Devbhoomi Live Tv

Devbhoomi Live Tv Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Devbhoomi Live Tv, Media/News Company, gaur city 2, Noida.
(3)


Covering Himachal, Uttarakhand & Delhi NCR with speed, accuracy & authenticity.

चलो सेहत की ओर लौटें… 🌿खाने-पीने की गलत आदतों, देर रात जागने, मिलावटी खाद्य पदार्थों, प्रदूषण, कोरोना के टीकों और आलसी द...
28/05/2026

चलो सेहत की ओर लौटें… 🌿
खाने-पीने की गलत आदतों, देर रात जागने, मिलावटी खाद्य पदार्थों, प्रदूषण, कोरोना के टीकों और आलसी दिनचर्या ने हमारी सेहत को अंदर तक प्रभावित किया है।
अब समय है शरीर को प्राकृतिक तरीके से पुनः संतुलित करने का।
🧘‍♀️ “Navel Therapy & Yoga” के माध्यम से
दवा • डॉक्टर • ऑपरेशन के बढ़ते जाल से मुक्ति की दिशा में एक कदम बढ़ाएं।
✨ प्राकृतिक उपचार
✨ शरीर की ऊर्जा जागरण
✨ तनाव से राहत
✨ बेहतर पाचन और जीवनशैली
✨ स्वस्थ और संतुलित जीवन की शुरुआत
📍 नोएडा एक्सटेंशन में सेहत की अलख जगाएं
आइए, एक स्वस्थ, जागरूक और मेडिसिन-फ्री समाज बनाने का संकल्प लें।
📞 Call / WhatsApp: 95995 57019

🌿 FREE HEALTH & WELLNESS SESSION 🌿क्या आप वर्षों से चल रही दवाइयों से छुटकारा पाना चाहते हैं?अब प्राकृतिक उपचार की ओर बढ...
26/05/2026

🌿 FREE HEALTH & WELLNESS SESSION 🌿

क्या आप वर्षों से चल रही दवाइयों से छुटकारा पाना चाहते हैं?अब प्राकृतिक उपचार की ओर बढ़ाएं अपना कदम — “नाभि चिकित्सा एवं योग” के साथ। 🧘‍♀️✨

✅ Natural Healing✅ Better Health & Lifestyle✅ Holistic Wellness Approach✅ सभी आयु वर्ग के लिए उपयोगी

⏰ Daily Timing: 7:30 AM to 11:00 AM

📍 Location: Behind the Mahagun Mywoods Tower -25 (Mulberry)

Powered By:Kalpaang Himalaya | MPMS Welfare Foundation

25/05/2026

🚧 चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लगा लंबा जाम!
पंडोह से जोगणी मोड़ तक वाहनों की लंबी कतारें…
कुछ मिनटों का सफर अब घंटों में हो रहा पूरा।
बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों और बढ़ते टूरिस्ट ट्रैफिक ने बढ़ाई मुश्किलें। 🚗🌧️🏔️


















24/05/2026

🌿 शुगर से राहत की आयुर्वेदिक आशा 🌿
वैद्य हरमेश सिंह द्वारा तैयार की गई विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा को लेकर लोगों में तेजी से विश्वास बढ़ रहा है। दावा किया जाता है कि यह उपचार शरीर के बीटा सेल (Beta Cells) पर कार्य करने की दिशा में आधारित है, जिनका मुख्य कार्य इंसुलिन हार्मोन बनाना होता है।

सबसे अनोखी बात यह है कि उपचार की शुरुआत 5 दिन की मुफ्त दवा से की जाती है, ताकि परिणामों को पहले रोगी स्वयं अनुभव कर सके। संतुष्टि मिलने के बाद ही आगे का उपचार प्रारंभ होता है, जो लगभग 3 महीने तक चलता है।
विश्वास को और मजबूत बनाने के लिए उपचार से जुड़ी शर्तें पहले ही दिन स्टाम्प पेपर पर लिखित रूप में दी जाती हैं। इतना ही नहीं, वैद्य जी के अनुसार यदि उपचार के बाद भी अपेक्षित परिणाम न मिलें, तो बिना किसी सवाल-जवाब के पूरी राशि वापस करने का आश्वासन भी दिया जाता है।
इसी विश्वास, साहस और आयुर्वेदिक सोच का नाम है —
✨ वैद्य हरमेश सिंह ✨

