The Nation Eye

The Nation Eye (The Nation Eye )
सच/बेबाक/आपकी बात

19/09/2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP की जीत, समर्थकों ने मनाया जश्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 में ABVP ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की। नतीजों के बाद समर्थकों में जीत का उत्साह देखने को मिला।

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव: ABVP ने 4 में से 3 पद जीते, उपाध्यक्ष पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन की जीतनई दिल्ली। दिल्...
19/09/2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव: ABVP ने 4 में से 3 पद जीते, उपाध्यक्ष पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन की जीत

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे। सबसे बड़ा उलटफेर उपाध्यक्ष पद पर हुआ, जहां निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की। कांग्रेस समर्थित NSUI चार केंद्रीय पदों में से कोई पद नहीं जीत सकी।

अध्यक्ष पद पर मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। मुख्य मुकाबला ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच था। मतगणना के अलग-अलग राउंड में दोनों आगे-पीछे होते रहे। 10वें राउंड के बाद विजय शंकर मीणा 494 वोट से आगे थे, जबकि 16वें राउंड तक यश डबास ने वापसी करते हुए 18,786 वोट हासिल कर लिए थे और विजय शंकर मीणा 18,707 पर थे—उस समय अंतर केवल 79 वोट रह गया था। बाद की रिपोर्ट में यश डबास को विजेता घोषित किया गया।

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने शुरू से बड़ी बढ़त बनाई। 16वें राउंड तक दीपांशु को 24,943 वोट मिल चुके थे, जबकि ABVP के ईशू मौर्य 12,739 और NSUI के वीर चतरथ 3,496 वोट पर थे। अंतिम नतीजे में दीपांशु शौकीन विजयी घोषित हुए।

सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी ने बढ़त बनाए रखी और आखिरकार जीत दर्ज की। 16वें राउंड तक उनके 16,145 वोट थे, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 12,223 वोट मिले थे।

संयुक्त सचिव पद पर मुकाबला काफी करीबी रहा। मतगणना के दौरान NSUI के गोपाल चौधरी और SCS के विशेष यादव भी अलग-अलग चरणों में मजबूत स्थिति में रहे। 16वें राउंड तक गोपाल चौधरी 12,647, विशेष यादव 12,638 और ABVP के लक्ष्य राज सिंह 12,435 वोट पर थे। बाद की फाइनल रिपोर्ट में लक्ष्य राज सिंह को विजेता घोषित किया गया।

मतदान कितना हुआ?

DUSU चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए और कुल मतदान 40.46% दर्ज किया गया। 1.51 लाख से अधिक विद्यार्थी मतदान के पात्र थे। मतदान सुबह और शाम की दो पालियों में कराया गया था।

चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पदों के लिए ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन सहित विभिन्न संगठनों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने मैदान में ताल ठोकी थी। अध्यक्ष पद पर प्रमुख चेहरे यश डबास (ABVP), विजय शंकर मीणा (NSUI) और अनन्या रतूड़ी (AISA-SFI) थे।

इस बार चुनाव प्रचार भी विवादों में रहा। दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान नियम उल्लंघन, हिंसा और तोड़फोड़ से जुड़े मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए 140 उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया और परिणाम के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी थी।

19/09/2026

अयोध्या में चंद्रशेखर आजाद बोले— वोट की ताकत समझो
अयोध्या के बीकापुर में नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कांशीराम के कथन का जिक्र करते हुए कहा— जो अपना वोट बेच सकता है, वह अपनी बहन-बेटियों को भी बेच सकता है। उन्होंने लोगों से अपने वोट की ताकत और उसकी कीमत समझने की अपील की।

19/09/2026

अयोध्या में गरजे चंद्रशेखर आजाद— लोकतंत्र में राजा-रानी के बेटे ही राज करेंगे या गरीब के बेटों को भी मौका मिलेगा?

अयोध्या की बीकापुर विधानसभा सीट पर आयोजित कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने राजनीतिक परिवारवाद और आम लोगों की राजनीति में भागीदारी का मुद्दा उठाया।

चंद्रशेखर आजाद ने सवाल किया— इस लोकतंत्र में राजा-रानी के बेटे ही राज करेंगे या गरीब के बेटों को भी मौका मिलेगा?”l

उन्होंने अपने संबोधन में गरीब, वंचित और सामान्य परिवारों से आने वाले युवाओं को राजनीति में अवसर दिए जाने की बात कही। चंद्रशेखर आजाद इन दिनों 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं।

19/09/2026

मेरठ के आसमान में गरजे ‘सूर्यकिरण’, 9 हॉक विमानों के हैरतअंगेज करतब देख रोमांचित हुए हजारों लोग

मेरठ। शनिवार को मेरठ का आसमान भारतीय वायुसेना के शौर्य, रफ्तार और जबरदस्त तालमेल का गवाह बना। मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने नौ लाल-सफेद Hawk Mk-132 विमानों के साथ एयर शो किया। मेरठ में इस तरह का एयर शो पहली बार आयोजित किया गया है। विमानों की गर्जना के बीच पायलटों ने आसमान में एक के बाद एक शानदार फॉर्मेशन और एरोबेटिक करतब दिखाए।
35 मिनट के प्रदर्शन के दौरान पायलटों ने अपनी ट्रेनिंग, नियंत्रण और आपसी तालमेल का प्रदर्शन किया।

