09/06/2026
इंसानियत अभी जिंदा है🫡🫡🫡🙏🙏🙏
कुछ तस्वीरें देखकर लगता है कि इंसानियत ज़िंदा है और रहेगी…हुआ यूं कि एक बुजुर्ग शिकायतकर्ता किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी तक तो पहुंच गया, लेकिन वो सीढ़ियां चढ़कर जनसुनवाई वाले कक्ष तक पहुंचने में असमर्थ था, तो वो नीचे ही बैठा हुआ था। इसी बीच जब एसपी मैडम आईं तो फिजिकल थाना प्रभारी ने बताया कि यह सीढ़िया नहीं चढ़ पाएगा तो एसपी उसकी पीड़ा सुनने के लिए वहीं बैठ गईं। यह बुजुर्ग लुकवासा का रहने वाला था तथा पड़ोसी से जमीन का कोई विवाद चल रहा है। एसपी मैडम ने उसकी पीड़ा सुनी और निराकरण के लिए थाना प्रभारी को सख्ती के साथ आदेश दिया। इस तस्वीर में यह सीखने को मिलता है कि काम से बढ़कर कुछ नहीं और जिन्हें काम करना आता है उन्हें कुर्सी अपने आप मिलती है। इस तस्वीर के लिए कया कहेंगे