24/05/2026

पंजाब के गढ़शंकर में वैद्य हरमेश सिंह ने नाभि तेल का ऐसा अद्भुत फार्मूला विकसित किया कि इंटरनेट पर उनके फोटो और वीडियो उठाकर कई “ठग कंपनियों” ने करोड़ों का कारोबार खड़ा कर लिया।
आज बाजार में भांति-भांति के नाभि तेल लोगों को भ्रमित कर रहे हैं और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
जबकि दूसरी ओर हरमेश सिंह जी अपने सेंटर में लोगों को निःशुल्क नाभि तेल चिकित्सा देकर इसकी दिव्यता और वास्तविक उपयोग समझा रहे हैं। दावा है कि वे 50 से अधिक समस्याओं में लोगों की सहायता कर रहे हैं।
⚠️ सावधान रहें।
असली ज्ञान और अनुभव की पहचान करें।

13/05/2026

🏢⚖️ अजनारा होम्स के बायर्स को बड़ी राहत!
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स के टावर O और N की रजिस्ट्री का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। लगभग 5 वर्षों से प्राधिकरण और बिल्डर के बीच फंसी रजिस्ट्री को लेकर बायर्स ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
⚖️ उच्च न्यायालय ने अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को 90 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
🗣️ नेफोमा के मुख्य सलाहकार दीपक दूबे ने कहा कि बिल्डर की देनदारी का खामियाजा बायर्स क्यों भुगतें? वहीं सोसाइटी निवासियों ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
📍नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसाइटियां इसी समस्या से जूझ रही हैं और समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
🎥 Devbhoomi Live TV
आपकी आवाज़, आपका मंच।

धर्मशाला नगर निगम चुनाव: कांग्रेस पर भाजपा का तीखा हमला, राकेश शर्मा बोले- “झूठी गारंटियों का विश्वासघात कांग्रेस पर भार...
13/05/2026

धर्मशाला नगर निगम चुनाव: कांग्रेस पर भाजपा का तीखा हमला, राकेश शर्मा बोले- “झूठी गारंटियों का विश्वासघात कांग्रेस पर भारी”
Bharatiya Janata Party के प्रवक्ता Rakesh Sharma ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल कांग्रेस के खिलाफ जाता देख पार्टी बौखला गई है और अब ओछे हथकंडे अपनाकर अपनी भड़ास निकाल रही है।
राकेश शर्मा ने कहा कि Sukhvinder Singh Sukhu सरकार की “झूठी गारंटियों” की सच्चाई अब जनता के सामने खुल चुकी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने, युवाओं को रोजगार देने, स्टार्टअप फंड उपलब्ध कराने और किसानों से गोबर व दूध खरीदने जैसे कई वादे किए थे, लेकिन इनमें से कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई।
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने महंगाई बढ़ाने का काम किया। डीजल पर वैट बढ़ाया गया, सरसों तेल महंगा हुआ और स्कूली बच्चों को मिलने वाली मुफ्त वर्दी योजना भी बंद कर दी गई। उन्होंने कहा कि 10 गारंटियों के नाम पर सत्ता में आई सरकार आज तक एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी।
राकेश शर्मा ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भाजपा ने सभी 17 वार्डों से नए चेहरों को मौका दिया है, ताकि शहर में विकास का नया इतिहास लिखा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने नगर निगम क्षेत्र की जनता के साथ बदले की भावना से काम किया और भारी टैक्स वसूलने के बावजूद लोगों को बदहाली में जीने के लिए मजबूर किया।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता अब कांग्रेस सरकार से जवाब मांग रही है और आने वाले चुनावों में जनता इसका करारा जवाब देगी। Naripjeet Nippy Badal


















