Bmk News

Bmk News उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार

चैनल पर पहली बार है.? तो Like Subscribe Follow करना ना भूले.?

BMK NEWS – बातें मऊ की: मऊ की ताज़ा खबरें, सबसे पहले, सबसे सही।

14/12/2025

रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला: मां-बेटी की मौत से मऊ में सनसनी

पारिवारिक कलह के चलते सरायलखंसी क्षेत्र में सामने आई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मां-बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

11/12/2025

बार काउंसिल यूपी चुनाव: अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी मऊ पहुंचे, अधिवक्ताओं से मिला जबरदस्त समर्थन, BMK NEWS

बार काउंसिल उत्तर प्रदेश चुनाव के प्रचार अभियान के तहत वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल यूपी के पूर्व सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी मऊ पहुंचे। यहाँ उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा।

त्रिपाठी ने कहा कि मऊ के अधिवक्ताओं का स्नेह और सम्मान उन्हें लगातार मिलता रहा है और इस चुनाव में भी अच्छे मत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल उत्तर प्रदेश में कुल 25 सदस्य चुने जाते हैं और वे पहले भी दो बार सदस्य रह चुके हैं। यह उनकी तीसरी बार की उम्मीदवारी है।

BMK NEWS के लिए यह एक महत्वपूर्ण चुनावी अपडेट है, जहाँ अधिवक्ता समुदाय में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।








09/12/2025

ट्रक से कुचलकर 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने किया रोड जाम | Mau Breaking News

मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंडी में गोभी बेचने जा रहे 22 वर्षीय मनीष मौर्या को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बलिया मोड़ पर सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि सुबह एआरटीओ द्वारा की जा रही चेकिंग की वजह से सड़क पर अफरा-तफरी मची और पीछे से आए ट्रक ने युवक को कुचल दिया। मौके पर एएसपी अनूप कुमार, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे और कोतवाली पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

09/12/2025

मऊ जनपद में आधुनिक थाना बनयाजाये गा

03/12/2025

दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह की तेरही में नवरत्न यादव की उपस्थिति,

मऊ के घोसी विधानसभा क्षेत्र में दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह की तेरही संस्कार में नवरत्न यादव शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। पूरी अपडेट BMK NEWS पर।

01/12/2025

Brijbhushan Sharan Singh: सिर्फ फोटो से कोई दोषी नहीं”… कफ सिरप केस पर साफ बयान, Mau News ! BMKNEWS

मऊ के दादनपुर अहिरौली पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि दी और परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कफ सिरप मामले में धनंजय सिंह के साथ वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी।
बृजभूषण ने कहा— “सिर्फ फोटो के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता… आगे जो भी होगा, जांच एजेंसी देखेगी।”
उन्होंने बताया कि सुधाकर सिंह से उनकी हाल ही में मुलाकात हुई थी।



Reporter: Anjali Rai
Editing by: Yashvant kumar

मऊ: “धनंजय सिंह के साथ फोटो अपराध नहीं” – बृजभूषण शरण सिंह बोले, जांच एजेंसी करेगी अपना काममऊ। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण...
01/12/2025

मऊ: “धनंजय सिंह के साथ फोटो अपराध नहीं” – बृजभूषण शरण सिंह बोले, जांच एजेंसी करेगी अपना काम

मऊ। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को घोसी विधानसभा क्षेत्र के दादनपुर अहिरौली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विधायक के चित्र पर पुष्पांजलि दे कर उनके परिवार से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त की।

बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 11 दिन पहले उनकी सुधाकर सिंह से एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। उन्होंने उन्हें अपना एक वर्ष छोटा बताते हुए कहा कि उनका जाना बेहद दुखद है और यह राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति है।

इस दौरान पूर्व सांसद से पत्रकारों ने कफ सिरप मामले में धनंजय सिंह के साथ वायरल तस्वीर को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि—

> “फोटो के आधार पर कोई दोषी नहीं होता। केवल तस्वीर से अपराध साबित नहीं होता है। अगर इसके आगे कुछ है, तो जांच एजेंसी अपना काम करेगी।”

उन्होंने कहा कि अक्सर सोशल मीडिया में फोटो के आधार पर सवाल खड़े कर दिए जाते हैं, लेकिन किसी भी मामले की सच्चाई जांच एजेंसियां ही सामने लाती हैं। उन्होंने कहा कि बिना तथ्य के किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है।

बातचीत के दौरान जब उनसे ‘एसआईआर (SIR)’ मुद्दे पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो बृजभूषण ने कहा कि इस विषय पर संबंधित एजेंसियां पहले से काम कर रही हैं और उचित कार्रवाई की जाएगी।

बृजभूषण शरण सिंह की यह प्रतिक्रिया इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में कफ सिरप केस को लेकर कई राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, धनंजय सिंह से जुड़ी तस्वीर ने इस मामले को और सुर्खियों में ला दिया है।

दूसरी ओर, दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के निधन से घोसी क्षेत्र में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मऊ राजनीति में यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की निगाहें अब जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर टिकी हैं।

30/11/2025

ताजोपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: ड्राइविंग में नींद आने से पलटी टाटा नेक्सॉन, सीट बेल्ट से बची चालक की जान

RoadAccident TataNexon SeatBeltSavedLife BreakingNews HighwayAccident UttarPradeshNews LatestUpdate MauBreaking LocalNewsUP

30/11/2025

मऊ में बाइक स्टंट का खामियाज़ा: थाने पहुंचते लंगड़ाते दिखा युवक | BMK NEWS

StuntBazi MauBreaking LocalNews UPNews RoadSafety ViralUpdate MauLive TrendingNews

26/11/2025

Mau Breaking: गैंगस्टर आरोपी ने जेल में खुदकुशी की | बड़ा खुलासा जल्द? | BMK NEWS

मऊ जिला जेल से बड़ी ब्रेकिंग न्यूज!
गैंगस्टर केस में बंद गाजीपुर निवासी अजीत रावत ने जेल के अंदर गमछे से पाइप में लटककर खुदकुशी कर ली। घटना सामने आते ही जेल प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

फॉरेंसिक टीम, भारी पुलिस फोर्स और अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।
मामले की जांच तेज कर दी गई है और प्रशासन जल्द बड़ा खुलासा कर सकता है।

क्यों हुई आत्महत्या?
क्या था असली दबाव?
जेल सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल!



👉 पूरी रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो ज़रूर देखें।
👉 Like, Share & Subscribe करें — BMK NEWS

25/11/2025

मोहम्मदाबाद में पुरानी रंजिश से हमला: दो सगे भाई लाठी-डंडों और चाकू से घायल

मऊ के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों पर घात लगाकर हमला कर दिया गया। सहुवारी निवासी रामदुलारे यादव और उनके भाई प्रवीण यादव जैसे ही बाइक से मोहम्मदाबाद बाजार पहुंचे, हमलावरों ने लाठी-डंडों और चाकू से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल अवस्था में दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है।

25/11/2025

मऊ मधुबन में जमीन विवाद बढ़ा: भाई के परिवार पर हमला करने का आरोप, पीड़ित ने की शिकायत ! BMK NEWS

मऊ जिले के मधुबन कस्बे गागेवीर में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया।
पीड़ित अच्छे लाल गुप्ता का आरोप है कि विरासत में मिली जमीन पर काम करते समय उनके भाई के बेटे और बहू ने हमला किया और जान से मारने की कोशिश की।

थाना मधुबन में शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने एसपी कार्यालय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

👉 मऊ की सभी बड़ी और ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Like, Share और Subscribe करें।

Address

Maunath Bhanjan

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bmk News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share