Apna india24

Apna india24 Apna india is India's most popular hindi news channel on social media. Follow us for all the latest news from India and around the world

21/08/2026

खुद पर हुए हमले के बाद Ashutosh Ranka ने DCP को किया फोन!
पूछा—“आप कहां हैं?” रांका ने कार्रवाई के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

21/08/2026

जयपुर: स्कूल की जांच करने पहुंचे CJP नेता आशुतोष रांका पर हमले का आरोप। आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि स्कूल की जांच के दौरान उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। रांका ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे बीजेपी से जुड़े लोग हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान पर भू-माफिया होने और सरकारी स्कूल में तबेला चलाने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि सच्चाई सामने आने के डर से CJP कार्यकर्ताओं पर हमला कराया गया।

21/08/2026

दिल्ली: UCC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू

दिल्ली के जंतर-मंतर पर UCC (समान नागरिक संहिता) के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों और चिंताओं को लेकर आवाज बुलंद की। मौके पर लोगों की मौजूदगी के बीच विरोध-प्रदर्शन जारी है।

21/08/2026

साहिल की FIR को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला

साहिल की FIR दर्ज न होने को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पैलेट गन चलाई जा सकती है, लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिल सकता।

उन्होंने कहा—जब तक FIR दर्ज नहीं होती और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। लक्ष्य न्याय है और उसे हर हाल में लेकर रहेंगे।

21/08/2026

हनुमान चालीसा के बाद अब मोदी चालीसा सुनिए, "जय जय मोदी" !

21/08/2026

कलेक्टर ने जीता ‘जेन अल्फ़ा’ का दिल! ❤️

महोबा में जेन अल्फ़ा के प्रदर्शन और मांगों को देखते हुए DM ग़ज़ल भारद्वाज बच्चों के बीच पहुँचीं और अपने कप्तान के साथ चौपाल लगाकर उनकी बातें सुनीं। बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की।

आप खुद सुनिए, DM ने बच्चों से क्या कहा… 👇

#जेनअल्फ़ा

21/08/2026

आपके शहर में चीनी का क्या रेट है?

JPSC JSSC परीक्षा रद्द करने के हेमंत सोरेन सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई...    | Hemant Soren
20/08/2026

JPSC JSSC परीक्षा रद्द करने के हेमंत सोरेन सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई...

| Hemant Soren

8 महीनों में 10 मामलों में 22 दोषियों को मौत की सजा सुनाने वाले अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की अदा...
20/08/2026

8 महीनों में 10 मामलों में 22 दोषियों को मौत की सजा सुनाने वाले अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की अदालत से हत्या और अन्य जघन्य अपराधों से जुड़ी कुल 97 लंबित फाइलों को वापस ले लिया गया है। ये फाइलें जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर वापस मंगवाई गईं।

मंगलवार को जारी आदेश में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने कहा कि वर्तमान में लंबित मामलों की फाइलें कानून के अनुसार निपटारे के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुजफ्फरनगर की अदालत में वापस मंगवाई जाती हैं।

20/08/2026

अपनी पार्टी के ‘Vande Mataram’ के सिर्फ़ शुरुआती 2 पद गाने के फ़ैसले पर Congress सांसदों का आया बयान

Address

Mathura

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna india24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share