GappeBaaz

GappeBaaz Gappebaaz Digital Media Network
News & Public Affairs Platform Following Press & Media Guidelines - Est. 2026 | RNI Compliance in Place
(2)

10/01/2026

The Educated Indians

विश्व में पहली बार डिजिटल धरना की ऐतिहासिक शुरुआतभारत की भूमि ने सदैव ऐसे महापुरुषों को जन्म दिया है, जिन्होंने अपने विच...
10/01/2026

विश्व में पहली बार डिजिटल धरना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत की भूमि ने सदैव ऐसे महापुरुषों को जन्म दिया है, जिन्होंने अपने विचारों से युग बदले हैं। आचार्य चाणक्य की नीति, दूरदर्शिता और राष्ट्रचिंतन से प्रेरित होकर क्रांतिवीर आर्य अशोक शर्मा ने एक ऐसी अनोखी पहल की, जिसने विरोध, जागरूकता और सामाजिक परिवर्तन की परिभाषा ही बदल दी। उन्होंने विश्व में पहली बार डिजिटल धरना की शुरुआत कर यह सिद्ध कर दिया कि क्रांति के लिए शस्त्र नहीं, बल्कि सशक्त विचारों की आवश्यकता होती है।

क्या है डिजिटल धरना?
डिजिटल धरना एक शांत, सुसंस्कृत और विचार-प्रधान आंदोलन है, जो सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधुनिक तकनीक के माध्यम से समाज को जागरूक करता है। इसमें न सड़क जाम होती है, न हिंसा होती है—बल्कि तर्क, तथ्य और सत्य के साथ जनता की आवाज़ वैश्विक मंच तक पहुँचती है। यह आंदोलन चाणक्य के उस सिद्धांत को साकार करता है जिसमें कहा गया है कि नीति और बुद्धि से ही स्थायी विजय प्राप्त होती है।

चाणक्य विचारधारा का आधुनिक स्वरूप
क्रांतिवीर आर्य अशोक शर्मा ने चाणक्य की विचारधारा को केवल ग्रंथों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे डिजिटल युग के अनुरूप ढालकर युवाओं तक पहुँचाया। राष्ट्रहित, सामाजिक न्याय, नैतिकता, शिक्षा, संस्कृति और आत्मसम्मान—ये सभी विषय डिजिटल धरना के केंद्र में हैं। यह आंदोलन युवाओं को प्रश्न पूछना सिखाता है, सत्य के साथ खड़ा होना सिखाता है और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।
युवाओं के लिए नई दिशा

आज का युवा डिजिटल है, और इसी सच्चाई को समझते हुए डिजिटल धरना को एक जनआंदोलन का रूप दिया गया। लाइव सेशन, डिजिटल अभियानों, लेखों, वीडियो और विचार-विमर्श के माध्यम से युवा न केवल जुड़ते हैं, बल्कि सक्रिय भागीदारी भी निभाते हैं। यह आंदोलन उन्हें नकारात्मकता से हटाकर रचनात्मक राष्ट्रनिर्माण की ओर प्रेरित करता है।

वैश्विक स्तर पर प्रभाव
डिजिटल धरना ने यह साबित कर दिया है कि भारत की वैचारिक शक्ति सीमाओं में बंधी नहीं है। इंटरनेट के माध्यम से यह आंदोलन विश्व के कोने-कोने तक पहुँच रहा है, जहाँ भारतीय संस्कृति, नीति और शांतिपूर्ण विरोध की परंपरा को नई पहचान मिल रही है। यह पहल भारत को विचार-गुरु के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

निष्कर्ष
क्रांतिवीर आर्य अशोक शर्मा द्वारा शुरू किया गया डिजिटल धरना केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि एक वैचारिक क्रांति है। यह आने वाली पीढ़ियों को सिखाता है कि बदलाव शोर से नहीं, सोच से आता है; हिंसा से नहीं, बुद्धि से आता है। चाणक्य की धरती से निकली यह डिजिटल क्रांति आज विश्व को यह संदेश दे रही है कि जब विचार सही हों, तो साधन स्वयं रास्ता बना लेते हैं।

