04/01/2026
श्रीराम मंदिर आंदोलन के महानायक, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
राम मंदिर आंदोलन में उनके साहसिक और ऐतिहासिक योगदान ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। सत्ता से ऊपर सिद्धांत, और पद से ऊपर राष्ट्र—यही बाबूजी का जीवन दर्शन रहा।
समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी नि:स्वार्थ सेवा, दृढ़ संकल्प और स्पष्ट विचारधारा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
श्रद्धेय बाबूजी को जयंती पर शत-शत नमन।