06/07/2026
मेवाड़ कुमावत समाज का ऐतिहासिक करियर गाइडेंस समारोह!
मेवाड़ संभाग (उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़) के हजारों युवाओं और अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति में 'संभाग स्तरीय करियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह' भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
दिग्गजों ने दिए सफलता के मूल मंत्र:
प्रशासनिक सेवाएँ (UPSC/RPSC):
* गोविंद सिंह टांक (पूर्व अध्यक्ष, RPSC): ईमानदारी, कड़ा अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को करियर की नींव बताया।
* हरिशंकर कुमावत (सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त): युवाओं को IAS/RAS बनने के लिए समय प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाए।
* कमलेश कुमावत (IRS): UPSC की तैयारी के लिए शुरुआती स्तर पर सही दृष्टिकोण और प्रभावी रणनीति साझा की।
कृषि विज्ञान एवं एग्री-बिजनेस:
* इंजीनियर जी. एल. कुमावत (निदेशक, रॉयल इंस्टीट्यूट): स्मार्ट फार्मिंग, B.Sc. Agriculture और कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप/स्वरोजगार की असीम संभावनाओं से रूबरू कराया।
मेडिकल, डिजिटल और तकनीकी शिक्षा:
* डॉ. पूजा कुमावत: NEET-UG, NEET-PG और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।
* रमेश चन्द्र कुमावत: ITI से IIT तक तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास की राह दिखाई।
* डॉ. रजनीश व मोनिका कुमावत: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल मार्केटिंग और फ्रीलांसिंग के जरिए ऑनलाइन कमाई के नए तरीके बताए।
वाणिज्य, बिजनेस और स्टार्टअप:
* गगनदीप कुमावत: CA, CS, CMA और फाइनेंस क्षेत्र के अवसरों के द्वार खोले।
* शैलेन्द्र शर्मा (संयुक्त आयुक्त, उद्योग विभाग): सरकारी सब्सिडी, स्टार्टअप और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी।
* विनोद कुमावत: शैक्षणिक उद्यमिता और निजी संस्थान शुरू करने का व्यावहारिक ज्ञान दिया।
मानसिक स्वास्थ्य व लक्ष्य:
* डॉ. ऋतु टांक व धीरज टाक: परीक्षाओं के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखने, सही अध्ययन पद्धति और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण को सफलता की कुंजी बताया।
विशेष आभार: कार्यक्रम की सुव्यवस्थित व्यवस्था रॉयल कोचिंग इंस्टीट्यूट (निदेशक गिरधारी लाल व टीम) द्वारा की गई। समाज के अध्यक्ष शंकर लाल मेरावंडिया सहित मेवाड़ संभाग के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।