कल यानी 08.01.2026 को ब्रज के विकास को लेकर एक खास समझौता हुआ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और एम3एम फाउंडेशन (गुर...
09/01/2026

कल यानी 08.01.2026 को ब्रज के विकास को लेकर एक खास समझौता हुआ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और एम3एम फाउंडेशन (गुरुग्राम, हरियाणा) के बीच MOU साइन किया गया।

अब ब्रज के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों को सिर्फ देखा नहीं जाएगा, बल्कि संवारा भी जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों की आजीविका, और ब्रज की संस्कृति का दस्तावेज़ीकरण भी होगा।

बैठक में मौजूद रहे परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र मुख्य कार्यपालक अधिकारी (IAS) सूरज पटेल एम3एम फाउंडेशन की प्रबंध न्यासी व अध्यक्ष डॉ. ऐश्वर्या महाजन सामर्थ्य DevConnect LLP की संस्थापक व CEO अनुपमा मायराल

उत्तर प्रदेश पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

👉 गप्पेबाज़ का कहना बस इतना है—
अगर ये समझौते कागज़ से निकलकर ज़मीन पर उतर गए,
तो ब्रज की तस्वीर सच में बदल सकती है।

अब देखना ये है कि घोषणा सिर्फ खबर बनती है या ब्रज का भविष्य भी।


09/01/2026

जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक की छुट्टी की घोषणा
काग़ज़ों तक सीमित रह गई है, क्योंकि ज़मीन पर कुछ स्कूलों के अपने ही नियम चलते दिख रहे हैं। जब सभी बोर्ड के विद्यालयों में 9 और 10 तारीख तक अवकाश है, तो फिर मासूम बच्चों को कड़ाके की ठंड में स्कूल बुलाने की जल्दबाज़ी क्यों? शिक्षा का मतलब किताबें नहीं, ज़िम्मेदारी भी होता है।

गप्पेबाज़ पूछता है— क्या नियम बच्चों के लिए हैं, या सिर्फ दिखावे के लिए?

08/01/2026

झुकी हुई नज़रें खुद बयान करती हैं,
आज की हुकूमत मोबाइल स्क्रीन से चलती है।

06/01/2026

मथुरा—जहाँ हर गली, हर मोड़ पर श्रद्धा बहती है। देश-विदेश से लोग कृष्ण नगरी के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन जैसे ही यात्री मथुरा रेलवे स्टेशन से बाहर कदम रखते हैं, श्रद्धा का माहौल टूटकर अव्यवस्था और अव्यवहार में बदल जाता है।

रेलवे स्टेशन हो या पार्किंग स्टैंड—ऑटो ऐसे खड़े मिलते हैं मानो वर्षों से वहीं डेरा डाले हों। भीड़ इतनी भयावह कि यात्रियों को 300 से 400 मीटर पहले ही उतरना पड़ता है। हाथों में भारी सामान, साथ में बच्चे और बुज़ुर्ग—और आगे रास्ता पैदल। यह कोई एक दिन की समस्या नहीं, बल्कि रोज़ का दृश्य बन चुका है।
स्टेशन के बाहर का ट्रैफिक ऐसा जाम रहता है कि एम्बुलेंस, स्कूल बस और स्थानीय लोग सभी फँसे रहते हैं। सवाल उठता है—क्या मथुरा स्टेशन अब सिर्फ़ शारीरिक रूप से मज़बूत लोगों के लिए ही है?

इस अव्यवस्था के पीछे कई जिम्मेदार हैं। सबसे पहले प्राइवेट पार्किंग और ऑटो स्टैंड के ठेकेदार, जिनका मकसद व्यवस्था नहीं, केवल अधिक से अधिक वसूली दिखाई देता है। क्षमता से कहीं ज़्यादा ऑटो, बिना किसी एंट्री-एग्ज़िट प्लान के, स्टेशन क्षेत्र को जाम में तब्दील कर देते हैं।

दूसरी ओर Mathura Municipal Corporation है, जिनकी जिम्मेदारी क्षेत्र का नियमन और निगरानी है। नियम काग़ज़ों में ज़रूर हैं, लेकिन ज़मीन पर उनका असर दिखाई नहीं देता। अव्यवस्था को देखकर भी सख़्त कार्रवाई का अभाव साफ़ नज़र आता है।