20 सितंबर को फिर दिखेगा रोमांच

सूर्यकिरण का यह एयर शो दो दिवसीय है। रविवार, 20 सितंबर को भी नौ हॉक विमान मेरठ के आसमान में करतब दिखाएंगे।

19/09/2026

यूपी: अस्पताल में सांप ने मचाई अफरा-तफरी, बेड छोड़कर भागे मरीज

फिरोजाबाद के सरकारी अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डिब्बे में बंद करके लाया गया सांप अचानक बाहर निकलकर वार्ड की तरफ भागने लगा।

बताया जा रहा है कि एक सपेरे को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद वह इलाज के लिए उसी सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान डिब्बा खुल गया और सांप बाहर निकल आया।

सांप को वार्ड की तरफ बढ़ता देख गंभीर हालत में भर्ती मरीज और तीमारदार भी घबरा गए। कई मरीज बेड छोड़कर बाहर की ओर भागने लगे। अस्पताल में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मेरठ में ‘सूर्यकिरण’ का एयर शो, 19-20 सितंबर को सुबह 5 से 12 बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्टमेरठ के न्यू टाउनशिप मोहिउ...
18/09/2026

मेरठ में ‘सूर्यकिरण’ का एयर शो, 19-20 सितंबर को सुबह 5 से 12 बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

मेरठ के न्यू टाउनशिप मोहिउद्दीनपुर में 19 और 20 सितंबर को भारतीय वायुसेना की ‘सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम’ का एयर शो प्रस्तावित है। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दोनों दिन सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है।

ये रहेगा डायवर्जन—

• हरिद्वार और मुजफ्फरनगर की ओर से NH-58 से आने वाले भारी वाहन इंटरचेंज के ऊपर से काशी टोल होते हुए मोदीनगर-गाजियाबाद की ओर जा सकेंगे।
• गाजियाबाद की ओर से किसी भी भारी वाहन को मेरठ की ओर आने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें राज चौपला मोदीनगर से भोजपुर की ओर डायवर्ट कर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा।
• काशी टोल से भारी वाहनों को मोदीनगर और गाजियाबाद की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
• हापुड़ की ओर से भारी वाहनों की मेरठ में एंट्री बंद रहेगी। इन्हें टियाला अंडरपास से डायवर्ट किया जाएगा।
• सिवालखास से गेझा रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
• टीपीनगर गेट-दिल्ली रोड से आने वाले भारी वाहनों को दैनिक जागरण तिराहे से बिजली बंबा बाईपास होते हुए उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

मेरठ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से 19 और 20 सितंबर को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

PM मोदी से परिवार संग मिले जयंत चौधरी, पत्नी चारू और दोनों बेटियां भी रहीं साथराष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मं...
18/09/2026

PM मोदी से परिवार संग मिले जयंत चौधरी, पत्नी चारू और दोनों बेटियां भी रहीं साथ

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पत्नी चारू चौधरी और अपनी दोनों बेटियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

परिवार के साथ हुई इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खास तौर पर ऐसे समय में यह मुलाकात हुई है, जब चारू चौधरी की राजनीतिक सक्रियता को लेकर लगातार चर्चा चल रही है।

हाल ही में सहारनपुर की स्वाभिमान रैली में चारू चौधरी मंच से खुलकर राजनीतिक मुद्दों पर बोली थीं। ऐसे में अब प्रधानमंत्री मोदी के साथ पूरे परिवार की मुलाकात को लेकर भी अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि मुलाकात को लेकर अभी किसी नई राजनीतिक भूमिका या फैसले की आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

17/09/2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 8.31 लाख दीपों से जगमगाया मेरठ, सूरजकुंड में एक साथ जले 51 हजार दीये

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मेरठ में दीपों की भव्य रोशनी देखने को मिली। जिलेभर में 8 लाख 31 हजार से अधिक दीप जलाए गए, जबकि सूरजकुंड पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एक साथ 51 हजार दीपों से पूरा परिसर जगमगा उठा। इसी के साथ एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का भी आगाज हुआ।

सूरजकुंड पार्क में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने हजारों दीपों को अलग-अलग सांस्कृतिक प्रतीकों और आकृतियों में सजाकर भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में समां बांध दिया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। कमिश्नर, डीएम डॉ. वी.के. सिंह और एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अभियान के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत शहीद स्मारक, गंगा एक्सप्रेसवे, आरआरटीएस, स्कूलों, जनसेवा केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल कॉलेजों, तहसीलों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

17/09/2026

मेरठ: ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मेरठ के सूरजकुंड पार्क में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। एसएसपी बी.वी.जी.टी.एस. मूर्ति ने कार्यक्रम के सकुशल संपन्न होने और सुरक्षा एवं पुलिस प्रबंधन की जानकारी दी।

Address

Meerut
Meerut City

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Nation Eye posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share