Himachal Ki Awaj

Website

Himachal Ki Awaj Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Himachal Ki Awaj, Media/News Company, DC VERMA VPO Behna Mandi Dist. Mandi, Mandi.

12/10/2026

मंडी-दुर्गापुर में रांझा राम सोसाइटी द्वारा आईज शिविर का आयोजन,सुने क्या कहा सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ राहुल राव

11/10/2026

मंडी- मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टांडू में एक ही परिवार से जुड़े लोगों

11/10/2026

द्रंग विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टांडू के चौहट्टा गाँव में मर्डर, लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त था मृतक, बहन भतीजे पर आरोप, पारिवारिक विवाद के चलते दिया घटना को अंजाम

10/10/2026

12 अक्तूबर से 19 केंद्रों में होंगी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने जारी की फाइनल डेटशीट
चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने दी जानकारी
कहा- किसी नई जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को फॉलो करें परिक्षार्थी

मंडी- सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी ने बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री और प्राक-शास्त्री के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की यूजी सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 12 अक्तूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेंगी। यूनिवर्सिटी ने सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अंतिम डेटशीट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है और संबंधित महाविद्यालयों को भी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 से 24 सितंबर तक निर्धारित थी। अधिक विद्यार्थियों को मौका देने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 अक्तूबर कर दी गई थी। आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अब फाइनल डेटशीट जारी कर दी गई है। 12 अक्तूबर से परीक्षाओं का दौर शुरू होगा जो 19 नवंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी कोई भी नई जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ सनील ठाकुर और यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं

10/10/2026

मंडी-युवाओं को लोकतंत्र, कूटनीति और लोक सेवा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू

10/10/2026

मंडी-कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार और

10/10/2026

Live🛑कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर महत्वपूर्ण विषय पर कर रहे पत्रकार वार्ता....

09/10/2026

मंडी में अंडर-14 बॉयज टूर्नामेंट का आगाज, 12 जिलों के 500 खिलाड़ी ले रहे भाग
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर ने किया शुभारंभ, मार्च पास्ट की भव्य परेड की ली सलामी

मंडी-मंडी स्थित सीबीएसई स्कूल में अंडर-14 बॉयज टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों से लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की भव्य मार्च पास्ट परेड की सलामी ली।आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि चंपा ठाकुर को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया और अनुशासन के साथ अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों की उपस्थिति से समारोह में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर चंपा ठाकुर ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के 12 जिलों से खिलाड़ियों का मंडी पहुंचना गर्व की बात है। आज ऐसा लग रहा है मानो पूरे हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी मंडी में एकत्रित हुए हों। खेल प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि अंडर-14 स्तर पर खेलने वाले ये खिलाड़ी भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और चुनौतियों का सामना करने की भावना विकसित होती है।
चंपा ठाकुर ने खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ शिक्षकों की मेहनत भी बच्चों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लें और अपने परिवार, जिले तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करें।

09/10/2026

दस गारंटियों के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस, वादे पूरे करने में नाकाम,भाजपा ने खोला मोर्चा
मंडी सदर में भाजपा का धरना-प्रदर्शन, महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी पर सरकार को घेरा

मंडी -हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को मंडी सदर मंडल में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मंडी सदर के प्रभारी सुरेश भारद्वाज की अगुवाई में प्रदेश सरकार की कथित नाकामियों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनाव के दौरान दस गारंटियों का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन सरकार को बने काफी समय बीत जाने के बावजूद इन वादों को पूरा नहीं किया जा सका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की गारंटियां केवल चुनाव के समय जनता को लुभाने तक ही सीमित रह गई हैं। भाजपा अब हर महीने एक गारंटी को मुद्दा बनाकर प्रदेश सरकार से जवाब मांग रही है।
उन्होंने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की गारंटी को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए। सुरेश भारद्वाज ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया था, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में महिलाएं इस लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस गारंटी को सीमित दायरे में रख दिया है, जबकि प्रदेश की महिलाओं को व्यापक स्तर पर इसका लाभ मिलने की उम्मीद थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से प्रदेश सरकार की गारंटियों को लेकर हर मंडल में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंडी सदर मंडल ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। आगामी दिनों में भाजपा के संयुक्त मोर्चा की ओर से भी महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
सुरेश भारद्वाज ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी और कांग्रेस सरकार को चुनाव के दौरान किए गए वादों का जवाब देना होगा।

08/10/2026

ब्लैकलिस्ट के बावजूद NH-003 पर कैसे हो रहा सूर्या कंपनी का काम? प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने उठाए सवाल
-कोटली में डंगा गिरने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, NHAI और संबंधित एजेंसियों से मांगा जवाब

मंडी-प्रोफेसर एवं समाजसेवी अनुपमा सिंह ने मंडी में पत्रकारवार्ता कर निर्माणाधीन मंडी-धर्मपुर NH-003 में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और संबंधित कंपनियों की जवाबदेही को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि सूर्या कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया गया है और उसके भुगतान को लेकर न्यायालय के आदेश हैं, तो इसके बावजूद NH-003 पर कंपनी से जुड़े काम कैसे हो रहे हैं, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए।उन्होंने कोटली क्षेत्र में सड़क के साथ करीब 100 फीट लंबे डंगे का लगभग 50 से 60 फीट हिस्सा गिरने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि गनीमत रही कि डंगे के नीचे कोई मकान नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
अनुपमा सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कौन कर रहा है, इसकी रिपोर्ट कहां तैयार होती है और उन रिपोर्टों को जनता के सामने क्यों नहीं लाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि निर्माणाधीन और बन चुके सड़क हिस्सों की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
उन्होंने कहा कि मंडी से तल्याहड़ और तल्याहड़ से कोटली तक सड़क की स्थिति को देखकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने करीब 1540 करोड़ रुपये की परियोजना लागत का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बाद लोगों को सुरक्षित और निर्धारित मानकों के अनुरूप सड़क मिलनी चाहिए।
प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने कहा कि उन्होंने इस विषय को लेकर न्यायालय का भी रुख किया है। उनके अनुसार न्यायालय से संबंधित कंपनी को भुगतान को लेकर आदेश आए हैं तथा NHAI द्वारा कंपनी को ब्लैकलिस्ट किए जाने की बात भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में संबंधित कंपनी की वर्तमान भूमिका और NH-003 पर उसके काम की स्थिति स्पष्ट करना NHAI और संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने केंद्र सरकार, NHAI, संबंधित निर्माण कंपनियों और राज्य सरकार से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था को लेकर पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी चुनावी राजनीति का नहीं, बल्कि सड़क पर रोजाना सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा से जुड़ा है।

Address

DC VERMA VPO Behna Mandi Dist. Mandi
Mandi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal Ki Awaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share