Indian Railways को रोज़ आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या भली-भाँति पता है, फिर भी स्टेशन के बाहर यातायात और पार्किंग को लेकर कोई ठोस समन्वय नहीं दिखता। स्टेशन के अंदर की व्यवस्था और बाहर की अराजकता के बीच का अंतर चौंकाता है।

इसके साथ ही UP Police Traffic की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। भीड़ के समय स्थायी ट्रैफिक प्रबंधन के बजाय, कार्रवाई अक्सर किसी विशेष घटना या वीआईपी मूवमेंट तक सीमित रह जाती है।

सबसे अधिक परेशानी उन श्रद्धालुओं को होती है जो वृंदावन, गोवर्धन या आसपास के तीर्थ स्थलों की ओर जाते हैं। बुज़ुर्गों और महिलाओं के लिए यह स्थिति न केवल असुविधाजनक बल्कि असुरक्षित भी है। पर्यटन और आस्था की नगरी में यह दृश्य मथुरा की छवि को नुकसान पहुँचाता है।
अब समय आ गया है कि सवाल उठें। क्या पार्किंग और ऑटो स्टैंड के ठेके केवल कमाई के लिए हैं या जनता की सेवा के लिए? क्या नगर निगम और संबंधित विभाग इस रोज़ की परेशानी को “सामान्य” मान चुके हैं?

गप्पेबाज़ की माँग साफ़ है — स्टेशन क्षेत्र का तत्काल ग्राउंड ऑडिट हो, ऑटो और पार्किंग की क्षमता तय की जाए, एंट्री-एग्ज़िट सिस्टम लागू हो और भीड़ के समय स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था की जाए। मथुरा आने वाला हर यात्री सम्मान और सुविधा का हक़दार है।

क्योंकि सवाल सिर्फ़ ट्रैफिक का नहीं है— सवाल है व्यवस्था, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का।

06/01/2026

जहां भी ज़्यादा तेल दिखा…😇


भाई साहब, हमें तो आज तक (हाँ वही आज तक 😜) यही लगता रहा कि सौरभ द्विवेदी ही The Lallantop के मालिक-वाली आत्मा हैं। मतलब ल...
06/01/2026

भाई साहब, हमें तो आज तक (हाँ वही आज तक 😜) यही लगता रहा कि सौरभ द्विवेदी ही The Lallantop के मालिक-वाली आत्मा हैं। मतलब लल्लनटॉप और सौरभ द्विवेदी—दोनों का रिश्ता ऐसा कि एक के बिना दूसरा अधूरा।

लेकिन जनाब… प्लॉट ट्विस्ट!

आज खबर उड़ती-उड़ती आई कि सौरभ द्विवेदी खुद ही लल्लनटॉप छोड़कर आगे बढ़ गए। और यकीन मानिए—बहुत सारे लोग ऐसे देख रहे हैं जैसे किसी ने कहा हो, “चाय में नमक पड़ गया।” 😳
क्योंकि ज्यादातर जनता यही जानती थी कि लल्लनटॉप के संस्थापक भी वही हैं, चेहरा भी वही हैं, आवाज़ भी वही है। ऊपर से आज तक ग्रुप यानी Aaj Tak के साथ पार्टनरशिप—तो लगा था कहानी लंबी चलेगी।

लेकिन भाई, मीडिया है… यहाँ कुछ भी फाइनल नहीं होता।
हमने भी वो ट्वीट देखा—जिसमें साफ-साफ लिखा था कि “अब लल्लनटॉप से विदा।” और बस, उसके बाद तो सवालों की लाइन लग गई— 👉 क्यों छोड़ा? 👉 अब क्या करेंगे? 👉 अगला ठिकाना कौन सा?

