससे वह टूट गया। इस प्रकार स्वयंवर की शर्त के अनुसार देवी सीता और श्रीराम का विवाह संपन्न हुआ । इस अवसर पर मंडल के प्रधान अरविंद खेतान,संस्थापक सुनील गर्ग, दिनेश खोरीवाला, पूर्व नपा प्रधान रीना बंटी, सुरेंद्र बंटी, सुनील माधोगढ़िया, हरिराम मेहता, परमानंद गर्ग, मनीष चौधरी, सत्येंद्र वशिष्ठ, लक्खीराम सैनी, तीर्थराम खेड़ी वाले, रामभगत, राजेश सैनी, सुनील कानोड़िया, अमरसिंह सोनी,अतुल कुमार दीवान,दीपक गर्ग, अशोक पांडे, रमेश पांडे, प्रभाकर तिवाड़ी , तरूण त्रिपाठी सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

Address

7
Mahendergarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hari Dhara TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category