01/06/2026
मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में उस समय सरगर्मी बढ़ गई, जब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर जिले के शूजलपुर में एक जनसभा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा व्यक्तिगत हमला बोल दिया। दरअसल, जीतू पटवारी ने हाल ही में मुख्यमंत्री को 'मोहन लाल अभिनंदन यादव' कहा था। इसी पर पलटवार करते हुए सीएम मोहन यादव ने मंच से कहा, 'हां, हम अभिनंदन लाल हैं, लेकिन तुम टपोरी लाल हो।'
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने एक ऐसे नेता को अध्यक्ष बना दिया जो अपनी खुद की विधानसभा सीट तक नहीं बचा पाया और 40 हजार वोटों से चुनाव हार गया। उन्होंने इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के ऐन वक्त पर मैदान से हटने का ठीकरा भी पटवारी के सिर फोड़ा।