Apni Khabar

Apni Khabar हर कोना, हर खबर – Apni Khabar!"
लोकल न्यूज़ | गांव की बात | जनता की आवाज़ जमीनी सच्चाई | 🎥 रियल रिपोर्ट | 📰 तेज अपडेट

23/01/2026

सराज घाटी में लंबे इंतज़ार के बाद बर्फबारी और बारिश शुरू, लोगों के चेहरे खिले ❄️🌧️

01/01/2026
01/01/2026

नववर्ष की शुभकामनाएँ!
सच, भरोसा और खबरों के साथ — हमेशा आपके साथ।

आज ग्राम पंचायत भाटकीधार में आपदा प्रभावित लोगों से मिलना हुआ और सभी आपदा प्रभावित लोगों का NGO में पंजीकरण भी करवाया ता...
02/11/2025

आज ग्राम पंचायत भाटकीधार में आपदा प्रभावित लोगों से मिलना हुआ और सभी आपदा प्रभावित लोगों का NGO में पंजीकरण भी करवाया ताकि आपदा प्रभावित लोगों को सहायता राशि जल्द से जल्द प्राप्त हो सके।

भरट्ठी, बिलासपुर में बस हादसा — 15 लोगों की दर्दनाक मौत।इस दुखद घड़ी में हम मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।ईश्वर ...
08/10/2025

भरट्ठी, बिलासपुर में बस हादसा — 15 लोगों की दर्दनाक मौत।
इस दुखद घड़ी में हम मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
ईश्वर उनके परिवारों को शक्ति दे। 🙏

02/10/2025

कुल्लू दशहरे में इस बार एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। तहसीलदार साहब देवता के दर्शन करने तो पहुंचे, लेकिन जूते उतारना भूल गए। सीधे जूते पहनकर देवता के पास चले गए। बस फिर क्या था—कारदारों ने वहीं आपत्ति जता दी।

लोगों ने कहा कि परंपरा और आस्था का सम्मान करना ज़रूरी है। यही वजह रही कि वहां मौजूद लोग नाराज़ हो गए। पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

जातिवाद की आग में झुलसा बचपन – रोहड़ू की दर्दनाक घटना
28/09/2025

जातिवाद की आग में झुलसा बचपन – रोहड़ू की दर्दनाक घटना

जंजैहली–थुनाग सड़क 85 दिन बाद भी ठपथुनाग। सराज क्षेत्र की जीवनरेखा कही जाने वाली जंजैहली–थुनाग सड़क आपदा के बाद से पिछले...
25/09/2025

जंजैहली–थुनाग सड़क 85 दिन बाद भी ठप

थुनाग। सराज क्षेत्र की जीवनरेखा कही जाने वाली जंजैहली–थुनाग सड़क आपदा के बाद से पिछले 85 दिनों से बंद है। बड़े वाहनों की आवाजाही अब तक शुरू नहीं हो पाई है। कुथाह के पास डंगे का काम तो शुरू कर दिया गया है, लेकिन काम बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो बड़ी बसें शायद अगले साल ही जंजैहली पहुंच पाएंगी।

सड़क मार्ग पर लंबाथाच, बुनाणी, जरोल के मडेहलु नाले, पांडवशिला, मझाखल और ओडीधार जैसे कई स्थानों पर हालात जस के तस हैं। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और नालों का पानी सड़क पर आने से कई हिस्से पूरी तरह कट चुके हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं कर पाया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग और प्रशासन गहरी नींद में सोए हुए हैं, जबकि लोगों को रोज़ाना भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और बुजुर्ग सबसे ज़्यादा मुश्किलें झेल रहे हैं।

लोगों ने सरकार और प्रशासन से सवाल उठाया है कि जब शहरों में सड़क बहाली का काम युद्ध स्तर पर किया जा सकता है, तो गांवों की जीवनरेखा मानी जाने वाली सड़कों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों?

नमो नारायण 🙏🙏🙏         #मंदिर
25/09/2025

नमो नारायण 🙏🙏🙏

#मंदिर

24/09/2025

लेह मैं सड़को मैं उतरे Gen-z

24/09/2025

लेह में धारा 163 लागू, सार्वजनिक स्थलों पर 4 या अधिक लोगों के इकट्ठा होने और हथियार लेकर चलने पर रोक लग गई है

Address

Mandi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apni Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share