15/04/2026
✓IAS अंसार शेख:- भारत में सबसे कम उम्र यानि मात्र 21 साल की उम्र में और पहले ही प्रयास में IAS बनने का रिकॉर्ड बनाया। ये जालना जिला, महाराष्ट्र से है।
पिता अहमद शेख ने ऑटो चलाकर और छोटे भाई अनीस शेख ने मजदूरी करके अपने बड़े भाई को पढ़ाया।
10th बोर्ड के एग्जाम देकर कंप्यूटर कोर्स किया लेकिन फीस के लिए अंसार शेख ने एक रेस्टोरेंट में काम किया। 12th और ग्रेजुएशन 1st ईयर की छुट्टियों में भी इस तरह की जॉब की।
लेकिन अपनी ग्रेजुएशन के आखिरी 2 सालों में पुणे में रहकर कोई जॉब न करके जीतोड़ मेहनत की और UPSC - 2016 में 361वीं रैंक के साथ पहले ही प्रयास में IAS बन गए।
इस दौरान उनके छोटे भाई अनीस शेख ने उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने का पूरा प्रयास किया। वे अपने प्रति माह मजदूरी अपने बड़े भाई को भेज देते थे।
बीच में जब पढ़ाई छुड़वाने की बातें शुरू हुई तो अंसार के पिता को अंसार के गुरू पुरुषोत्तम पुडुलकर ने इन्हें पढ़ाने की सलाह दी।
इस तरह गरीबी में तैयारी करने वाले अंसार शेख की मेहनत न सिर्फ उन्हें कामयाब की बल्कि उनके नाम का एक रिकॉर्ड भी बन गया जो शायद ही कभी टूटेगा। वो रिकॉर्ड है मात्र 21 साल की उम्र में IAS बनने का।