Cop Deshi brahman boy umang

Cop Deshi brahman boy umang देश भक्ति जन सेवा । हमेशा उत्साहित रहो और उत्साहवर्धक बाते करो ।

08/03/2026

आज श्री मुरारी बापू की जीवन की राह दिखाती रामायण में एक बहुत अच्छी बात पढ़ने को मिली सोचा आपके साथ सांझा की जाए ।।
मानस बोध
एक बहुत बड़ा मेला लगा था। एक छोटा सा बच्चा अपनी माँ के साथ मेले में गया। बच्चा बार-बार अपनी माँ से खिलौने ले देने की ज़िद कर रहा था। माँ ग़रीब थी, वह बच्चे को कुछ भी खरीदकर दे पाने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए बहाने बनाती थी कि यह तो नक़ली होती है, इसमें सब नक़ली दिखता है। उसके पास पैसे नहीं थे। दिल में बहुत इच्छा थी कि बच्चे को मैं खिलौना ख़रीदकर दूँ, लेकिन सामर्थ्य नहीं था। उस माँ और बच्चे के पीछे चीज़ एक श्रीमंत मेला देखने आया, वह लगातार देखता है कि इस बच्चे को कुछ ख़रीदना है। श्रीमंत का कोई बच्चा नहीं था, इसलिए उसे बच्चे के प्रति बहुत प्रेम हुआ कि इस बच्चे को मैं कुछ ले दूँ। लेकिन उसे लगा कि यह स्त्री युवा है, अकेली है, मैं उसके बच्चे की तरफ़ प्रेम दर्शाऊँगा तो उसे लगेगा कि मेरे बच्चे पर इतना प्रेम किसलिए ? कोई बुरा इरादा है, ऐसा अर्थ शायद लगाए, इसलिए पुरुष बेचारा मन ही मन में भाव को रोक रहा है। अचानक मेले कुछ धक्का-मुक्की हुई और बच्चा और उसकी माँ बिछुड़ गए। में बच्चा रोने लगा। संतानहीन श्रीमंत पुरुष को बच्चे को खिलाने का, उसे प्रेम करने का अवसर मिल गया। उसने बच्चे का हाथ पकड़कर कहा, 'बेटा, तुझे यह खिलौना चाहिए ना ? लो, मैं तुझे सब ख़रीद देता हूँ। तू खिलौने के लिए रो रहा था, तो चल अब तू बोले उतने खिलौने ले दूँ ।' बच्चे ने रोते-रोते ही जवाब दिया, 'अब मुझे खिलौने नहीं चाहिए, अब मुझे अपनी माँ चाहिए।' मेले के खिलौने तभी तक अच्छे लगते हैं, जब तक माँ का साथ रहे। जब माँ का हाथ छूट जाता है, तब सारा मेला बिगड़ जाता है। संसार के भोग तभी सुखद रहेंगे जब माँ यानी कि परमात्मा का साथ रहेगा। काम तभी फलदायी बनेगा जब राम का साथ होगा।
#मुरारीबापू
#रामायण
#मनसबोध

देशभर टॉप 10 में शामिल हुआ मध्यप्रदेश के मन्दसौर जिले का मल्हारगढ़ थाना , 9 वीं रैंक मिली! मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी...
28/11/2025

देशभर टॉप 10 में शामिल हुआ मध्यप्रदेश के मन्दसौर जिले का मल्हारगढ़ थाना , 9 वीं रैंक मिली! मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी बधाई ।
देश के श्रेष्ठ पुलिस थानों की रैंकिंग में मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाने ने अपनी जगह टॉप 🔟 में बनाई हैं!
मन्दसौर जिले के मल्हारगढ पुलिस थाने को मिली 09th रैंक मिली हैं! यह पूरे MP के लिए गर्व की बात है!


28/11/2025

मन्दसौर पुलिस आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व

राजनीतिक और सामाजिक रूप से हट कर अगर धार्मिक रूप से देखा जाए तो श्रीराम लला के मंदिर पर ये विशाल पताका लहराने से गर्व मह...
25/11/2025

राजनीतिक और सामाजिक रूप से हट कर अगर धार्मिक रूप से देखा जाए तो श्रीराम लला के मंदिर पर ये विशाल पताका लहराने से गर्व महसूस होता है कि हम उस धर्म से ही जिस धर्म के अग्रेता आशीर्वाददाता मर्यादापुरषोत्तम श्रीराम प्रभु है श्रीराम सा कभी किसी जगह कोई और नही हुआ है और श्री रामायण में जीवन के हर पहलू को हर रिश्ते को बहुत अच्छे से समझाया गया है । अब जिसका चरित्र जैसा होगा वो उसे उस नजर से देखेगा ।।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी और उन सभी पुण्यात्माओं को दिल से प्रणाम जिसने इस ऐतिहासिक दिवस को देखने का हमारी इस पीढ़ी को मौका दिया ।।




https://www.facebook.com/profile.php?id=61578974766395

16/08/2025

Address

Mandsaur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cop Deshi brahman boy umang posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share