वैसे बंदा है कमाल का—ज्ञान ऐसा कि एंकर कम, प्रोफेसर ज़्यादा लगते हैं। हाँ, नापसंद करने वाले भी कम नहीं हैं, लेकिन सच बोलें तो पसंद करने वालों की तादाद उससे कहीं ज़्यादा है।

अब चर्चाएं ये भी हैं कि जनाब फिल्मों की लाइन में जाना चाहते हैं, लिखना चाहते हैं। अगर ऐसा है तो बुरा क्या है—कलम है, दिमाग है, नजरिया है… फिल्में झेल लेंगी। 🎬✍️

और एक कानाफूसी ये भी है कि शायद NDTV जॉइन कर लें।
अब इसमें कितना सच है, कितना गप—ये तो वक्त ही बताएगा।
फिलहाल तो इतना तय है— सौरभ द्विवेदी गए हैं, कहानी रुकी नहीं है। नया अध्याय शुरू होने वाला है हमारी तरफ़ से भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। देखते हैं अगली गप कहाँ से उठती है… 😉


05/01/2026

खाटू नरेश के दर्शन के साथ अब खाटू धाम के पास रहने का सपना होगा सच। "Ganesa Shri Shyama Township" में पाएं बेहतरीन सुविधाओं के साथ रेजिडेंशियल प्लॉट्स।
Plot Sizes: 100, 200, और 500 Sq. Yards
Amenities: भव्य मुख्य द्वार, रजिस्ट्री उपलब्ध, और शानदार टाउनशिप
बाबा श्याम की नगरी में निवेश करें और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करें। सीमित प्लॉट्स उपलब्ध!
📞 अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें या कॉल करें। +91 8279766499

03/01/2026

मथुरा की गली बोले — कुछ भी हो जाए… नाश्ता Rupa Kachodi का ही होगा! 😋🔥
आज स्वाद खुद पहुँच गया Laughter Chef के किचन में 💃 जहाँ हँसी का तड़का था, और कचौड़ी की खुशबू ने माहौल बना दिया 🤌

मथुरा की शान, ब्रज की पहचान, और स्वाद ऐसा कि Chef भी बोले — अरे भाई, ये तो कमाल है! 😍

📍 Rupa Kachodi जहाँ हर कचौड़ी में ब्रज की माटी, अपनापन और असली स्वाद बसता है ❤️ 👉 मथुरा है तो Rupa Kachodi है और Rupa Kachodi है तो मुँह अपने आप मुस्कुरा जाता है 😄

Rupa चाचा कोई ब्रांड नहीं, Rupa चाचा एक भरोसा हैं 💯 जो सालों से मथुरा के लोगों के स्वाद का ख़याल रख रहे हैं 😋

न दिखावा, न झूठा शोर, बस सादा इंसान और ज़बरदस्त स्वाद 🤌
आज अगर मथुरा की पहचान में कचौड़ी का नाम आता है, तो उसमें Rupa Kachodi और Rupa चाचा का पूरा हाथ है 👏 सलाम है ऐसे लोगों को, जो चुपचाप काम करते हैं और शहर का नाम रोशन करते हैं 🌟

😋🔥

03/01/2026

प्रतिवर्ष भारत में लगभग 2 लाख लोग प्रदूषण से मरते हैं, 2 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं, 2 लाख लोग ज़मीन विवादों में अपनी जान गंवाते हैं।

इन तीनों ही त्रासदियों का मूल कारण एक ही है —
👉 भ्रष्टाचार और जनसंख्या विस्फोट। जब तक व्यवस्था जवाबदेह नहीं होगी, कानून का डर नहीं होगा, और जनसंख्या पर गंभीर नीति नहीं बनेगी, तब तक हर साल लाखों भारतीय यूँ ही असमय मरते रहेंगे। समस्या अलग-अलग दिखती है, लेकिन जड़ एक ही है।

अब ज़मीन खरीदना हुआ आसान! 🏡Ganesa Shri Shyama Township – Phase 2📍 Near Reengus, Khatu Shyam Ji💰 सिर्फ ₹4.5 लाख / 100 Gaj...
03/01/2026

अब ज़मीन खरीदना हुआ आसान! 🏡
Ganesa Shri Shyama Township – Phase 2
📍 Near Reengus, Khatu Shyam Ji
💰 सिर्फ ₹4.5 लाख / 100 Gaj
🕒 आसान 6 महीने का पेमेंट प्लान

आज निवेश करें, कल सुरक्षित भविष्य बनाएं।
📩 Details के लिए अभी Message करें

Address

Mathura

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GappeBaaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share