11/05/2026

🚨 हिमाचल में पूर्व कर्मचारियों के मुद्दे पर सियासत तेज 🚨

भाजपा नेता एवं पूर्व कर्मचारी कल्याण board के पूर्व उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 48 महीनों से 4 लाख पूर्व कर्मचारियों का डीए एरियर लंबित पड़ा है।
🗣️ आरोप है कि 2016 से 2021 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों को लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और अन्य भत्तों का भुगतान अब तक नहीं किया गया।
⚠️ घनश्याम शर्मा ने कहा:▪️ HRTC पेंशनर्स को समय पर पेंशन नहीं मिल रही▪️ 15% महंगाई भत्ते की किस्तें लंबित▪️ बिजली बोर्ड कर्मचारियों को OPS में शामिल नहीं किया गया▪️ सरकार पर 17 से 18 हजार करोड़ की देनदारियां बाकी
उन्होंने दावा किया कि पूर्व कर्मचारियों में भारी नाराजगी है और इसका असर आने वाले नगर निगम चुनावों में देखने को मिल सकता है।
Naripjeet Nippy Badal DC Kangra

10/05/2026

🐄🐕🌾
“हिमाचल के सभी पशु-प्रेमी और किसान इस बार अपना वोट सोच-समझकर डालें…”
यह अनोखी अपील की है क्रांति संस्था के अध्यक्ष धीरज महाजन ने।
उन्होंने कहा कि पशुओं, गौवंश और किसानों से जुड़े मुद्दों को केवल चुनावी वादों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इनके संरक्षण और हितों के लिए ठोस कदम उठाने वाले प्रतिनिधियों को चुनना जरूरी है।
धीरज महाजन ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि मतदान करते समय पशु कल्याण, किसानों की समस्याएं और ग्रामीण हितों को प्राथमिकता देने वाले उम्मीदवारों को समर्थन दें।

10/05/2026

🎓📚 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल परीक्षा परिणाम 83.87% रहा।
🏆 कांगड़ा जिले की छात्रा अनमोल ने 700 में से 699 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
✨ मेरिट सूची में फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला। कुल 107 मेधावी विद्यार्थियों में 83 छात्राएं शामिल हैं।
📌 इस वर्ष 93,176 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 78,150 छात्र सफल घोषित हुए।
📌 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट और 6,559 विद्यार्थियों को फेल घोषित किया गया।
📌 कंपार्टमेंट छात्रों के लिए जून में पुनः परीक्षा आयोजित होगी।
📹 इस बार परीक्षा केंद्रों की पहली बार लाइव मॉनिटरिंग भी की गई।
Naripjeet Nippy Badal DC Kangra Sukhvinder Singh Sukhu Sunder Singh Thakur

10/05/2026

🏃‍♂️🎯 खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की नई पहल!
आज रविवार को Decathlon और Gaur City Mall द्वारा आयोजित “नोएडा संडे लाइव” कार्यक्रम का उद्देश्य नई स्पोर्ट्स कम्युनिटी तैयार करना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। 💪✨
कार्यक्रम के तहत अब हर महीने एक चुनिंदा रविवार को विभिन्न स्पोर्ट्स और फिटनेस एक्टिविटीज आयोजित की जाएंगी, ताकि युवाओं और बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाई जा सके। ⚽🏸🏃
📅 अगला विशेष कार्यक्रम 21 जून “योगा डे” पर आयोजित होगा, जिसमें नई और रोमांचक एक्टिविटीज भी देखने को मिलेंगी।
🏆 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देने की भी योजना बनाई गई है।
स्वस्थ समाज और एक्टिव लाइफस्टाइल की दिशा में यह पहल लोगों को फिटनेस से जोड़ने का बड़ा माध्यम बन रही है।

Gaur City Mall

Address

Gaur City 2
Noida
201309

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Devbhoomi Live Tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Devbhoomi Live Tv:

Share