Meerut UP15 Insight

Meerut UP15 Insight UP15 ki awaaz – Meerut UP15 Insight
Har angle se khabar, bina dare sach ke saath।
📍 Meerut | West UP
Follow karein aur judein apne shehar se।

उत्तर प्रदेश सरकार: सेवा और संकल्प का एक वर्ष! 🙌🚩मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जरूरतमंदों को मिला बड़ा सहारा। अप्रैल 2025...
06/04/2026

उत्तर प्रदेश सरकार: सेवा और संकल्प का एक वर्ष! 🙌🚩

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जरूरतमंदों को मिला बड़ा सहारा। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच ₹860 करोड़ की धनराशि सीधे जनता की मदद के लिए स्वीकृत की गई।

✅ 50,000+ से अधिक लाभार्थियों तक पहुँची सहायता।
✅ बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग, क्षेत्र और दल के माध्यम से मदद।
✅ आर्थिक रूप से कमजोर और संकटग्रस्त परिवारों के लिए बनी उम्मीद की किरण।

जन-जन की सेवा, योगी सरकार की प्राथमिकता! 🇮🇳

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
31/03/2026

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

विकास भवन सभागार में मा0 सांसद श्री अरूण चंद्रप्रकाश गोविल की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (...
31/03/2026

विकास भवन सभागार में मा0 सांसद श्री अरूण चंद्रप्रकाश गोविल की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में प्रतिभाग किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आंगनबाड़ी विभाग को दी बड़ी सौगात। 450 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही 6...
31/03/2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आंगनबाड़ी विभाग को दी बड़ी सौगात। 450 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही 65 हजार नई भर्तियों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2285 अन्य पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 24 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय फिल्म स...
31/03/2026

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 24 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का शिलान्यास होने जा रहा है।

📍 स्थान: सेक्टर-21, यमुना सिटी
🏗️ प्रोजेक्ट: 1000 एकड़ में फैली भव्य फिल्म सिटी (प्रथम चरण: 230 एकड़)
🌟 विशेष: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नींव रखे जाने की संभावना।

बोनी कपूर की कंपनी 'बेव्यू फिल्म सिटी' द्वारा विकसित की जाने वाली यह परियोजना उत्तर प्रदेश के विकास और रोजगार के नए द्वार खोलेगी। उत्तर प्रदेश अब फिल्म जगत का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर है!

बिजली की बढ़ती डिमांड, ग्रीन एनर्जी से समाधान! ⚡💡यूपी बदल रहा है! अब खेतों में सोलर पंप और छतों पर सोलर पैनल बिजली की कम...
30/03/2026

बिजली की बढ़ती डिमांड, ग्रीन एनर्जी से समाधान! ⚡💡

यूपी बदल रहा है! अब खेतों में सोलर पंप और छतों पर सोलर पैनल बिजली की कमी को दूर कर रहे हैं।

👉 6,616+ सोलर पंप।
👉 1.5 गीगावाट रूफटॉप क्षमता।
👉 27 सीबीजी प्लांट।

प्रदूषण मुक्त और सस्ती बिजली की ओर बढ़ता हमारा उत्तर प्रदेश। 📈

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ के लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 665 नवनियुक्त नर्सिं...
30/03/2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ के लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 665 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। 🩺✨

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने जनता को सचेत करते हुए कहा कि कुछ लोग नकारात्मक माहौल बनाने और अफवाहें फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे देश का नुकसान होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में विकास कार्य और जनसेवा बिना किसी रुकावट के जारी हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें और नेतृत्व के मार्गदर्शन पर विश्वास रखें।

शुभकामनाएं सभी नवनियुक्त स्वास्थ्य योद्धाओं को! 💐

स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तर प्रदेश की एक और बड़ी छलांग! 🏥✨लखनऊ स्थित SGPGI अब उत्तर भारत का सबसे बड़ा 'पीडियाट्रिक सेंटर'...
28/03/2026

स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तर प्रदेश की एक और बड़ी छलांग! 🏥✨

लखनऊ स्थित SGPGI अब उत्तर भारत का सबसे बड़ा 'पीडियाट्रिक सेंटर' (बच्चों का अस्पताल) बनने जा रहा है। 573 बेड और 24 विशेष विभागों के साथ यह संस्थान न केवल यूपी, बल्कि पड़ोसी राज्यों के लाखों बच्चों के लिए वरदान साबित होगा।

✅ खास बातें:

एक ही छत के नीचे बच्चों के 24 विभाग।

अक्टूबर से सेवाएं शुरू होने की उम्मीद।

डॉक्टर और स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं के इस विस्तार से अब हर बच्चे को मिलेगा समय पर और बेहतर इलाज।

मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी ऑनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में...
28/03/2026

मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी ऑनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य प्रदेश के कार्मिकों को तकनीकी, व्यवहारिक एवं कार्यात्मक रूप से दक्ष बनाना है। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को मिशन कर्मयोगी की समीक्षा बैठक में कहा कि कर्मयोगी पोर्टल पर निष्क्रिय कर्मियों को सक्रिय करने का अभियान चलाएं।

न्याय के पथ पर अडिग उत्तर प्रदेश! 🚩गोरखपुर में आयोजित 'जनता दर्शन' के दौरान मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने...
28/03/2026

न्याय के पथ पर अडिग उत्तर प्रदेश! 🚩

गोरखपुर में आयोजित 'जनता दर्शन' के दौरान मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने पुलिस प्रशासन को सख्त हिदायत दी है— "गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो।"

मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि:
✅ कमजोरों को डराने वाले दबंगों पर होगी कठोरतम कार्रवाई।
✅ जमानत पर छूटकर वादी को धमकाने वालों की जमानत होगी निरस्त।
✅ धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा, सरकार देगी पूरा खर्च।

हर नागरिक की सुरक्षा और सेवा ही सरकार का मूल मंत्र है।

Address

Meerut
Meerut City

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Meerut UP15 Insight posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share