21/07/2026
जय देवी के ऊपर भग्यार में सड़क हादसा, वाहन गहरी खाई में गिरा
जयदेवी से ऊपर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, दुर्घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटनास्थल की स्थिति देखी जा सकती है।
अपील: पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और मौसम व सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करें।