
22/01/2025
प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ के इस पावन अवसर पर हम सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह ऐतिहासिक दिन भारत के करोड़ों हिंदू भक्तों के लिए गर्व और आस्था का प्रतीक बना। रामजन्मभूमि आंदोलन के दशकों बाद यह सपना साकार हुआ। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से समृद्धि, शांति और एकता की नई राह खुली है। इस शुभ अवसर पर हम प्रार्थना करते हैं कि श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और उनकी दिव्य कृपा से देश व समाज में सुख-शांति स्थापित हो। जय श्रीराम!