26/08/2026
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के बयान के बाद गरमाई सियासत के बीच केंद्रीय मंत्री और RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री से विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन मिला।
जयंत चौधरी ने कहा कि कौशल प्रतियोगिताओं, परिणाम आधारित वित्त पोषण से लेकर कृषि तक कई विषयों पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने समाधान और नीतिगत मामलों पर रचनात्मक ढंग से सोचने तथा सुशासन के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित होने से होने वाले सकारात्मक प्रभाव पर जोर दिया।
अखिलेश के बयान के बाद जयंत की पीएम मोदी से मुलाकात को यूपी की मौजूदा सियासी हलचल के बीच बेहद अहम माना जा रहा है।