10/08/2025
ब्रेकिंग न्यूज़: फेसबुक आपके घर का ताला भी खोल देगा… बस ये पोस्ट ना डालो!
दोस्तों, अफवाह विभाग फिर एक्टिव हो गया है —
“ये लिखो वरना फेसबुक आपकी फोटो, वीडियो, शादी के एल्बम, और बचपन की क्यूट फोटो भी बेच देगा।”
अरे भई, इतना टाइम किसके पास है?
ऐसा ही एक मैसेज घूम रहा है — “ये पोस्ट कॉपी करो वरना फेसबुक आपकी फोटो और डेटा ले लेगा”
🤣अरे भई! फेसबुक आपकी दीवार पर लिखे नोट से अपने नियम नहीं बदलता।
📌 सच्चाई ये है: फेसबुक/मेटा के नियम सिर्फ उनकी Terms & Privacy Policy से तय होते हैं।
कोई भी पोस्ट आपके डेटा यूज़ को कानूनी रूप से नहीं रोक सकता।
असली प्राइवेसी का ताला आपकी Settings में है, न कि कॉपी-पेस्ट मैसेज में।
अगली बार ऐसे मैसेज आए, तो कॉपी-पेस्ट करने से पहले कॉमन सेंस अपलोड करें।