02/07/2025
सराज में सदी की सबसे बड़ी आपदा...
जल प्रलय ने तहस नहस कर दिया जीवन..
थुनाग उपमंडल में सदी की भीषण आपदा आई है। एक किलोमीटर आगे क्या हुआ कुछ पता नहीं चल पा रहा है। थुनाग बाजार में लगभग 150 मकान और दुकानें जमींदोज हो गई है। थुनाग बाजार में 6 शव बरामद किए गए हैं, एक लापता है। देजी पखरैर से 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जरोल बाजार भी बर्बाद हो गया है यहां एक शव मिला है। पांडवशीला में एक शव मिला दो लापता हैं। पुलिस की टीम जंजैहली से पांडवशीला तक पहुंच पाई है। एसडीआरएफ की टीम बगस्याड तक पहुंच पाई है। मोबाइल नेटवर्क न होने से सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।
उपमंडल की सभी सड़कें जगह जगह पर बह गई हैं। लगभग सभी पुल ध्वस्त हो चुके हैं। बिजली पानी योजनाएं ध्वस्त हो गई हैं। लोगों के सामने राशन का गंभीर संकट मंडरा गया है।
प्रारंभिक इनपुट के आधार पर थुनाग उपमंडल में लगभग 400 से ज्यादा रिहायशी मकान आंशिक और पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गये हैं। लोग खुले में रहने को विवश हैं। अस्पताल, स्कूल और अन्य सरकारी भवन आपदा की चपेट में है। इन्हें बहाल करने में महीनों लगेंगे।
सरकार से अपील है कि क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर राहत बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और सेना की मदद ली जाए। जितनी देर होगी नुकसान उतना ज्यादा होगा।
आपदाग्रस्त क्षेत्रों की जानकारी और फोटो, वीडियो शेयर करें ताकि हम सरकार तक पहुंचा सकें।🙏