23/05/2026
*बुलन्दशहर: रिश्तेदारों की मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया चिन्हित
*बुलन्दशहर।* थाना खानपुर क्षेत्र की मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। वीडियो की जांच में पता चला कि यह ग्राम गुरावली का है, जिसमें ग्राम निवासी अकिंत शर्मा के साथ दो युवक मारपीट करते दिख रहे हैं।
पीड़ित अकिंत शर्मा की तहरीर के आधार पर थाना खानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में मारपीट करने वाले युवकों की पहचान गांव के ही मनीश शर्मा और चेतन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन ने कहा कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।